Six hunters arrested in PTR | PTR में छह शिकारी गिरफ्तार: पलामू टाइगर रिजर्व वन क्षेत्र के बारेसाढ़ जंगल में शिकार की थी प्लानिंग, कई सामान बरामद – latehar News


पलामू टाइगर रिजर्व के बारेसाढ़ क्षेत्र के बीसी आट के घने जंगल में वन विभाग ने छापेमारी कर शिकार की योजना बना रहे छह शिकारियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार शिकारियों में जावेद अंसारी (बारेसाढ़), विकास कश्यप, रामावतार कश्यप (दोनों भांडरिया, गढ़वा) रमेश घासी

.

कई सामान भी किए जब्त

वन कर्मियों के द्वारा सभी आरोपियों गिरफ्तार कर बारेसाढ़ थाना लाया गया है। वन अधिकारियों ने मौके से दो मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और शिकार करने का कई सामान भी बरामद किया। इसकी जानकारी बारेसाढ़ रेंजर तरुण कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बाहरी इलाके के कुछ शिकारी बारेसाढ़ के जंगल में शिकार की योजना बना रहे हैं।

विशेष टीम ने की है कार्रवाई

सूचना के आधार पर रेंजर ने वनपाल निर्भय सिंह और परमजीत तिवारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने जंगल में पहुंचकर शिकारियों को दबोचने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने भागने की कोशिश की। वनकर्मियों ने पीछा कर सभी को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी अभियान में वनरक्षक अरुण कुमार सिंह, टीपीएफ के धनेश्वर यादव, राजू यादव और सुमित समेत कई वनकर्मी शामिल थे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *