मुंबई39 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी 3 मई को शेयर बाजार में बढ़त देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 450 अंक की तेजी के साथ 75,060 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
वहीं, निफ्टी में भी 130 अंक की तेजी है, ये 22,770 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में बढ़त और 5 में गिरावट देखने को मिल रही है।
बजाज फाइनेंस के शेयर में 7% से ज्यादा की तेजी
बजाज फाइनेंस के शेयर में आज 7% से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है। सुबह 9:40 पर शेयर 485 अंक की तेजी के साथ 7,367 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बजाज फाइनेंस के दो प्रोडक्ट्स ‘eCOM’ और ऑनलाइन डिजिटल ‘इंस्टा EMI कार्ड’ पर से रोक हटा दी है।
कंपनी ने बीते दिन एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी थी। कंपनी ने कहा था कि वह अब EMI कार्ड जारी करने सहित इन दो बिजनेस सेगमेंट में लोन की मंजूरी और डिस्बर्सल फिर से शुरू कर सकेगी। इसी बजह से आज कंपनी के शेयर में तेजी देखने को मिल रही है।

कल बाजार में रही थी गिरावट
इससे पहले कल यानी 2 मई शेयर बाजार में बढ़त देखने को मिली थी। सेंसेक्स 128 अंक की बढ़त के साथ 74,611 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 43 अंक की तेजी रही। ये 22,648 के स्तर पर बंद हुआ था।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में बढ़त और 12 में गिरावट देखने को मिली। पावर, मेटल और ऑटो शेयर्स में ज्यादा बढ़त देखने को मिली थी। वहीं गोदरेज इंडस्ट्रीज के शेयर में 7.14% की गिरावट थी।
