माइक्रोसॉफ्ट सर्वर में खराबी के चलते शुक्रवार को जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स का संचालन पूरी तरह गड़बड़ा गया। ऑनलाइन थर्ड पार्टी से बुक हुए टिकट इश्यू नहीं हो सके तो लोगों के बोर्डिंग पास अटक गए। जयपुर से उड़ने वाली 7 फ्लाइट्स रद्द हो गईं तो 12 से अधिक
.
ये 7 फ्लाइट्स हुईं रद्द
- अलायंस एयर की शाम 7 बजे जयपुर-दिल्ली फ्लाइट 9आई-644
- इंडिगो की शाम 8 बजे जयपुर-चंडीगढ़ फ्लाइट 6ई-7414
- शाम 8:10 बजे जयपुर-हैदराबाद फ्लाइट 6ई- 816
- रात 10:30 बजे जयपुर-दिल्ली फ्लाइट 6ई-6262
- रात 10:45 बजे जयपुर-अहमदाबाद की फ्लाइट 6ई-7138
- रात 11:05 बजे जयपुर-बेंगलुरू फ्लाइट 6ई-373
- रात 11:15 बजे जयपुर-मुंबई फ्लाइट 6ई-6226
किसी को कहा- रिफंड ले लो, किसी को 24 घंटे बाद की फ्लाइट दी
- मुंबई के विशाल जैन ने बताया कि एयरलाइंस ने कोई जानकारी नहीं दी। उन्हें शुक्रवार रात फ्लाइट से मुंबई जाना था, लेकिन एयरलाइंस ने शनिवार शाम की फ्लाइट में एडजस्ट किया। सुबह या दोपहर की फ्लाइट देने से इनकार कर दिया।
- हैदराबाद के व्यापारी संदीप और सुकेश ने फ्लाइट रद्द होने पर दूसरी फ्लाइट का पूछा तो मना करते हुए कहा कि रिफंड ले लीजिए।
- नागौर और दौसा से गुवाहाटी जा रहे दो जवानों को भी फ्लाइट रद्द होने से परेशान होना पड़ा।