Stock Market BSE Sensex NSE Nifty Live Updates |03 October | सेंसेक्स 223 अंक चढ़कर 81,207 के स्तर पर बंद: निफ्टी भी 57 अंक चढ़ा, मेटल सेक्टर में 2% की तेजी रही

मुंबई7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार, 3 अक्टूबर को शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 223 अंक की तेजी के साथ 81,207 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 57 अंक चढ़कर 24,894 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 शेयर्स में तेजी और 15 शेयर्स में गिरावट रही। कारोबार के दौरान सेंसेक्स में दिन के निचले स्तर से 600 अंक और निफ्टी में 150 अंक की रिकवरी आई। सुबह सेंसेक्स में 200 अंक और निफ्टी में 50 अंक की गिरावट देखने को मिली थी।

NSE के मेटल सेक्टर में करीब 2% और PSU बैंक सेक्टर में 1% की तेजी रही। प्राइवेट बैंक, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, मीडिया, फाइनेंशियल सर्विसेज, FMCG, IT, फार्मा और ऑयल एंड गैस सेक्टर में भी तेजी रही। वहीं ऑटो और रियल्टी सेक्टर में गिरावट रही।

मार्केट का हाल: 03 अक्टूबर, 2025

इंडेक्स करंट वैल्यू चेंज चेंज %
सेंसेक्स 81,207 +223 0.28%
निफ्टी 24,894 +57 0.23%
BSE मिड कैप 45,678 +352 0.78%
BSE स्मॉल कैप 53,374 +576 1.09%

निफ्टी टॉप गेनर

शेयर करंट प्राइस (₹) कितना बढ़ा (₹) चेंज %
टाटा स्टील 173.29 5.78 3.45
पावर ग्रिड 288.65 8.00 2.85
कोटक बैंक 2,108.00 44.70 2.17

निफ्टी टॉप लूजर

शेयर करंट प्राइस (₹) कितना घटा (₹) चेंज %
मैक्स हेल्थ 1,070.00 43.20 3.88
टेक महिंद्रा 1,398.00 18.00 1.27
आयशर मोटर्स 6,935.00 86.50 1.23

सोर्स: BSE/NSE

ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला कारोबार

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 1.85% चढ़कर 45,769 पर और कोरिया का कोस्पी 2.70% चढ़कर 3,549.21 पर बंद हुआ।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.54% गिरकर 27,140 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.52% चढ़कर 3,882.78 पर बंद हुआ।
  • 02 अक्टूबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.17% चढ़कर 46,519.72 पर बंद हुआ था। नैस्डेक कंपोजिट में 0.39% और S&P 500 में 0.062% की तेजी रही थी।

01 अक्टूबर को DII ने 2,916 करोड़ के शेयर्स खरीदे

  • 01 अक्टूबर को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 1,605.20 करोड़ के शेयर बेचे। घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 2,916.14 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की।
  • सितंबर महीने में विदेशी निवेशकों ने ₹35,301.36 करोड़ के शेयर्स बेचे हैं। वहीं घरेलू निवेशकों ने इस दौरान ₹65,343.59 करोड़ की नेट खरीदारी की है।
  • अगस्त महीने में विदेशी निवेशकों ने ₹46,902.92 करोड़ के शेयर्स बेचे। वहीं घरेलू निवेशकों ने इस दौरान 94,828.55 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी किए।

बुधवार को सेंसेक्स 716 अंक चढ़ा था

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार, 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 716 अंक चढ़कर 80,983 पर बंद हुआ। निफ्टी में 225 अंक की तेजी रही, ये 24,836 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयर चढ़कर बंद हुए। डीमर्जर के बाद टाटा मोटर्स का शेयर 5.5% चढ़ा था।

कोटक बैंक, ट्रेंट, सनफार्मा और एक्सिस बैंक के शेयर्स 3.6% चढ़कर बंद हुए थे। बजाज फाइनेंस और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में गिरावट रही। निफ्टी के 50 में से 37 शेयरों में तेजी रही। NSE का मीडिया इंडेक्स 3.97%, प्राइवेट बैंक 1.97%, फार्मा 1.30%, हेल्थकेयर 1.27% और रियल्टी 1.10% चढ़े। अकेला सरकारी बैंकों का इंडेक्स 0.37% गिरकर बंद हुआ था।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *