- Hindi News
- Business
- Stock Market BSE Sensex NSE Nifty LIVE Update | BankNifty Live Update 16 April
मुंबई32 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी बुधवार, 16 अप्रैल को फ्लैट कारोबार कर रहा है। सुबह बाजार करीब 100 अंक ऊपर था, लेकिन अब सेंसेक्स करीब 100 अंक गिरकर 76,650 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 20 अंक की गिरावट है, ये 23,300 के स्तर पर है।
सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयरों में मामूली गिरावट है। इंफोसिस, मारुति और जोमैटो में 1.70% तक की गिरावट है। इंडसइंड बैंक में सबसे ज्यादा 4% तेजी है।
निफ्टी के 50 में 29 शेयरों में गिरावट है। NSE के निफ्टी मेटल, आईटी और ऑटो इंडेक्स में आधा फीसदी से ज्यादा की गिरावट है। सरकारी बैंकों के शेयरों में करीब डेढ़ फीसदी की तेजी है।
ग्लोबल मार्केट में मामूली गिरावट, DIIs ने ₹6,066 करोड़ के शेयर खरीदे
- 15 अप्रैल को अमेरिका का डाउ जोन्स 155 अंक (0.38%), नैस्डेक कंपोजिट 8 अंक (0.049%) और S&P 500 इंडेक्स 9 अंक (0.17%) गिरकर बंद हुए।
- एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 251 अंक (0.73%) गिरकर 34,016 पर है। कोरिया के कोस्पी में 14 अंक (0.58%) की गिरावट है, ये 2,463 पर कारोबार कर रहा है।
- चीन का शंघाई कंपोजिट में 0.92% की गिरावट है, ये 3,237 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 2.59% गिरावट है, ये 20,910 पर कारोबार कर रहा है।
- 15 अप्रैल को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 6,065.78 करोड़ के शेयर खरीदे। जबकि भारतीय यानी घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 1,951.60 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।
मंगलवार को 1578 अंक चढ़ा था सेंसेक्स
शेयर बाजार में कल यानी मंगलवार, 15 अप्रैल को बड़ी तेजी रही। सेंसेक्स 1578 अंक (2.10%) चढ़कर 76,735 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 500 अंक (2.19%) की तेजी रही, ये 23,329 के स्तर पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 में तेजी रही। इंडसइंड बैंक में 6.70%, टाटा मोटर्स में 4.61%, लार्सन एंड टुब्रो में 4.50%, एक्सिस बैंक में 4.23% और अडाणी पोर्ट्स में 4.13% की तेजी रही।
निफ्टी के 50 शेयरों में से 49 में तेजी रही। NSE के सेक्टोरल इंडाइसेज में सबसे ज्यादा तेजी रियल्टी में 5.64%, ऑटो में 3.39%, फाइनेंशियल सर्विसेज में 3.28%, मेटल में 3.20% और मीडिया में 2.97% की रही।

