Stock Market BSE Sensex NSE Nifty LIVE Update | BankNifty | सेंसेक्स 200 अंक ऊपर 74,650 पर कारोबार कर रहा: निफ्टी में 100 अंक की तेजी, NSE के IT सेक्टर में गिरावट और ऑटो में तेजी

मुंबई1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन आज यानी मंगलवार ( 25 फरवरी) को सेंसेक्स करीब 200 अंक की तेजी के साथ 74,650 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 50 अंक की तेजी है, ये 22,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में तेजी और 11 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 19 में तेजी और 31 गिरावट है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के IT सेक्टर में गिरावट और ऑटो सेक्टर में तेजी है।

ग्लोबल मार्केट में गिरावट

  • एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई में 1.11% और कोरिया के कोस्पी में 0.37%, हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 0.65% की गिरावट और चीन के शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स में 0.13% की गिरावट है।
  • 24 फरवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 6,286.70 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 5,185.65 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • 24 फरवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 0.076% की तेजी के साथ 43,461 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि S&P 500 इंडेक्स 0.50% गिरकर 5,983 पर और नैस्डैक 1.21% गिरकर 19,286 के स्तर पर बंद हुआ।

सोमवार को बाजार में 856 अंक की गिरावट रही

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार (24 फरवरी) को सेंसेक्स 856 अंक की गिरावट के साथ 74,454 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 242 अंक की गिरावट रही, ये 22,553 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में गिरावट और 7 में तेजी रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 38 में गिरावट और 12 में तेजी रही। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के IT सेक्टर में सबसे ज्यादा 2.71% और निफ्टी मेटल में 2.17% की गिरावट रही। वहीं, ऑटो, FMCG और फार्मा में मामूली तेजी रही।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *