shyam sundar Resign BJP Former Punjab Cabinate Minister Join Congress | पंजाब में कैबिनेट मंत्री का कांग्रेस में वापसी: कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे श्याम सुंदर, अब BJP को कहा अलविदा – Hoshiarpur News


सुंदर श्याम अरोड़ा और कांग्रेस नेता दविंदर यादव

पंजाब में एक बार फिर बड़ा राजनीतिक उलट-फेर हुआ है। पूर्व कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा ने भाजपा को अलविदा कहते हुए अपनी मां पार्टी कांग्रेस में घर वापसी कर ली है। उन्हें कांग्रेस महासचिव व पंजाब मामलों के इंचार्ज दविंदर यादव ने कांग्रेस में शामिल

.

श्याम सुंदर का होने लगा विरोध

अरोड़ा के घर वापसी करते ही पंजाब में खासकर होशियारपुर में कांग्रेसी वर्करों में उत्साह फैल गया। साथ ही हर कोई उन्हें घर वापसी की बधाई देने के लिए फोन करने लगा। वहीं दूसरी तरफ सूत्रों से पता चला है, कि अरोड़ा के घर वापसी करना कई लोगों को रास नहीं आया। जिसके बाद कुछ लोगों ने उनका विरोध भी करना शुरू कर दिया है।

2022 में जॉइन किए थे भाजपा

पंजाब कांग्रेस की सरकार में श्याम अरोड़ा कैबिनेट में उद्योग मंत्री भी रह चुके हैं। 6 जून 2022 को उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा जॉइन कर लिया था। इसके बाद अब उन्होंने फिर से भाजपा छोड़ कांग्रेस में अपनी घर वापसी की है। जिसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए बधाई दी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *