shimla Rampur 3 BJP Mandal presidents appointed Himachal politics | रामपुर में होगी 3 BJP मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति: कांग्रेस के गढ़ में पैठ मजबूत करने की कवायद में पार्टी – Rampur (Shimla) News


भाजपा मंडल रामपुर के अध्यध कुलवीर खूंद

शिमला जिला में कांग्रेस के गढ़ रामपुर में अब भाजपा के तीन तीन मंडल अध्यक्ष होंगे। इसके तहत जल्द ही रामपुर में अलग-अलग क्षेत्रों में तीनों मंडल अध्यक्षों की तैनाती हो सकती है। जिसमें ननखड़ी, रामपुर और सराहन शामिल है। इन तीनों क्षेत्रों में अब भाजपा के

.

भाजपा मंडल रामपुर के अध्यध कुलवीर खूंद ने कहा की अब रामपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के तीन मंडल अध्यक्ष होंगे। जिसकी प्रक्रिया बूथ स्तर से शुरू हो गई है। जल्द ही मंडलों का गठन भी कर दिया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक जहां ननखड़ी मंडल के अधीन 40 के करीब बूथ होंगे। वहीं सराहन क्षेत्र में भी 40 के करीब बूथों को रखने की तैयारी चल रही है। जबकि मुख्य रामपुर क्षेत्र में 60 से अधिक बूथ रखे जाने की सूचना है। एक विधानसभा क्षेत्र में 3-3 मंडल अध्यक्षों को बनाने से भाजपा अपनी जमीन को मजबूत करने की कोशिश में है।

नया फॉर्मूला लागू करने की कोशिश में भाजपा रामपुर में अभी तक भाजपा और कांग्रेस का एक एक ही मंडल अध्यक्ष रहा है। अधिकतर समय में कांग्रेस और भाजपा में पार्टी के अध्यक्ष का चयन ननखड़ी से ही होता आ रहा है। कारण ये है कि दोनों ही पार्टियों ने अभी तक अपना उम्मीदवार ननखड़ी के बाहर से बनाया है। ऐसे में एक क्षेत्र विशेष से अध्यक्ष बनने से दोनों ही पार्टियां आपसी सामंजस्य को कायम रखने की कोशिश करती आ रही है। लेकिन इस बार भाजपा नए फॉर्मूले को लागू करने की कोशिश में है।

युवा चेहरों के लिए नई पहल भाजपा का मकसद है कि वो कांग्रेस के गढ़ में अपनी स्थिति को मजबूत बनाए। ऐसे में हर क्षेत्र में अलग अलग मंडल अध्यक्ष होने से उनकी स्थिति मजबूत होगी। वहीं अध्यक्ष व कार्यकारिणी में पद पाने वाले भी सक्रिय हो गए है। पहले जहां से बात साफ थी कि मंडल अध्यक्ष ननखड़ी से ही ताल्लु रखने वाला होना चाहिए। लेकिन अब सराहन और रामपुर में भी मंडल अध्यक्ष होगा, ये युवा चेहरों के लिए एक नई पहल है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *