Shimla Person Take 46 Lakh Loan Showing Fake Document News Update | शिमला में फर्जी दस्तावेजों से 56.83 लाख का लोन लिया: साइन भी नकली किए, दो बैंक अधिकारियों समेत आरोपी पर FIR – Shimla News


शिमला में एक व्यक्ति ने चार लोगों के फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर 56.83 लाख रुपए का लोन ले लिया। मामले में दो बैंक अधिकारियों की मिलीभगत भी सामने आई है। घटना ठियोग उपमंडल की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी और दो पूर्व बैंक अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का

.

भलेच गांव का संजीव कुमार इस धोखाधड़ी का मुख्य आरोपी है। उसने इंदर सिंह, अनिल वर्मा, जगदीश और हरीश चौहान की पहचान का दुरुपयोग किया। बैंक ऑफ इंडिया की सरोग शाखा के तत्कालीन शाखा प्रबंधक और कैशियर की मदद से यह फर्जीवाड़ा किया गया।

2018 में संजीव ने इंदर सिंह के नाम पर 15 लाख रुपए की लोन लिमिट बनवाई। इसके अलावा इंदर सिंह की मां आशा देवी के नाम पर 9 लाख और पत्नी निशा देवी के नाम पर 9 लाख रुपए का लोन लिया। सभी राशि संजीव कुमार ने खुद निकाली। बैंक अधिकारियों ने फर्जी लोन आवेदनों को मंजूरी दी और संजीव ने खातों से पैसे निकाल लिए।

नकली साइन कर रुपए निकाले 2019 में अनिल वर्मा के नाम से 8 लाख 50 हजार रुपए की सीमा बनाई गई और यह रकम भी संजीव कुमार द्वारा निकाली गई। इसी साल हरीश चौहान के नाम से 8 लाख रुपए की कर्ज राशि भी संजीव कुमार द्वारा निकाल ली गई। 2022 में संजीव कुमार ने जगदीश के नाम पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ऑटो लोन लिया और उससे फॉर्च्यूनर कार (नंबर HP95-1767) खरीदी।

सभी मामलों में संजीव कुमार ने जिन लोगों के नाम पर लोन लिया तो उन्हें इसकी भनक तक नहीं लगी और जब उनके पास बैंकों की नोटिस या कॉल्स आने लगीं, तब जाकर यह फर्जीवाड़ा सामने आया। शिकायत में बताया गया कि संजीव कुमार ने बैंकों से राशि निकलवाने के लिए खुद को संबंधित व्यक्ति दर्शाया और नकली हस्ताक्षर करवा कर या स्वयं करके बैंक से रकम निकाली।

कैशियर ने दस्तावेजों की जांच नहीं की इस पूरी धोखाधड़ी में तत्कालीन शाखा प्रबंधक (अब सेवानिवृत्त) और कैशियर की सीधी संलिप्तता पाई गई है, जिन्होंने नियमों को ताक पर रखकर कर्ज स्वीकृत किए और दस्तावेजों की जांच नहीं की। शिकायतकर्ताओं के अनुसार यह धोखाधड़ी केवल आर्थिक फायदा के लिए की गई और सभी फर्जीवाड़ों के जरिए कुल 56 लाख 83 हजार रुपए अलग-अलग खातों और नामों से निकाले गए।

डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने शनिवार को बताया कि चार व्यक्तियों की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मुख्य आरोपी सहित दो तत्कालीन बैंक कर्मचारियों को भी नामजद किया गया है। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *