पंकज केसरवानी | कौशांबी3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 52वें जन्मदिन पर मंगलवार को कौशाम्बी में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष राम करन निर्मल की अगुवाई में मंझनपुर स्थित पार्टी कार्यालय में जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया।
स्वस्थ जीवन की कामना की और मिठाइयां बांटी
कार्यक्रम की शुरुआत केक काटने से हुई। कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के स्वस्थ जीवन की कामना की और मिठाइयां बांटी। इसके बाद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सपा जिलाध्यक्ष दया शंकर यादव, वरिष्ठ नेता परवेज अंसारी और दीपक दर्जी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।
समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष संतोष केशरवानी, महासचिव मोहम्मद नसीम और वेद पाल भी मौजूद रहे। राम करन निर्मल ने कहा कि अखिलेश यादव का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। रक्तदान के माध्यम से समाजवादी विचारधारा को कर्म में बदला जा रहा है। युवा कार्यकर्ताओं की भारी संख्या में उपस्थिति ने यह साबित किया कि समाजवाद केवल नारों तक सीमित नहीं है।