Silver All Time High | Gold Rate Today (14 July 2025) – Sona Chandi Ka Bhav | चांदी ₹1,13,867 के ऑल टाइम हाई पर: आज ₹3,577 का उछाल, इस साल ₹28,000 बढ़े दाम; सोना भी ₹792 महंगा हुआ

  • Hindi News
  • Business
  • Silver All Time High | Gold Rate Today (14 July 2025) Sona Chandi Ka Bhav

नई दिल्ली18 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
शुक्रवार (11 जुलाई) को यह 1,10,290 रुपए प्रति किलो पर थी। जो इसका ऑल टाइम हाई था। - Dainik Bhaskar

शुक्रवार (11 जुलाई) को यह 1,10,290 रुपए प्रति किलो पर थी। जो इसका ऑल टाइम हाई था।

चांदी की कीमत लगातार दूसरे दिन ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोमवार, 14 जुलाई को एक किलो चांदी की कीमत 3,577 रुपए बढ़कर 1,13,867 रुपए पर पहुंच गई है। शुक्रवार (11 जुलाई) को यह 1,10,290 रुपए प्रति किलो पर थी। जो इसका ऑल टाइम हाई था।

वहीं, 24 कैरेट सोने के दाम में भी आज तेजी है। ये 792 रुपए महंगा होकर 98,303 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। शुक्रवार (11 जुलाई) को सोने का दाम 97,511 रुपए प्रति 10 ग्राम था। इससे पहले 18 जून को सोने ने ₹99,454 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत

  • दिल्ली: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,00,030 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,700
  • मुंबई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99,880 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,550
  • कोलकाता: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99,880 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,550
  • चेन्नई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99,880 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,550

इस साल ₹1 लाख 3 हजार तक जा सकता है सोना

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि अमेरिका के टैरिफ के चलते जियो पॉलिटिकल टेंशन बने हुए हैं। इससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। इससे गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 3 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी इस साल 1 लाख 30 हजार रुपए तक जा सकती है।

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

———————————–

ये खबर भी पढ़ें…

थोक महंगाई 20 महीने के निचले स्तर पर: जून में ये माइनस 0.13% रही, खाने-पीने के सामान की कीमतों में कमी आई

जून महीने के थोक महंगाई घटकर माइनस 0.13% पर आ गई है। ये इसका 20 महीने का निचला स्तर था। इससे पहले अक्टूबर 2023 में ये माइनस 0.56% पर थी।

वहीं मई में ये 0.39% और अप्रैल में 0.85% पर थी रोजाना की जरूरत के सामान और खाने-पीने की चीजों की कीमतों के घटने से महंगाई कम हुई है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *