मुंबई2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

पटेल वेल्थ एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड ने 2019 से 2025 तक 173 कंपनियों में फर्जी ऑर्डर लगाए।
सेबी ने शेयर बाजार में निवेशकों को फंसाने के लिए फर्जी ऑर्डर लगाकर गैरकानूनी मुनाफा कमाने वाली कंपनी का खुलासा किया है।
मार्केट रेगुलेटर सेबी ने पटेल वेल्थ एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड (PWAPL) को ऑर्डर स्पूफिंग (धोखाधड़ी) के आरोप में ट्रेडिंग पर प्रतिबंध लगाते हुए 3.22 करोड़ रुपए की अवैध कमाई वापस देने का अंतरिम आदेश दिया है।
साथ ही कंपनी के 4 डायरेक्टर्स को भी शेयर बाजार से बैन कर दिया गया है। सेबी ने ये कार्रवाई अंतरिम आदेश (बिना दोषियों की सुनवाई) के जरिए की है। अब कंपनी की डीटेल्ड जांच की जाएगी।
3 पॉइंट में समझें पूरा मामला
- PWAPL ने शेयर बाजार में 2019 से 2025 तक 173 कंपनियों में 292 दिन तक पर फर्जी ऑर्डर लगाए।
- झूठे आर्डर के कारण कंपनियों के शायरों में नकली तेजी बनी। इस कारण निवेशकों को लगा कि शेयर की मांग बढ़ गई है और रिटेलर्स ने इन्वेस्टमेंट किया।
- शेयर के दाम बढ़ने के बाद आरोपियों ने झूठे आर्डर कैंसिल कर 3.22 करोड़ रुपए की मुनाफा वसूली की। इस तरह निवेशकों के साथ कुल 621 बार यह धोखाधड़ी की गई।

15 दिन के अंदर लौटाने होंगे पैसे
सेबी ने PWAPL को 15 दिनों के भीतर 3.22 करोड़ रुपए, 12% सालाना ब्याज के साथ वापस लौटाने का आदेश दिया है।
PWAPL को अपने खाते से ट्रेडिंग करने पर रोक लगा दी गई है। इसी के साथ कंपनी के डायरेक्टर्स राहुल पटेल, निकुंज पटेल और हर्ष पटेल को किसी भी स्टॉक ब्रोकर या इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से जुड़ने से प्रतिबंधित किया गया।
सेबी ने कहा PWAPL ने निवेशकों को धोखा दिया
मामले में सेबी के होल-टाइम मेंबर कमलेश वार्ष्णेय ने कहा कि PWAPL ने बाजार की कीमतों को मनमाने ढंग से प्रभावित कर निवेशकों को धोखा दिया है। यह प्रैक्टिस बाजार के लिए खतरनाक है।
-
अडाणी टोटल गैस का चौथी तिमाही में मुनाफा 8% घटा: सालाना आधार पर रेवेन्यू ₹7,453 करोड़ रहा, 25 पैसे प्रति शेयर डिविडेंड देगी कंपनी
- कॉपी लिंक
शेयर
-
सोना ₹523 कम होकर ₹95,108 पर आया: चांदी ₹1,258 गिरकर ₹96,426 किलो बिक रही, कैरेट के हिसाब से देखें सोने की कीमत
- कॉपी लिंक
शेयर
-
रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर आज 5% चढ़ा: ₹1,360 के पार पहुंचा, चौथी तिमाही के नतीजों का असर; Q4 में ₹19,407 करोड़ का मुनाफा हुआ
- कॉपी लिंक
शेयर
-
टेस्ला ने मुंबई में ऑफिस लीज पर लिया: पहले शोरूम के लिए स्पेस ली थी, ये भारत में कंपनी की जल्द एंट्री का संकेत
- कॉपी लिंक
शेयर