Sonia Gandhi reach Shimla Priyanka Vadra Charbra Himachal | प्रियंका के बाद आज शिमला पहुंचेगी सोनिया गांधी: छराबड़ा में बेटी के घर पर रुकेंगी​​​​​​​; यहां से देश हरियाणा-जम्मू कश्मीर के चुनाव पर रखेगी नजर – Shimla News

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी आज शिमला आ सकती हैं। प्रदेश के पड़ोसी राज्य हरियाणा और जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव के बीच 2 दिन पहले ही AICC की महासचिव प्रियंका गांधी भी शिमला पहुंची हैं। आज उनकी माता के भी छराबड़ा प

.

सूचना के अनुसार, दिल्ली से सोनिया गांधी चंडीगढ़ तक फ्लाइट में आएंगी। चंडीगढ़ से सड़क मार्ग से सीधे शिमला के छराबड़ा पहुंचेगी, जहां पर प्रियंका गांधी बीते रविवार से ठहरी हुई हैं।

शिमला के छराबड़ा में पहाड़ी शैली में बना प्रियंका गांधी का घर

शिमला के छराबड़ा में पहाड़ी शैली में बना प्रियंका गांधी का घर

बताया जा रहा है कि दोनों कांग्रेस नेताओं का यह निजी दौरा है। इस दौरान हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दोनों नेताओं से शिष्टाचार भेंट कर सकते हैं।

अभी तक दोनों का कोई सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं है। दोनों नेता छराबड़ा में छुट्टियां बिताएंगे। सोनिया और प्रियंका अगले चार-पांच दिन तक छराबड़ा से ही देश की राजनीति पर नजर रखेगी।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी

शिमला के छराबड़ा में है प्रियंका गांधी का घर

बता दें कि शिमला से लगभग 13 किलोमीटर दूर छराबड़ा में कल्याणी हेलिपेड के साथ प्रियंका गांधी का अपना घर बना रखा हैं। प्रियंका गांधी साल में चार-पांच बार यहां आती रहती हैं।

इस बार लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान भी प्रियंका गांधी पांच दिन छराबड़ा में रुकी थीं। तब उन्होंने चारों लोकसभा सीटों के साथ साथ छह विधानसभा उप चुनाव के प्रचार का मोर्चा भी छराबड़ा से ही संभाला था।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *