Shimla jail 2 prisoners fight for blanket Himachal winter weather Update | शिमला जेल में कंबल के लिए भिड़ गए 2 कैदी: एक ही बैरक में थे बंद, घायल को उपचार के लिए भेजा गया IGMC – Shimla News


हिमाचल प्रदेश लोगों को कड़ाके की सूखी ठंड सता रही है। इसका असर अब जेलों में भी देखने को मिल रहा है। शिमला के कैथू जेल में शनिवार को दो कैदी कंबल को लेकर आपस में भिड़ गए। इस दौरान एक कैदी के आंख में चोटें आई है। घायल अवस्था में कैदी को उपचार के लिए IGM

.

दोनों के बीच हुआ विवाद

घायल कैदी का नाम गौरव है। रामपुर निवासी दूसरे कैदी ध्रुव पर हमले का आरोप लगा है। घटना के बाद कारागार प्रशासन ने पुलिस थाना बालूगंज को सूचित किया और थाना से अन्वेषण अधिकारी को आईजीएमसी शिमला भेजा गया। शनिवार दोपहर को जब दोनों कैदी बंदी के बाद बैरक में वापस जा रहे थे, तभी कंबल को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि ध्रुव और गौरव दोनों एक ही बैरेक में बंद थे।

कैदी के दाहिनी आंख पर लगी चोट

विवाद उस समय और बढ़ गया जब ध्रुव ने गौरव सिंह पर हमला कर दिया। गौरव की दाहिनी आंख पर चोट पहुंची है। गौरव को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। झगड़े के बाद कारागार प्रशासन ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस थाना बालूगंज को सूचना मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। थाना से अन्वेषण अधिकारी आईजीएमसी शिमला के लिए रवाना हो गए।

दोनों कैदी चिट्टे की तस्करी मामले में है बन्द

सूचना के अनुसार ध्रुव और गौरव दोनों ही चिट्टे के मामले में अंडर ट्रायल कैदी हैं। ध्रुव बीते 28 अक्टूबर 2024 से कैथू जेल में बंद है। जबकि गौरव सिंह 20 अगस्त से यहां बंद है। दोनों पर मादक पदार्थों से संबंधित मामले दर्ज हैं और वे न्यायिक प्रक्रिया के तहत ट्रायल का सामना कर रहे हैं। गौरव पर आरोप है कि वह मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल था, जबकि ध्रुव पर भी चिट्टे के मामले में ही केस दर्ज है।

बहरहाल बालूगंज पुलिस इस घटना की तफ्तीश में जुटी है और घायल गौरव के बयान लिए जा रहे हैं। पुलिस की टीम भी IGMC में पहुंची है। आखिर दोनों कैदियों के बीच की लड़ाई की असली सच्चाई क्या है इसका पुलिस पता लगा रही है। प्राथमिक जांच में अभी कंबल को लेकर लड़ाई होना सामने आया है। मामले को लेकर पुलिस की जांच जारी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *