shopkeeper committed suicide due to debt in Danapur | दानापुर में कर्ज से परेशान दुकानदार ने की खुदकुशी: पंखे से लटका मिला शव; पत्नी बोली- 15 दिन से ठीक से बात नहीं हो पा रही थी – Patna News

दानापुर के पूर्वी गोला रोज में आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान ग्रिल दुकानदार ने खुदकुशी कर ली। दुकान में फंदे से लटका हुआ शव मिला है। मृतक संजय कुमार विश्वकर्मा पालीगंज मसौदा के रहने वाले थे। पिछले 5 साल से दानापुर में खुशबू इंजीनियरिंग वर्कशॉप के नाम

.

मृतक के बेटे सूरज ने बताया कि मैं पापा के साथ ही रहकर पढ़ाई करता था। स्कूल में छुट्टी की वजह से 22 दिसंबर 2024 को घर चला गया था। आखिरी बार 1 जनवरी को पापा से बात हुई थी। उसी दिन सबकुछ ठीक था। वहीं, पत्नी अनीता देवी ने रोते-बिलखते हुए कहा कि पिछले 15 दिनों से ठीक से बात नहीं हो पा रही थी। क्या परेशानी थी, मुझे नहीं पता।

कई बार कर्ज का जिक्र किया था

स्थानीय लोगों का कहना है कि छठ पूजा के समय दुकान में चोरी हुई थी। संजय ने कई बार हमलोगों से कहा था कि उस पर कर्ज है। आज सुबह काफी देर तक दुकान बंद था। जब दुकान के अंदर खिड़की से देखा तो वो पंखे से लटका हुआ था।

घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार भारद्वाज ने बताया कि दुकान के अंदर से शव मिला है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के बयान के आधार पर छानबीन की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *