Sonakshi-Zaheer tied the knot | सोनाक्षी-जहीर ने की रजिस्टर्ड मैरिज: लाल जोड़े में रिसेप्शन में दिखीं एक्ट्रेस; टाइट सिक्योरिटी के बीच आखिर में पहुंचे सलमान, रेखा-भंसाली समेत कई सेलेब्स दिखे

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल ने रविवार दोपहर रजिस्टर्ड मैरिज सोनाक्षी के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में की। दैनिक भास्कर की एक्सक्लूसिव तस्वीरों में रजिस्टर्ड मैरिज के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा, जहीर इकबाल को तिलक लगाते नजर आए।

शादी के ठीक बाद मुंबई के दादर में स्थित शिल्पा शेट्टी के बैस्टियन रेस्टोरेंट में कपल ने रिसेप्शन पार्टी होस्ट की। पार्टी में न्यूली वेड सोनाक्षी सिन्हा लाल साड़ी में सिंदूर लगाए पहुंचीं, वहीं जहीर ऑफ व्हाइट ड्रेस में दिखे।

अनिल कपूर, रेखा, काजोल समेत कई बड़े सेलेब्स कपल को बधाई देने रिसेप्शन में शामिल हुए। सीरीज हीरामंडी की लगभग सभी स्टारकास्ट ने भी शिरकत की।

सोनाक्षी सिन्हा ने रिसेप्शन में लाल बनारसी साड़ी पहनी। सिंदूर, लाल चूड़ियों और मेहंदी से उन्होंने अपना लुक कम्प्लीट किया।

सोनाक्षी सिन्हा ने रिसेप्शन में लाल बनारसी साड़ी पहनी। सिंदूर, लाल चूड़ियों और मेहंदी से उन्होंने अपना लुक कम्प्लीट किया।

रिसेप्शन में आते हुए जहीर और सोनाक्षी ने पैपराजी और मीडिया से मुलाकात की।

रिसेप्शन में आते हुए जहीर और सोनाक्षी ने पैपराजी और मीडिया से मुलाकात की।

सलमान खान टाइट सिक्योरिटी के साथ रिसेप्शन में शामिल हुए।

सलमान खान टाइट सिक्योरिटी के साथ रिसेप्शन में शामिल हुए।

सोनाक्षी-जहीर के रिसेप्शन में शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा।

सोनाक्षी-जहीर के रिसेप्शन में शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा।

दिग्गज एक्ट्रेस रेखा भी रिसेप्शन में शामिल हुईं।

दिग्गज एक्ट्रेस रेखा भी रिसेप्शन में शामिल हुईं।

काजोल भी रिसेप्शन में पहुंचीं।

काजोल भी रिसेप्शन में पहुंचीं।

सोनाक्षी सिन्हा की हीरामंडी को-स्टार अदिति राव हैदरी मंगेतर सिद्धार्थ के साथ पहुंचीं।

सोनाक्षी सिन्हा की हीरामंडी को-स्टार अदिति राव हैदरी मंगेतर सिद्धार्थ के साथ पहुंचीं।

भांजी अलीजेह के साथ अरबाज खान ने पार्टी में शिरकत की।

भांजी अलीजेह के साथ अरबाज खान ने पार्टी में शिरकत की।

न्यूली वेड सोनाक्षी सिन्हा ने अनिल कपूर के साथ जमकर डांस किया है।

न्यूली वेड सोनाक्षी सिन्हा ने अनिल कपूर के साथ जमकर डांस किया है।

पति सिद्धार्थ के साथ एक्ट्रेस विद्या बालन भी पार्टी में शामिल हुईं।

पति सिद्धार्थ के साथ एक्ट्रेस विद्या बालन भी पार्टी में शामिल हुईं।

हीरामंडी में सोनाक्षी की को-स्टार रहीं संजीदा शेख इंडो-वेस्टर्न पहने रिसेप्शन में पहुंचीं।

हीरामंडी में सोनाक्षी की को-स्टार रहीं संजीदा शेख इंडो-वेस्टर्न पहने रिसेप्शन में पहुंचीं।

हीरामंडी में सोनाक्षी की को-स्टार रहीं शर्मिन सहगल पति के साथ इवेंट में दिखीं।

हीरामंडी में सोनाक्षी की को-स्टार रहीं शर्मिन सहगल पति के साथ इवेंट में दिखीं।

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा भी रिसेप्शन में पहुंचे। फिलहाल सलमान खान उनके साथ नहीं दिखे।

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा भी रिसेप्शन में पहुंचे। फिलहाल सलमान खान उनके साथ नहीं दिखे।

हीरामंडी सीरीज के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली भी पार्टी का हिस्सा बने।

हीरामंडी सीरीज के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली भी पार्टी का हिस्सा बने।

अनिल कपूर और चंकी पांडे ने साथ में रिसेप्शन में एंट्री ली।

अनिल कपूर और चंकी पांडे ने साथ में रिसेप्शन में एंट्री ली।

वेटरन एक्ट्रेस सायरा बानो भी रिसेप्शन में पहुंचीं।

वेटरन एक्ट्रेस सायरा बानो भी रिसेप्शन में पहुंचीं।

रिसेप्शन से काजोल ने सोनाक्षी के साथ एक वीडियो शेयर किया।

रिसेप्शन से काजोल ने सोनाक्षी के साथ एक वीडियो शेयर किया।

रवीना टंडन रिसेप्शन में इंडो-वेस्टर्न लुक में दिखीं।

रवीना टंडन रिसेप्शन में इंडो-वेस्टर्न लुक में दिखीं।

सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कीं। सामने आईं तस्वीरों में शत्रुघ्न सिन्हा रजिस्टर्ड मैरिज के दौरान सोनाक्षी का हाथ थामे नजर आए।

सोनाक्षी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से शादी की तस्वीरें शेयर कीं।

सोनाक्षी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से शादी की तस्वीरें शेयर कीं।

रजिस्टर्ड मैरिज के दौरान सोनाक्षी सिन्हा पिता शत्रुघ्न का हाथ थामे नजर आईं।

रजिस्टर्ड मैरिज के दौरान सोनाक्षी सिन्हा पिता शत्रुघ्न का हाथ थामे नजर आईं।

देखिए सोनाक्षी-जहीर की शादी के इनसाइड वीडियोज-

शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा ने शादी के दौरान जहीर इकबाल को तिलक लगाया।

शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा ने शादी के दौरान जहीर इकबाल को तिलक लगाया।

शादी के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा, सोनाक्षी के साथ बैठे हुए।

शादी के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा, सोनाक्षी के साथ बैठे हुए।

शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा परिवार से गले मिलती हुईं।

शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा परिवार से गले मिलती हुईं।

जहीर इकबाल के साथ सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा।

जहीर इकबाल के साथ सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा।

सोनाक्षी की शादी में पॉपुलर फिल्ममेकर सुभाष घई भी मौजूद रहे।

सोनाक्षी की शादी में पॉपुलर फिल्ममेकर सुभाष घई भी मौजूद रहे।

शादी के बाद जहीर इकबाल ने शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा का आशीर्वाद लिया।

शादी के बाद जहीर इकबाल ने शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा का आशीर्वाद लिया।

शादी में सोनाक्षी सिन्हा की एंट्री की झलक।

शादी में सोनाक्षी सिन्हा की एंट्री की झलक।

सोनाक्षी ने लिखा- अब हम पति-पत्नी हैं

सोनाक्षी सिन्हा ने शादी की तस्वीरों के साथ लिखा है, ‘आज ही के दिन सात साल पहले (23.06.2017) हमने एक-दूसरे की आंखों में प्यार का सबसे शुद्ध रूप देखा और इसे कायम रखने का फैसला किया। आज उस प्यार ने हमें सभी चुनौतियों और जीत में रास्ता दिखाया है। इस लम्हे तक पहुंचाया है, जहां हम दोनों परिवारों और ईश्वर के आशीर्वाद से अब पति और पत्नी हैं।’

रजिस्टर्ड मैरिज के बाद सोनाक्षी-जहीर का रिसेप्शन शिल्पा शेट्टी के बैस्टियन रेस्टोरेंट में रखा गया है। यहां हुमा कुरैशी, जहीर के पेरेंट्स समेत कई सेलेब्स शिरकत कर रहे हैं।

पार्टी में दूल्हे जहीर के पेरेंट्स ने शिरकत की।

पार्टी में दूल्हे जहीर के पेरेंट्स ने शिरकत की।

हुमा कुरैशी, सोनाक्षी और जहीर की बेस्ट फ्रेंड हैं।

हुमा कुरैशी, सोनाक्षी और जहीर की बेस्ट फ्रेंड हैं।

शादी से पहले सोनाक्षी के घर में पूजा हुई
सोनाक्षी सिन्हा की शादी से पहले शनिवार शाम को उनके घर ‘रामायणा’ में एक पूजा रखी गई। सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा की मौजूदगी में यह पूजा रखी गई। हमें जो विजुअल्स मिले, उसमें देखा जा सकता है कि घर में पूजा-अर्चना हो रही है। सोनाक्षी सिन्हा भी इस पूजा के दौरान मौजूद रहीं।

इस दौरान शत्रुघ्न सिन्हा भी नजर आए।

इस दौरान शत्रुघ्न सिन्हा भी नजर आए।

सलमान की पार्टी में पहली बार मिले थे जहीर-सोनाक्षी
सोनाक्षी और जहीर की मुलाकात सलमान खान की एक पार्टी में हुई थी। इस पार्टी में हुई मुलाकात के बाद दोनों मिलने लगे थे। फिर कुछ समय की दोस्ती के बाद दोनों रिश्ते में आ गए।

दोनों को साथ में कई वेकेशन पर जाते हुए भी देखा गया है। दोनों ने साथ में कई बॉलीवुड पार्टीज में भी शिरकत की थी। इन सब कारणों से ये चर्चा तेज हो गई थी कि सोनाक्षी और जहीर रिलेशनशिप में हैं। हालांकि उन्होंने अपनी तरफ से रिश्ते पर ऑफिशियल मुहर नहीं लगाई थी।

जहीर-सोनाक्षी का सलमान से खास कनेक्शन
सोनाक्षी और जहीर के करियर को संवारने में सबसे बड़ा हाथ सलमान खान का है। सलमान की 2010 की फिल्म दबंग से सोनाक्षी से एक्टिंग डेब्यू किया था। वहीं, बचपन से ही जहीर, सलमान के बहुत क्लोज हैं। जहीर के पिता और सलमान बहुत अच्छे दोस्त हैं।

सलमान ने ही 2019 की फिल्म द नोटबुक के जरिए जहीर को इंडस्ट्री में लॉन्च किया था। इससे पहले सलमान ने उन्हें 2014 की फिल्म जय हो में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम करने का मौका दिया था।

सोनाक्षी और जहीर साथ में फिल्म डबल XL में भी देखे जा चुके हैं।

सोनाक्षी और जहीर साथ में फिल्म डबल XL में भी देखे जा चुके हैं।

जहीर ने पहला इनविटेशन सलमान खान को भेजा
जहीर के मेकअप आर्टिस्ट राजू ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा था कि जहीर ने अपनी शादी का पहला इनविटेशन सलमान खान को भेजा है। जाहिर है कि वे और सलमान एक दूसरे से बहुत क्लोज हैं। राजू ने कहा, ‘जहीर, सलमान भाई के लाडले हैं। बचपन से ही जहीर को सलमान भाई ने बहुत प्यार दिया है। जहीर को हीरो के तौर पर तैयार करने में उनका ही रोल है।

दूसरी तरफ जहीर भी सलमान भाई को बहुत मानते हैं। शादी का फैसला करने से पहले भी उन्होंने सलमान भाई को एक मैसेज किया था। जवाब में सलमान भाई ने सहमति जताई थी। सलमान भाई पहले शख्स हैं, जिन्हें शादी में इनवाइट किया गया।’

जहीर-सोनाक्षी की शादी से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

23 जून को सोनाक्षी और जहीर का रिसेप्शन:शादी में शरीक हो रहे मेकअप आर्टिस्ट का दावा- सलमान को गया पहला कार्ड

होने वाले दामाद जहीर के साथ दिखे शत्रुघ्न सिन्हा:नाराजगी की खबरों पर लगाया विराम, उसी लोकेशन पर सोनाक्षी भी देखी गईं

शादी के बाद अपना धर्म नहीं बदलेंगी सोनाक्षी सिन्हा:दूल्हे जहीर के पिता ने किया कन्फर्म; बोले- यह एक सिविल मैरिज होगी

शादी से पहले सोनाक्षी के घर पूजा:मां पूनम सिन्हा मौजूद दिखीं; दुल्हन सोनाक्षी के लिए लहंगा लाया गया

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *