मेष राशि
शुक्र आपके लिए लाभदायक रहेगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। शुक्र की वजह से दिखावटी सामान पर खर्च बढ़ सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार करना चाहते हैं तो मिल रहे अवसरों का लाभ जरूर उठाएं। आलस से बचें।
वृषभ राशि
मीन राशि में शुक्र वक्री होने से करियर के मामले में सतर्क रहने का समय है। कड़ी मेहनत के बाद आपके करियर में तरक्की होगी। पिछले दिनों की मेहनत अब फल दे सकती है। संयम बनाए रखेंगे तो कई परेशानियों से बच जाएंगे।
मिथुन राशि
मीन राशि के शुक्र की वजह से आपके कार्यों में वृद्धि होगी। समय अभाव रहेगा, इस कारण कम समय में ज्यादा काम करने पड़ेंगे। मेहनत और समझदारी का फल मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। यात्राओं से भी लाभ हो सकता है।
कर्क राशि
दैनिक कार्यों में थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी, इसके बाद ही लाभ मिलेगा। घर-परिवार से सहयोग से मिल सकता है। आर्थिक लाभ मिलेगा। स्थायी संपत्ति से जुड़े मामले हल हो सकते हैं। धर्म-कर्म में शामिल होने का मौका मिलेगा।
सिंह राशि
घर-परिवार में और मित्रों से विवाद होने के योग बनेंगे आपको शांति से काम लेना पड़ेगा, वर्ना बात बढ़ सकती है। सतर्क रहें। जल्दबाजी में कोई काम न करें। वैवाहिक जीवन का तनाव दूर करने के लिए जीवन साथी बात करें और उनकी भावनाओं को समझें।
कन्या राशि
वैवाहिक जीवन में सुख बना रहेगा। अविवाहित लोगों का प्रेम प्रसंग विवाह में बदल सकता है। दैनिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी कर रहे लोगों को ऑफिस में अधिकारियों का साथ मिलेगा। भविष्य के लिए नए अवसर मिल सकते हैं।
तुला राशि
महिलाओं को सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं। मौसमी बीमारियों की वजह से कमजोरी का सामना करना पड़ सकता है। खान-पान का विशेष ध्यान रखें और योग-ध्यान को जीवन में शामिल करें।
वृश्चिक राशि
शुक्र की वजह से वृश्चिक राशि के लोगों के जीवन में सुख-शांति और सफलता बनी रहेगी। घर-परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। धन-संपत्ति से संबंधित अटके मामलों में लाभ हो सकता है। जिन कामों में देरी हो रही थी, वे अब पूरे हो सकते हैं।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों को घर के लोगों का सहयोग मिलेगा। परिवार की मदद से कोई बड़ा काम पूरा हो सकता है। कार्यों में बढ़ोतरी हो सकती है, साथ ही लाभ के अवसर भी बढ़ेंगे। शुक्र आपको लाभ के अवसर उपलब्ध करवा सकता है, आपको अवसरों का लाभ लेने की कोशिश करनी चाहिए।
मकर राशि
इस राशि के लोगों को पुरानी मेहनत का फल मिलेगा, लेकिन आगे भी कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। अच्छे काम की वजह से मान-सम्मान मिलेगा। भाग्य पक्ष का बना हुआ है। बड़ी सफलता मिल सकती है। अवसरों का लाभ जरूर उठाएं।
कुंभ राशि
पारिवारिक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। भाग्य सहयोग करेगा, लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। धर्म-कर्म से संबंधित कामों में शामिल होने के अवसर मिलेंगे। नई योजनाओं पर काम शुरू करेंगे।
मीन राशि
शुक्र की वजह से दैनिक कार्यों में कम मेहनत ही सफलता मिल सकती है। शुक्र इसी राशि में रहेगा, ये आपके लिए लाभदायक स्थिति रहेगी। स्थायी संपत्ति से लाभ हो सकता है। कड़ी मेहनत करते रहेंगे तो लाभ के योग भी बढ़ेंगे।