Sky Force’s worldwide figure crosses 100 crore | स्काई फोर्स का वर्ल्डवाइड आंकड़ा 100 करोड़ पार: डोमेस्टिक कलेक्शन 86 करोड़; देवा की रिलीज से कमाई पर पड़ सकता है फर्क

मुंबई9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया स्टारर फिल्म स्काई फोर्स ने एक हफ्ते में 86 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने गुरुवार को 5.64 करोड़ कमाए। इसके अलावा फिल्म ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है।

अक्षय कुमार की पिछली चार फिल्मों का कलेक्शन देखें तो स्काई फोर्स की कमाई उन्हें जरूर थोड़ी राहत की सांस देगी। हालांकि, आज ही शाहिद कपूर की फिल्म देवा रिलीज हुई है, ऐसे में स्काई फोर्स की कमाई में थोड़ी बहुत गिरावट भी देखने को मिल सकती है।

स्काई फोर्स का कलेक्शन अब तक..

  • पहले दिन – 12.25 करोड़
  • दूसरे दिन – 22 करोड़
  • तीसरे दिन -28 करोड़
  • चौथे दिन – 7 करोड़
  • पांचवें दिन – 5.75 करोड़
  • छठे दिन– 6 करोड़
  • सातवें दिन– 5.64 करोड़
  • टोटल- 86.64 करोड़
इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा वीर पहाड़िया भी हैं। उन्होंने फिल्म से डेब्यू किया है।

इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा वीर पहाड़िया भी हैं। उन्होंने फिल्म से डेब्यू किया है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन 100 करोड़ से ज्यादा विदेशों में भी फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। अब तक इसने वर्ल्डवाइड 104.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

अक्षय कुमार की पिछली कुछ फिल्मों का हाल अक्षय कुमार की पिछली दो फिल्म खेल-खेल में ने 40.36 करोड़ का ऑलटाइम कलेक्शन किया था। वहीं, सरफिरा ने सिर्फ 22 करोड़ रुपए कमाए थे। अब स्काई फोर्स की परफॉर्मेंस ने अक्षय को जरूर एक राहत दी होगी। अक्षय की लास्ट सुपरहिट फिल्म OMG-2 थी, जिसने 150.17 करोड़ का ओवरऑल कलेक्शन किया था।

अक्षय की पिछली 5 फिल्मों के कलेक्शन पर नजर..

  • खेल खेल में- 40.36 करोड़
  • सरफिरा- 22.13 करोड़
  • बड़े मियां छोटे मियां- 59.17 करोड़
  • मिशन रानीगंज- 33.74 करोड़
  • OMG-2- 150.17 करोड़

देवा की रिलीज से पड़ सकता है फर्क आज शाहिद कपूर की फिल्म देवा रिलीज हुई है। कहीं न कहीं इससे स्काई फोर्स की कमाई में जरूर थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। हालांकि, शुरुआती ट्रेड को देखें तो देवा कुछ ज्यादा प्रभाव डालने में कामयाब होती नहीं दिख रही है। फिल्म का रिव्यू पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *