Sensex gains 100 points | सेंसेक्स में 100 अंक से ज्यादा की तेजी: 80,858 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 50 अंक चढ़ा; बैंकिंग और IT शेयर में बढ़त

मुंबई4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी 4 जून को तेजी है। सेंसेक्स 100 अंक की बढ़त के साथ 80,858 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 50 अंक की बढ़त है। ये 24,594 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में तेजी और 8 में गिरावट है। बैंकिंग, ऑटो और IT शेयर में ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है। वहीं रियल्टी शेयर्स में गिरावट है। इसके अलावा आज मेनबोर्ड सेगमेंट IPO स्कोडा ट्यूब्स के शेयर बाजार में लिस्ट होंगे।

एशियाई बाजारों में भी तेजी

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 387 अंक (1%) की तेजी के साथ 37,834 पर और कोरिया का कोस्पी 67.अंक ऊपर 2,766 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 160 अंक तेजी 23,672 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट 14 अंक की तेजी के साथ 3,376 पर कारोबार कर है।
  • 3 जून को अमेरिका का डाउ जोन्स 214 अंक चढ़कर 42,519 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डेक कंपोजिट 156 अंक चढ़कर 19,398 पर और S&P 500 5,970 पर तेजी के साथ बंद हुआ।

आज से शुरू होगी रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी मीटिंग

रिजर्व बैंक (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) मीटिंग आज से शुरू होगी। एक्सपर्ट्स के अनुसार मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी इस बार भी रेपो रेट में 0.25% कटौती कर सकती है। यानी, आने वाले दिनों में लोन सस्ते हो सकते हैं।

6 जून को सुबह 10 बजे RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा इस मीटिंग में लिए गए फैसलों की जानकारी देंगे। इससे पहले हुई दो बैठक में 0.50% की कटौती हो चुकी है। इससे रेपो रेट गिरकर 6% पर आ गई है। MPC में 6 सदस्य होते हैं। इनमें से 3 RBI के होते हैं, जबकि बाकी केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त किए जाते हैं।

अमेरिका में स्टील और एल्युमिनियम पर 50% टैरिफ लागू हुआ

अमेरिका में आज से स्टील और एल्युमिनियम के आयात पर 50% टैरिफ लागू हो गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इससे जुड़े आदेश पर साइन कर दिए हैं।

हालांकि उन्होंने इस टैरिफ से ब्रिटेन को बाहर रखा है। उस पर पहले की तरह 25% टैरिफ ही लागू होगा, क्योंकि अमेरिका और ब्रिटेन के बीच पहले से ट्रेड समझौते पर बातचीत जारी है।

ट्रम्प ने 30 मई को स्टील और एल्यूमीनियम इंपोर्ट पर मौजूदा टैरिफ को 25% से बढ़ाकर 50% करने घोषणा की थी।

कल बाजार में गिरावट रही

शेयर बाजार में 3 जून को गिरावट रही। सेंसेक्स 636 अंक गिरकर 80,737 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 174 अंक की गिरावट रही। ये 24,542 के स्तर पर बंद हुआ।

आज सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में गिरावट और सिर्फ 1 में बढ़त रही। वहीं निफ्टी 50 के 43 शेयर लाल निशान में बंद हुए। बैंकिंग, IT और एनर्जी शेयर्स ज्यादा गिरावट रही।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *