Saturn will be in retrograde from June 30 to November 15, indicating potential progress for the country but also a risk of natural disasters. | 30 जून को शनि वक्री होगा: देश की उन्नति होने के संकेत, लेकिन प्राकृतिक आपदा की भी आशंका है; 15 नवंबर तक वक्री रहेगा शनि

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Saturn Will Be In Retrograde From June 30 To November 15, Indicating Potential Progress For The Country But Also A Risk Of Natural Disasters.

28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

30 जून को शनि कुंभ राशि में वक्री होगा, इस ग्रह की चाल और धीमी हो जाएगी। 139 दिनों तक कुंभ राशि में शनि ऐसे ही चलेगा। इसके बाद 15 नवंबर को ये सामान्य गति से चलने लगेगा। भविष्य जानने के लिए ग्रहों का ऐसा बदलाव ज्योतिष में खास माना जाता है। ज्योतिषियों का मानना है कि शनि की वक्री चाल का असर देश-दुनिया सहित सभी राशियों पर रहेगा।

देश-दुनिया पर शनि का असर…
ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र का कहना है कि शनि की चाल में होने वाला ये बदलाव देश के लिए ये फायदेमंद होगा। इस साल अनाज की अच्छी पैदावार के साथ बाजार में उछाल आने के आसार हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश की प्रगति होगी, लेकिन प्राकृतिक आपदा प्रभावित कर सकती है। इस साल शनि देव वक्री होकर कुंभ राशि में ही रहेंगे। जिसके अशुभ प्रभाव से आतंकी घटनाएं बढ़ सकती हैं। महत्वपूर्ण पद वालों को सुरक्षा और सेहत का खासतौर से ध्यान रखना होगा। अस्थिरता बढ़ सकती है।

कैसे प्रभावित करेंगे शनि देव
शनि के शुभ प्रभाव से लोगों के रुके हुए काम पूरे होंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े मामले सामने आएंगे। कुछ नौकरीपेशा लोगों के ट्रांसफर की स्थिति बन सकती है। प्रमोशन हो सकता है। कामकाज की जिम्मेदारी भी बढ़ने के योग हैं। बिजनेस करने वालों के भी काम करने की जगह पर बदलाव होगा। रहने की जगह भी बदल सकती है। वहीं, इसके अशुभ प्रभाव से कुछ लोगों को पैर में या हड्डी की चोट लग सकती है। ऑपरेशन की स्थिति भी बनेगी। साढ़ेसाती वालों को कर्जा लेना पड़ सकता है। कामकाज में बार-बार बदलाव की स्थितियां बनेंगी।

शनि के अशुभ में कमी लाएंगे ये उपाय
शनि के अशुभ असर से बचने के लिए रोज ऊं प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम: मंत्र का जाप करें। शनि मंदिर में तिल के तेल का दीपक लगाएं। शनि देव को तिल का तेल और काली उड़द चढ़ाएं।

घोड़े की नाल का छल्ला मीडिल फिंगर में पहनें। जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाएं। साथ ही कपड़े, पानी, छाता और जूते-चप्पल का दान करें। रोज सुबह जल्दी पीपल के पेड़ पर काले तिल मिला पानी चढ़ाएं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *