shani ka rashifal, Shani ki sadesati and dhayya, rashifal 2025, yearly horoscope in hindi, shani horoscope | नए साल में कैसे रहेगी शनि की स्थिति: 29 मार्च को शनि करेगा मीन राशि में प्रवेश, जानिए किन राशियों पर रहेगी साढ़ेसाती और ढय्या

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज से 2025 शुरू हो गया है। इस साल शनि राशि बदलने वाला है। शनि एक राशि में करीब ढाई साल रहता है, इस कारण ज्योतिष में शनि का राशि परिवर्तन बहुत खास होता है। साल की शुरुआत में शनि कुंभ राशि में है, इसके बाद 29 मार्च को शनि कुंभ से मीन राशि में प्रवेश करेगा। शनि के राशि बदलने से इसकी साढ़ेसाती और ढय्या में भी बदलाव होगा।

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानिए किन राशियों पर रहेगी शनि की साढ़ेसाती और ढय्या, कैसा होगा शनि का असर…

मकर राशि
इस राशि पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है। 29 मार्च को शनि की साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी। शनि की वजह से मकर राशि के लोगों को लाभ होगा। उतरती हुई साढ़ेसाती मान-सम्मान दिलाएगी। कार्यों में सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि
इस राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है। 29 मार्च से इस राशि पर साढ़ेसाती का अंतिम चरण शुरू हो जाएगा। शनि की वजह से इन लोगों को 2025 में लाभ मिलेगा। पुराना अटका धन मिलने के योग बनेंगे। नौकरी और व्यापार में भाग्य साथ देगा। शनि पुरानी समस्याओं को दूर करेगा।

मीन राशि
इस राशि पर साल की शुरुआत में साढ़ेसाती का पहला चरण है, 29 मार्च के बाद शनि इसी राशि में आ जाएगा और साढ़ेसाती का दूसरा चरण शुरू होगा। मीन राशि के लोगों को शनि की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं रहेंगी। कार्यों में देरी होगी। मेहनत के मुताबिक लाभ नहीं मिल पाएगा। लापरवाही की वजह से बड़ी नुकसान हो सकता है। इन्हें सतर्कता के साथ काम करने होंगे।

मेष राशि
इस राशि पर 29 मार्च से साढ़ेसाती शुरू हो रही है। इन लोगों को शनि की वजह से लाभ हो सकता है। नए अवसर मिल सकते हैं। अवसरों के संबंध में सतर्क रहेंगे तो ज्यादा लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य को लेकर अतिरिक्त सावधानी रखनी होगी। खानपान को लेकर गलतियां न करें।

अब जानिए शनि की ढय्या की स्थिति…

कर्क राशि
29 मार्च तक इस राशि पर शनि की ढय्या रहेगी। तब तक इन लोगों को शनि लाभ देगा। व्यापार में अटके काम पूरे हो सकते हैं। सुख-समृद्धि बनी रहेगी। सुविधाओं पर खर्च करेंगे। किसी नए काम की शुरुआत हो सकती है।

वृश्चिक राशि
29 तक इस राशि पर भी शनि की ढय्या है। शनि इन लोगों के लिए दिक्कतें बढ़ा सकता है। सतर्क रहकर काम करें, वर्ना हानि हो सकती है। छोटी-छोटी गलतियां बड़ा नुकसान करवा सकती हैं। सेहत से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। घर-परिवार में वाद-विवाद की स्थितियां बन सकती हैं। क्रोध से बचें। बिना-सोचे-समझे कोई काम न करें।

सिंह राशि
इस राशि पर 29 मार्च से शनि की ढय्या शुरू हो रही है। ये लोग परेशानियों का सामना करेंगे। कार्यों में देरी होगी। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें रहेंगी। घर-परिवार में क्लेश हो सकता है। शनि दोषों का असर कम करने के लिए हर शनिवार तेल का दान करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि
इन लोगों के लिए 29 मार्च से शनि का ढय्या शुरू हो रहा है। इन लोगों को घर-परिवार, व्यापार और नौकरी में आसानी से सफलता नहीं मिलेगी। कड़ी मेहनत के बाद भी आशा के अनुरूप लाभ नहीं मिल पाएगा। लक्ष्य को छोटे-छोटे भागों में बांटकर काम करेंगे तो लाभ हो सकता है, वर्ना हानि के योग बने हुए हैं।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *