12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शनिवार, 19 अक्टूबर को मेष राशि के लोगों को यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कर्क राशि के लोग अपने स्रोतों का सही इस्तेमाल करेंगे तो वर्तमान स्थिति में सुधार होगा। कन्या राशि के लोग पुरानी बातें भूलकर आगे बढ़ेंगे तो बेहतर रहेगा। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…
मेष – SIX OF SWORDS
यात्रा से संबंधित निर्णय हो सकता है, इस कारण परिवार में खुशियों भरा वातावरण रहेगा। परिवार के लोगों का कठिन समय में साथ देने से आपके लिए बने विचार बदलेंगे। हर एक व्यक्ति के साथ जुड़ने की कोशिश से तनाव हो सकता है। फिलहाल अपनी भावनाओं का ध्यान रखते हुए जरूरत के अनुसार लोगों की मदद करें।
करियर : काम से संबंधित बदलाव करने में थोड़ा वक्त लगेगा। फिलहाल जो काम प्राप्त हुआ है, उस पर ध्यान देना जरूरी है।
लव : पार्टनर और आपको अपने निर्णय के लिए परिवार के लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।
हेल्थ : पैर दर्द की समस्या रहेगी।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 2
वृषभ – THE EMPRESS
जो बात कठिन महसूस हो रही है, उस पर आज गहराई से विचार करना होगा। विचारों को बदलने में आपको सफलता मिलेगी। फिलहाल अपनी भावनाएं सोच-समझकर ही प्रकट करें। वर्ना लोगों की बातों के कारण तकलीफ हो सकती है।
करियर : काम के लिए नाराजगी न रखें।
लव : पार्टनर की निर्णय क्षमता पर भरोसा रखें।
हेल्थ : घुटनों का दर्द और सेहत में आ रहे बदलाव की चिंता हो सकती है।
लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 6
मिथुन – THE WORLD
जिन बातों के कारण आपको समाधान मिलता है, उन पर ध्यान देते हुए विचारों में सुधार करने की कोशिश करें। सेहत में आ रहे बदलाव के कारण थोड़ी चिंता होगी। सेहत से जुड़ी चिंता को दूर करना संभव हो सकता है। जरूरत से अधिक पैसे खर्च होने की संभावना है। वर्तमान स्थिति आपको आनंद देगी, लेकिन बड़े टारगेट हासिल करने के लिए डिसिप्लिन और गंभीरता बढ़ाने की आवश्यकता होगी।
करियर : विद्यार्थियों को नए स्किल्स सीखने का मौका प्राप्त हो सकता है।
लव : आपके काम की वजह से पार्टनर को आनंदित महसूस होगा।
हेल्थ : यूरिन इन्फेक्शन बढ़ने की संभावना है।
लकी कलर : नीला
लकी नंबर : 4
कर्क – FOUR OF PENTACLES
अपने स्रोतों का इस्तेमाल करते हुए वर्तमान स्थिति को सुधारना होगा। अपने प्रयत्नों के जरिए जिन बातों में आप बदलाव कर रहे हैं, उससे विश्वास बढ़ेगा। भविष्य से संबंधित योजना की चर्चा बाहरी लोगों से न करें। लोगों की नकारात्मक सोच का असर आपके स्वभाव पर होगा। सतर्कता रखनी होगी।
करियर : काम आसानी से पूरा करने के लिए अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
लव : रिलेशनशिप को गंभीरता से लेने से विवाह से संबंधित चर्चा हो सकती है।
हेल्थ : पेट से संबंधित दिक्कत हो सकती है।
लकी कलर : सफेद
लकी नंबर : 8
सिंह – KNIGHT OF CUPS
अपनी भावनाओं को किसी भी व्यक्ति के सामने प्रकट करने से पहले उनकी सोच पर ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि किसी व्यक्ति के साथ मिलकर काम करने की इच्छा है तो इस अवसर के बारे में दोबारा विचार करें। आप खुद अपने प्रयत्नों के जरिए ये काम पूरा करने की क्षमता रखते हैं। दूसरों से मदद मिलने की अपेक्षा न रखें। अपनी कमजोरी को दूर करना जरूरी होगा।
करियर : आपके व्यक्तित्व में आ रहे बदलाव की वजह से काम बेहतर तरीके से हो सकता है, इस कारण वरिष्ठ अधिकारियों की प्रसन्नता बनी रहेगी।
लव : आपका प्रपोजल स्वीकार हो सकता है। विवाह से संबंधित निर्णय जल्दी ही लिया जाएगा।
हेल्थ : शरीर में पानी की मात्रा कम होने से थकान हो सकती है।
लकी कलर : हरा
लकी नंबर : 9
कन्या – FOUR OF CUPS
पुरानी बातों के बारे में बार-बार विचार करने से आपकी तकलीफ बढ़ेगी। किसी व्यक्ति के साथ विवाद होने की संभावना है। पैसों से संबंधित चिंता अधिक सोच-विचार करने की वजह से होगी। वर्तमान में जो जरूरत है, वह आसानी से पूरी होगी। भविष्य की जरूरतों को पूरा करने की क्षमता आप में है, इस बात का ध्यान रखें और काम करते रहें।
करियर : काम से संबंधित निर्णय सोच-समझकर लें।
लव : मन के विरुद्ध जाकर विवाह से संबंधित निर्णय लेने की गलती न करें।
हेल्थ : खान-पान पर ध्यान न देने से सेहत बिगड़ सकती है।
लकी कलर : गुलाबी
लकी नंबर : 1
तुला – ACE OF WANDS
किसी एक काम पर पूरा ध्यान देने से आपको सफलता हासिल होगी। जितनी स्थिरता आप लाएंगे, उतनी आसानी से समस्याओं को सुलझाना संभव हो सकता है। जिन लोगों की वजह से मानसिक दबाव है, उन लोगों के साथ थोड़ी दूरियां बनाए रखें। जब तक काम पूरा नहीं होता है, तब तक आपको एकाग्रता बनाए रखने की आवश्यकता है।
करियर : आपके काम का श्रेय आपको प्राप्त हो, इस बात का ध्यान दें।
लव : पार्टनर और आपके बीच की नाराजगी दूर होगी।
हेल्थ : सेहत में सुधार आएगा। फिर भी वजन पर नियंत्रण करना जरूरी है।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 5
वृश्चिक – THE HANGEDMAN
अपनी कार्यक्षमता पर ध्यान देते हुए आप अपने स्किल्स को सुधारने की कोशिश करेंगे। काम से संबंधित बढ़ रही गंभीरता के कारण व्यक्तिगत जीवन की व्यर्थ बातों का प्रभाव दूर कर पाएंगे। व्यस्तता के कारण प्रसन्नता मिलेगी, साथ में विचारों में भी सुधार आएगा। योग्य लोगों के साथ समय बिताने से विचारों में परिवर्तन होगा।
करियर : संवाद कौशल पर काम करते हुए मीडिया से जुड़े लोगों को अपने काम में सुधार करने की आवश्यकता है।
लव : पार्टनर आपका साथ देंगे। फिलहाल आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाने के लिए दोनों को भी मिलकर प्रयत्न करने की आवश्यकता है।
हेल्थ : बीपी और शरीर पर हो रही सूजन से सेहत खराब हो सकती है।
लकी कलर : हरा
लकी नंबर : 7
धनु – FOUR OF SWORDS
बड़ा निर्णय लेने के लिए फिलहाल रुकावट महसूस होगी, लेकिन आप इस निर्णय के लिए तैयार भी नहीं है, इस बात पर गौर करना होगा। किसी भी प्रकार का बड़ा निवेश करने से पहले सोच-विचार करने की आवश्यकता है। अचानक से पैसों की जरूरत महसूस हो सकती है, इसके लिए खुद को पूरी तरह से तैयार रखें।
करियर : काम की जगह यदि कोई जानकारी प्राप्त हो रही है तो उसे गोपनीय रखें।
लव : पार्टनर और आपके बीच चल रही समस्या बढ़ने की संभावना है। खुद को शांत रखने की कोशिश करें।
हेल्थ : आराम न करने से सेहत बिगड़ सकती है।
लकी कलर : सफेद
लकी नंबर : 3
मकर – ACE OF CUPS
हालात को सुलझाने का रास्ता प्राप्त होने के बाद भी आलस की वजह से आप काम करने से बचेंगे। मन शांत रखेंगे तो चिंता दूर हो सकती है। आध्यात्मिक बातों पर ध्यान देने से आनंद मिलेगा, लेकिन अनेक बातों में बदलाव करने के लिए काम करने की आवश्यकता है। हर एक काम आसानी से पूरा हो सकता है।
करियर : वरिष्ठ अधिकारियों से मिल रहा मार्गदर्शन महत्वपूर्ण साबित होगा।
लव : पार्टनर के साथ और प्रयत्नों की वजह से रिलेशनशिप में सुधार आएगा।
हेल्थ : शरीर पर चोट लगने की संभावना बन रही है।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 4
कुंभ – PAGE OF CUPSC
अचानक से कोई बड़ा अवसर प्राप्त होने की संभावना है। जब तक ये अवसर आपके लिए उपलब्ध है, तब तक केवल काम पर ध्यान देते रहें। बड़ी जिम्मेदारी निभाने के लिए आप पूरी तरह से सक्षम महसूस करेंगे। प्राप्त हो रहे यश की वजह से अहंकार न बढ़े, इस बात का ध्यान रखना होगा। लोगों के साथ बातचीत करते समय उनकी भावनाओं का ध्यान रखें।
करियर : कला क्षेत्र से जुड़े लोग अपेक्षा से कई गुना ज्यादा बेहतर काम करेंगे।
लव : पार्टनर की वजह से आनंदित महसूस हो सकता है।
हेल्थ : लो बीपी के कारण तकलीफ होगी।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 5
मीन – FIVE OF PENTACLES
आपके काम की चाहे जितनी भी आलोचना हो, आपको अपने प्रयत्न जारी रखने हैं। नकारात्मकता के कारण आपके लिए समस्या बढ़ेगी। आपको केवल अपना काम और जो लोग साथ देते हैं, उन पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अपनी गलतियों में तुरंत सुधार करने की जरूरत है।
करियर : किसी काम को आगे बढ़ाने के लिए पैसों की आवश्यकता हो सकती है। ये पैसे अगले कुछ दिनों में प्राप्त होंगे।
लव : पार्टनर के तनाव का कारण जानकर उनकी सहायता करने की कोशिश करें।
हेल्थ : नींद पूरी करने पर ध्यान देना होगा। एसिडिटी से संबंधित तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 9