30 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा का नाम काफी वक्त से ‘गली बॉय’ फेम एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ जोड़ा जा रहा है। इसी बीच सुनने में आया है कि दोनों का ब्रेक अप हो गया है।
दोनों बीते काफी वक्त से साथ नजर नहीं आए हैं। साथ ही दोनों ने सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे से दूरी बना ली है।

दोनों कई बार इस तरह एयरपोर्ट पर साथ नजर आए पर ने कभी साथ में फोटो नहीं खिंचवाए।
लाइक नहीं कर रहे एक दूसरे के पोस्ट
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट एक रिपोर्ट के मुताबिक नव्या और सिद्धांत ऑफिशियली अलग हो गए हैं। हालांकि, दोनों ब्रेक अप के बाद भी अच्छे दोस्त बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर भी फैंस ने दाेनों के बीच दूरी नोटिस की है। पहले दोनों इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे के पोस्ट्स लाइक करते थे, मगर अब ऐसा नहीं है।

नव्या हाल ही में एक फैशन शो में सिद्धांत के पेरेंट्स के साथ नजर आई थीं।
दोनों साथ में ऋषिकेश ट्रिप पर गए थे
दोनों की डेटिंग की चर्चा तब शुरू हुई थी जब दोनों कई इवेंट्स पर साथ नजर आए थे। दोनों छुट्टियां मनाने के लिए ऋषिकेश भी गए थे और वहां से फोटोज भी शेयर किए थे। दोनों एक-दूसरे के घर पर होने वाली पार्टीज में भी साथ नजर आते थे।

‘धड़क 2’ में नजर आएंगे सिद्धांत
वर्कफ्रंट पर सिद्धांत आखिरी बार नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई ‘खो गए हम कहां’ में नजर आए थे। आने वाले वक्त में वो ‘धड़क 2’ में नजर आएंगे। इसमें उनके अपोजिट ‘एनिमल’ फेम तृप्ति डिमरी होंगी।