Sensex nifty live updates, share market | सेंसेक्स में 200 अंकों की तेजी, 83,400 पर पहुंचा: निफ्टी भी 80 अंक चढ़कर 25,500 के स्तर पर, मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी

मुंबई4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ग्लोबल बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के बाद आज भारतीय शेयर बाजार में भी तेजी है। सेंसेक्स करीब 200 अंक चढ़कर 88400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 80 अंकों की तेजी है। यह 25,500 पर कारोबार कर रहा है।

जापान के निक्‍केई में 2.10% की तेजी

  • एशियाई बाजार में आज तेजी है। जापान के निक्‍केई में 2.10% और हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 1.72% की तेजी है। चीन के शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में मामूली गिरावट है।
  • 19 सितंबर को अमेरिकी बाजार का डाओ जोंस1.26% बढ़कर 42,025 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक 2.51% बढ़कर 18,013 पर बंद हुआ। S&P 500 1.70% चढ़ा है।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 19 सितंबर को 2,547 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने भी 2,012 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

कल शेयर बाजार ने ऑलटाइम हाई बनाया था

फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती के बाद शेयर बाजार ने कल यानी 19 सितंबर को लगातार दूसरे दिन ऑल टाइम हाई बनाया था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 83,773 और निफ्टी ने 25,611 का लेवल छुआ।

हालांकि इसके बाद बाजार नीचे आया और सेंसेक्स 236 अंक की बढ़त के साथ 83,184 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 38 अंक की तेजी रही, ये 25,415 के स्तर पर बंद हुआ। एनर्जी, बैंकिंग और ऑटो शेयर्स तेजी रही।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *