Saptahik Rashifal (Weekly Horoscope) | Saptahik Rashifal (6 to 12 October 2025), Weekly Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | 7 राशियों के लिए शुभ रहेगा ये हफ्ता: वृष और वृश्चिक राशि के लोगों को रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं, मकर राशि वालों का ट्रांसफर होने की संभावना है

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Saptahik Rashifal (Weekly Horoscope) | Saptahik Rashifal (6 To 12 October 2025), Weekly Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

6 से 12 अक्टूबर तक चंद्रमा मीन, मेष, वृष और मिथुन राशि में रहेगा। इन राशियों में रहते हुए चंद्रमा पर सूर्य, मंगल, बुध, गुरु, शनि और राहु-केतु का प्रभाव पड़ेगा। जिससे मेष राशि वालों के लिए नई शरुआत का समय रहेगा।

वृष और वृश्चिक राशि के लोगों को रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। रुके काम शुरू करने के लिहाज से कर्क राशि वालों के लिए अच्छा समय रहेगा। सिंह और कुंभ राशि के नौकरीपेशा लोगों को मनचाही जिम्मेदारी मिल सकती है। मकर राशि वालों का ट्रांसफर होने की संभावना है। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा ये हफ्ता

मेष – पॉजिटिव – इस सप्ताह आपके अधिकतर काम बिना रुकावट के पूरे हो जाएंगे। घर के वरिष्ठ लोगों के सहयोग और मार्गदर्शन से घर में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। किसी मांगलिक समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिलेगा। अपनों का मार्गदर्शन किसी मुश्किल से निकलने में भी सहायक रहेगा। आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेंगे। नेगेटिव – आपको धन की बचत से संबंधित भी कुछ योजनाएं बनानी चाहिए। नए संपर्क बनाते समय सावधानी बरतें, अन्यथा आपके साथ धोखा भी हो सकता है। बच्चों पर ज्यादा अंकुश न लगाएं, तथा सहयोगात्मक व्यवहार रखें। ध्यान रहे कि घर के बड़े बुजुर्गों का मान-सम्मान बना रहे।

करियर – कारोबार में किसी नए काम को लेकर भ्रमित न रहें और उस पर पूरे मन से काम करें, निश्चित ही आप सफल रहेंगे। किसी भी पेपर में हस्ताक्षर करने से पहले जाँच-पड़ताल करना जरूरी है। अनुभवी तथा वरिष्ठ लोगों का सहयोग भी आपके कार्यक्षेत्र में उन्नति दिलाएगा। लव – पारिवारिक सदस्यों के बीच आपसी संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में भी पारिवारिक स्वीकृति मिलने से राहत मिलेगी। हेल्थ – थकान और नींद न आने की वजह से कमजोरी महसूस करेंगे, जिसका असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा। पर्याप्त आराम लेना आवश्यक है। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 2

वृष – पॉजिटिव – इस सप्ताह स्वास्थ्य अच्छा रहने से आप विभिन्न कार्यों में उत्साह से सक्रिय बने रहेंगे। घर के रखरखाव तथा साज-सज्जा संबंधी वस्तुओं की खरीदारी में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। कोई भी व्यक्तिगत निर्णय लेने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी हासिल करना आपको समस्याओं से बचाएगा। नेगेटिव – आपको मीडिया तथा नई टेक्नोलॉजी संबंधी जानकारियां हासिल करने में ध्यान देना चाहिए। समय के अनुसार अपने व्यवहार में बदलाव लाना जरूरी है। बच्चों के साथ व्यवहार करते समय उन्हीं के नजरिए से देखना उचित रहेगा। ननिहाल के साथ संबंधों में मधुरता बनाए रखें।

करियर – पारिवारिक या व्यक्तिगत कारणों की वजह से कार्यस्थल पर ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। हालाँकि कर्मचारियों का सहयोग व्यवस्था को उत्तम बनाकर रखेगा। साझेदारी के व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को मनोनुकूल कार्यभार मिलने से तनाव मुक्ति मिलेगी। लव – पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। किसी मित्र द्वारा कोई तोहफा या सरप्राइज मिल सकता है। युवाओं की दोस्ती में और अधिक निकटता आएगी। हेल्थ – वर्तमान मौसम और प्रदूषण से अपना बचाव रखें। अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल न बरतें। रोगों से बचने के लिए सतर्कता जरूरी है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन – पॉजिटिव – छोटी-मोटी नकारात्मक बातों में मन खराब करने के बजाय उन्हें नजरअंदाज करें, इससे आपके विचारों में आश्चर्यजनक परिवर्तन आएगा। लंबे समय से चल रही किसी चिंता से भी निजात मिल सकती है। अगर कहीं पैसा उधार दिया हुआ है, तो वापसी की उचित संभावना है। नेगेटिव – आपका कोई खास व्यक्ति ही आपके लिए नुकसान करने की कोशिश करेगा, जिस वजह से मन कुछ आहत होगा। बेहतर होगा कि आप किसी पर भरोसा न करके खुद पर ही विश्वास रखें। घर के बुजुर्गों के साथ कोई धार्मिक यात्रा संबंधी कार्यक्रम भी बनेगा।

करियर – व्यावसायिक कार्यप्रणाली अभी यथावत ही रहेगी। हालाँकि, पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में सफलता मिलने के योग हैं। किसी प्रोजेक्ट पर अपने सामर्थ्य से अधिक पैसा न लगाएं। बजट का अवश्य ध्यान रखें। इलेक्ट्रॉनिक आइटम से संबंधित व्यवसाय में मुनाफा रहेगा। लव – घर में शांति और मधुरता भरा माहौल रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग करना आपके आपसी संबंधों को और अधिक मजबूत करेगा। हेल्थ – व्यायाम और योग को अपने जीवन का हिस्सा अवश्य बनाएं। इससे आप स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

कर्क – पॉजिटिव – रुके हुए कार्यों को दोबारा शुरू करने के लिए यह उत्तम सप्ताह है। घर की आंतरिक व्यवस्था में बदलाव लाते समय अनुभवी सदस्यों का मार्गदर्शन लेना आपकी मुश्किलों को कम करेगा। आलस छोड़कर पूरी ऊर्जा व आत्मविश्वास से अपने कार्यों को करते जाएं, सफलता सुनिश्चित है। नेगेटिव – पड़ोसी या किसी मित्र के साथ किसी मुद्दे को लेकर वाद-विवाद होने की आशंका है, लेकिन गुस्से की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का हल निकालने का प्रयास करें। रुपए-पैसे संबंधी मामले में लापरवाही न करें। खर्चों की प्लानिंग करने से पहले अपना बजट सुनिश्चित करना जरूरी है।

करियर – साझेदारी में अपने पार्टनर के साथ पारदर्शिता और तालमेल बनाए रखना जरूरी है। शेयर तथा तेजी-मंदी से जुड़े व्यवसाय में घाटा रह सकता है। ऑफिस में गतिविधियां सुचारु रूप से चलती रहेंगी। आई टी सेक्टर से जुड़े लोगों को कोई प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। लव – वैवाहिक संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने तथा सहयोग रखने से आपसी प्रेम प्यार बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां रहेंगी। हेल्थ – अपने खान-पान और दिनचर्या को एकदम व्यवस्थित रखें। इससे पिछले कुछ समय से चल रही शारीरिक परेशानी से भी राहत मिलेगी। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4

सिंह – पॉजिटिव – घर के वरिष्ठ सदस्यों के सहयोग और मार्गदर्शन से आप कोई खास निर्णय लेने में सहजता महसूस करेंगे। बातचीत के माध्यम से किसी मसले का हल व समाधान मिल जाएगा। संतान की तरफ से भी कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नेगेटिव – किसी नजदीकी संबंधी की मदद करने से पहले अपने बजट का भी ध्यान अवश्य रखें। किसी से तकरार न हो, इस बात का विशेष ध्यान रखें। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान देने की जरूरत है। संतान के साथ एक मित्र की भांति उनका मार्गदर्शन करें।

करियर – इस सप्ताह अगर व्यवसाय बढ़ाने के लिए किसी के साथ साझेदारी करने की योजना बना रहे हैं, तो आपका निर्णय सकारात्मक रहेगा। अगर लोन लेने की प्लानिंग चल रही है तो अपनी सामर्थ्य का भी ध्यान जरूर रखें। नौकरीपेशा लोगों को अपने मन मुताबिक अथॉरिटी मिलेगी। लव – पति-पत्नी के बीच मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति भावनात्मक लगाव रखना जरूरी है। हेल्थ – अत्यधिक कार्यभार की वजह से अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह होना उचित नहीं है। नियमित रूप से योग और व्यायाम पर ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1

कन्या – पॉजिटिव – इस सप्ताह उत्तम ग्रह स्थिति बन रही है। अपने निर्धारित लक्ष्य के लिए की गई मेहनत के अच्छे परिणाम मिलने वाले हैं। किसी फोन कॉल या संबंधी के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। परिवार जनों की मेहनत और प्रयासों से कोई पारिवारिक योजना कार्य रूप में परिणित हो सकती है। नेगेटिव – व्यक्तिगत व्यस्तता के साथ-साथ पारिवारिक सदस्यों की आवश्यकताओं का भी ध्यान रखना आपका दायित्व है। किसी मित्र से वाद-विवाद संभव है, हालाँकि आप परिस्थितियों को संभाल भी लेंगे। सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय बने रहें, इससे संपर्क दायरा विस्तृत होगा।

करियर – व्यावसायिक गतिविधियों में और अधिक फोकस रहने की जरूरत है, इससे आपके कार्यक्षेत्र में भी प्रगति होगी। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पारदर्शिता रखने से सुधार आएगा। ऑफिस में नई कार्यप्रणाली की वजह से आपका कार्य आसान हो जाएगा। अधिकारियों का भी सहयोग रहेगा। लव – पति-पत्नी में पारिवारिक समस्या को लेकर कुछ अनबन रह सकती है। प्रेम संबंधों के प्रति ईमानदार रहें। हेल्थ – जुकाम, खाँसी जैसी परेशानी से राहत पाने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें। वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3

तुला – पॉजिटिव – इस सप्ताह सामाजिक तथा पारिवारिक गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी, जिससे आपको उबाऊ दिनचर्या से भी राहत मिलेगी और आपका मान-सम्मान और पहचान बढ़ेगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर और अधिक फोकस रहेंगे। कोई भी समस्या होने पर अपने टीचर से सहयोग लेने में हिचकिचाएं न।

नेगेटिव – घर में परिवर्तन संबंधी कुछ प्लानिंग चल रही है, तो किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ सलाह-मशवरा करें और अपने बजट का भी ध्यान रखें। भाइयों तथा निकट संबंधियों के साथ किसी भी तरह के मनमुटाव की स्थिति न बनने दें। धैर्य बनाए रखना आवश्यक है।

करियर – कारोबार में कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात करने का मौका मिलेगा और व्यवसाय संबंधी नई-नई जानकारियां भी हासिल होंगी। कोई भी उधार या लोन लेते समय उस पर दोबारा सोच-विचार अवश्य कर लें। बिल्डर्स किसी प्रोजेक्ट को बेहतरीन तरीके से करने में सक्षम रहेंगे। लव – किसी मेहमान के आगमन संबंधी शुभ समाचार मिलने से घर में उत्सव का माहौल रहेगा। विशेष मुद्दों पर सकारात्मक बातचीत भी होगी। हेल्थ – मौसम के अनुकूल अपनी दिनचर्या रखें। अत्यधिक थकान की वजह से सर्वाइकल तथा कंधों का दर्द बढ़ सकता है। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

वृश्चिक – पॉजिटिव – इस सप्ताह ग्रह स्थिति अनुकूल है। सिर्फ सूझबूझ से कोई भी निर्णय लेने की जरूरत है, आपको इसके मनोनुकूल परिणाम ही मिलेंगे। संतान की किसी उपलब्धि से सुकून और खुशी मिलेगी। घर के रखरखाव संबंधी वस्तुओं की खरीदारी भी संभव है। आपका सहयोगात्मक व्यवहार परिवार तथा समाज में मान-सम्मान बनाकर रखेगा।

नेगेटिव- दिखावे की प्रवृत्ति से दूर रहें। कभी-कभी आप अपने गुस्से तथा अहंकार की वजह से अपने बनते कार्य खराब भी कर सकते हैं। अपने व्यवहार को सहज बनाकर रखें। प्रॉपर्टी या वाहन से संबंधित लोन लेने से पहले फिर से विचार-विमर्श करना जरूरी है।

करियर – व्यवसाय में पिछले कुछ समय से आर्थिक दिक्कतों की वजह से जो काम रुके हुए थे, उन्हें दोबारा शुरू करने का उचित समय है। इस समय नए प्रभावशाली संपर्क भी बनेंगे जो आपके लिए सहायक साबित होंगे। ऑफिस का माहौल भी सकारात्मक रहेगा। लव – घर की व्यवस्था सुचारु और व्यवस्थित रहेगी। विवाह योग्य सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आने की भी संभावना है। हेल्थ – अनियमित दिनचर्या की वजह से कब्ज व गैस की समस्या बढ़ सकती है। हल्का व सुपाच्य खानपान लें तथा योग अवश्य करें। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 4

धनु – पॉजिटिव – इस सप्ताह वरिष्ठ लोगों का सानिध्य मिलेगा और आपकी विचारधारा में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। प्रैक्टिकल सोच रखने से आप कोई भी निर्णय लेने में सहज महसूस करेंगे। फाइनेंस संबंधित कार्यों में आपके प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। नेगेटिव – वाहन या कोई इलेक्ट्रॉनिक वस्तु खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आ सकता है। विपरीत परिस्थितियों को धैर्य और संयम से संभालें। गुस्से और आवेश जैसी स्थिति से दूर रहें। पड़ोसियों के साथ संबंधों में मतभेद न उत्पन्न होने दें।

करियर – व्यवसाय को लेकर कुछ न कुछ उठा-पटक रहेगी। वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन आपकी समस्या को हल कर सकता है। किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ व्यावसायिक डील करते समय सावधानी बरतें। मीडिया तथा ऑनलाइन कार्यों की अधिक जानकारी हासिल करें। ऑफिस का माहौल अनुकूल रहेगा। लव – परिवार जनों के बीच आपसी सामंजस्य में कमी रह सकती है। हालाँकि आपसी समझदारी से समस्या का हल भी निकल जाएगा। लव अफेयर्स में नजदीकियां रहेंगी। हेल्थ – गैस और एसिडिटी जैसी समस्या से राहत पाने के लिए पेट ठीक रखना जरूरी है। पिता के स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4

मकर – पॉजिटिव – इस सप्ताह दौड़-धूप की अधिकता तो रहेगी, परंतु कार्य की सफलता आपकी थकान को दूर भी कर देगी। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन भी बना रहेगा। घर में किसी नजदीकी रिश्तेदार या मित्र के आने से चहल-पहल का वातावरण रहेगा। कोई दूर दराज की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। नेगेटिव – मन के उतार-चढ़ाव पर नजर रखें तथा किसी से भी ऊँची आवाज में बात न करें। कभी-कभी आपका ध्यान कुछ गलत कार्यों की ओर प्रेरित हो सकता है, जिसकी वजह से समय और पैसे की बर्बादी ही होगी। पढ़ने वाले विद्यार्थी आलस और सुस्ती को हावी न होने दें।

करियर – व्यवसाय को लेकर चुनौतियां बनी रहेंगी। लंबे समय से रुका हुआ कोई कार्य भी शुरू हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को मन मुताबिक स्थान परिवर्तन मिल सकता है, इसलिए अपने लक्ष्य के प्रति जागरूक तथा प्रयासरत रहें। लव – जीवनसाथी का सहयोग परिवार के वातावरण को शांतिपूर्ण तथा अनुशासित बनाकर रखेगा। आप भी अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में खरे उतरेंगे। किसी मांगलिक कार्य संबंधी योजना भी बन सकती है। हेल्थ – सकारात्मक गतिविधियों में खुद को व्यस्त रखें। माइग्रेन व सिरदर्द जैसी दिक्कत से बचने के लिए तनाव मुक्त रहें तथा उचित आराम भी लें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9

कुंभ – पॉजिटिव – इस सप्ताह संबंधों को बेहतरीन तरीके से निभाने के कारण आप सबके चहेते रहेंगे। अपनी योजनाओं को कार्य रूप देने का उचित समय है। आपको अपने प्रयासों के बेहतर परिणाम मिलेंगे। किसी जरूरतमंद का सहयोग करना आपको मानसिक और आत्मिक सुख देगा। कोई समस्या भी हल होगी। नेगेटिव – सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी वाद-विवाद में खुद को शामिल न करें, क्योंकि इसका नकारात्मक असर आपसी संबंधों तथा आपकी मानसिक शांति पर भी पड़ेगा। युवा मौज-मस्ती में समय व्यर्थ न करें, अन्यथा आपके व्यक्तिगत कार्य अधूरे रह सकते हैं। आर्थिक कशमकश रह सकती है।

करियर – व्यवसाय में कुछ चुनौतियां आएंगी, परंतु साथ ही साथ उनके हल भी मिलते जाएंगे। महिलाओं से संबंधित व्यवसाय लाभ की स्थिति में रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिलेगी और उसे लेकर अत्यधिक व्यस्तता भी बनी रहेगी। लव – परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत होगा लेकिन बाहरी लोगों का हस्तक्षेप न होने दें। प्रेम संबंधों में रोमांटिक माहौल रहेगा। मुलाकात भी हो सकती है। हेल्थ – थकान और बदन दर्द जैसी तकलीफ रहने से परेशान रहेंगे। अपना तुरंत इलाज लें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

मीन – पॉजिटिव – इस सप्ताह परिस्थितियां आपके लिए पूरी तरह अनुकूल रहेंगी। किसी शुभचिंतक की मदद आपके लिए उम्मीद की किरण लेकर आएगी। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के उचित फल प्राप्त होंगे तथा युवा वर्ग भी अपने भविष्य को लेकर ज्यादा सक्रिय और गंभीर रहेंगे। नेगेटिव – फाइनेंस संबंधी मामलों को लेकर थोड़ा सजग रहना होगा। धैर्य व संयम से काम लें। वाहन या किसी महँगे इलेक्ट्रिक उपकरण खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आ सकता है। किसी के साथ बातचीत करते समय भी बहुत अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

करियर – कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। आपका काम करने का जुनून आपको महत्वपूर्ण उपलब्धियां भी हासिल करवाएगा। इंश्योरेंस व कमीशन संबंधी व्यवसाय करने वाले लोग अधिक सफल रहेंगे। आर्थिक स्थितियों में भी सुधार आएगा। नौकरी में कोई ऑफिशियल यात्रा करनी पड़ सकती है। लव – वैवाहिक जीवन तथा प्रेम संबंध दोनों ही सौहार्दपूर्ण रहेंगे तथा भावनात्मक लगाव भी बढ़ेगा। हेल्थ – विपरीत परिस्थितियों में अपने विचारों को सकारात्मक बनाकर रखें, अन्यथा इसका बुरा असर आपकी मनोस्थिति पर पड़ सकता है। बीपी, डायबिटीज आदि की नियमित जाँच करवाते रहें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *