Saptahik Rashifal (Weekly Horoscope) | Saptahik Rashifal (30 December 2024 to 4 January 2025), Weekly Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | साप्ताहिक राशिफल: कर्क राशि वालों के इनकम सोर्स बनेंगे और कन्या राशि के लोगों को नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Saptahik Rashifal (Weekly Horoscope) | Saptahik Rashifal (30 December 2024 To 4 January 2025), Weekly Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

50 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

30 दिसंबर से 4 जनवरी तक चंद्रमा धनु, मकर और कुंभ राशि में रहेगा। इन दिनों चंद्रमा पर सूर्य, मंगल, गुरु, शुक्र, शनि और केतु का प्रभाव रहेगा। जिससे वृष राशि वाले नौकरीपेशा लोगों के लिए इस हफ्ते स्थितियां अनुकूल रहेंगी। मिथुन राशि वालों को सितारों का साथ मिलेगा। कर्क राशि वालों के लिए इस हफ्ते ही शुरुआत सुखद होगी। इनकम के बहुत अच्छे सोर्स बन सकते हैं। कारोबार में उपलब्धि मिलने के योग हैं। सिंह राशि के लोगों को सितारों का साथ मिलेगा। कन्या राशि के लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। वृश्चिक राशि के लोगों को जॉब और बिजनेस में मन मुताबिक सफलता मिल सकती है। धनु राशि के लोगों को रुका हुआ पैसा और मकर राशि वालों को उपलब्धि मिल सकती है। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसे रहेंगे ये सात दिन

मेष – पॉजिटिव- प्रॉपर्टी या व्हीकल संबंधित लोन लेने की कोशिश है तो इस सप्ताह समस्या सुलझ सकती है। समय परिवार के साथ आराम और मौज मस्ती में बीतेगा। घर के बदलाव की योजनाओं पर काम हो सकता है। नेगेटिव- कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है। मन उदास रहेगा। घर में नई इलेक्ट्रॉनिक चीजों की खरीदारी करते समय उसकी क्वालिटी और अपने बजट का जरूर ध्यान रखें। व्यवसाय- व्यवसायिक पार्टियों के साथ संपर्क स्थापित करेंगे। अकेले फैसले लेने में दिक्कतें आ सकती है। युवा अपना टारगेट पूरा करेंगे। राहत महसूस होगी। तरक्की भी संभव है। लव- पारिवारिक संबंधों में तकरार हो सकती है। घर के कामों में ज्यादा दखल देने से बचें। स्वास्थ्य- भारी खाना खाने से बचें। गैस व कब्ज की शिकायत रहेगी। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

वृष – पॉजिटिव- जिस काम के लिए मेहनत कर रहे थे, उसके शुभ फल मिल सकते हैं। प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिलेगा। कोई पेमेंट रुकी हुई है तो उसके मिलने की उम्मीद है। नेगेटिव- अपरिचित लोगों से मुलाकात करते समय मान-सम्मान का ध्यान रखें। दिखावे के लिए बिना समझे फिजूलखर्ची न करें। नकारात्मक बातों को अपने ऊपर हावी न होने दें। समझदारी और शांति से काम लें। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों की लापरवाही से नुकसान होने की आशंका है। बाहरी गतिविधियों और मार्केटिंग के कामों में व्यस्तता से कार्य स्थल पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए स्थितियां अनुकूल रहेंगी। लव- व्यस्तता के बावजूद थोड़ा समय परिवार के साथ बीताएं। परिवार वालों को कुछ तोहफा देना भी खुशी प्रदान करेगा। स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर और डायबिटीज वाले लोगों को अपना विशेष ध्यान रखना होगा। नियमित चैकअप करें। दिनचर्या व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3

मिथुन – पॉजिटिव- इस सप्ताह ग्रह स्थिति में सकारात्मक बदलाव होगा। थोड़ा समय मनन और चिंतन में लगाएं। इससे आपको हर परेशानी का हल निकालने में मदद मिलेगी। शारीरिक और मानसिक ताजगी मिलेगी। ऊर्जा रहेगी। परिवार से मदद मिलेगी। नेगेटिव- नकारात्मक परिस्थितियों में घबराने की बजाए हल खोजने की कोशिश करें। बेवजह ही दूसरों के मामलों में दखल न दें। अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें। लापरवाही से कोई लक्ष्य आपके हाथ से निकल सकता है। व्यवसाय- बिजनेस के काम अपनी देखरेख में ही करवाएं। कोई कर्मचारी आपकी योजना लीक कर सकता है। लापरवाही बिल्कुल न करें। सभी कामों पर पैनी नजर रखें। नौकरी में किसी से न उलझें। इंक्वायरी होने की स्थिति बन रही है। लव- पति-पत्नी आपसी तालमेल से पारिवारिक व्यवस्था मधुर रखेंगे। संबंधों में मजबूती आएगी। घर में मांगलिक आयोजन पर विचार होगा। स्वास्थ्य- मौजूदा मौसम से थकान और सुस्ती महसूस हो सकती है। व्यवस्थित दिनचर्या और व्यायाम में समय बीताएं। भाग्यशाली रंग- मूंगिया, भाग्यशाली अंक- 5

कर्क – पॉजिटिव- हफ्ते की शुरुआत सुखद घटना से होगी। आप किसी भी परिस्थिति में अपने काम पूरे करने की क्षमता रखेंगे। समाज और परिवार में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी खास मकसद से यात्रा हो सकती है। नेगेटिव- कोई विशेष प्रयास करने जा रहे हैं, तो प्रैक्टिकल होकर ही उस पर काम करें। भावुक होना नुकसानदेह रहेगा। स्टूडेंट्स सोशल मीडिया में और दोस्तों के साथ अपना समय बरबाद कर सकते हैं। नया निवेश करने से पहले अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें। व्यवसाय- इनकम के बहुत अच्छे सोर्स बन सकते हैं। कारोबार में उपलब्धि मिलने पर ज्यादा सोच-विचार न करें। तुरंत उस पर काम करें। नौकरी में छोटी-मोटी समस्याएं आ सकती हैं। बॉस या बड़े अधिकारियों की मदद से उन्हें सुलझा लेंगे। लव- पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक हो सकती है। संबंधों में अधिक नजदीकी आएगी। अविवाहितों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य- बहुत गुस्सा करना आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं रहेगा। रिस्की कामों में दिलचस्पी न लें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

सिंह – पॉजिटिव- इस सप्ताह सितारों का साथ मिलेगा। लोगों की परवाह न करके अपने मन मुताबिक काम करें। विपरीत परिस्थितियों में समझदारी से समस्या का समाधान ढूंढ लेंगे। करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों से संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी। नेगेटिव- पैसों के मामले में ज्यादा उदार न बनें। नुकसान हो सकता है। फिजूल बहसबाजी में न पड़ें। अचानक महत्वपूर्ण काम बनते-बनते रुक सकता है। नकारात्मक परिस्थितियों से परेशान होने की बजाय समस्या का हल खोजें। व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी विभागीय जांच चल रही है, तो ज्यादा सचेत रहें। कार्यक्षेत्र में नया काम शुरू न करें। फाइनेंस संबंधी कार्य कर रहे लोगों से पेपर वर्क में गलती हो सकती है। सावधान रहें। लव – घर के मामले में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें। क्योंकि इस वजह से मनमुटाव आ सकते हैं। विवाह योग्य लोगों के लिए रिश्ता आने की संभावना है। स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर और डायबिटिक लोगों को रेगुलर चेकअप करवाना जरूरी है। साथ ही आराम भी करें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

कन्या – पॉजिटिव- धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। नजदीकी लोगों से मुलाकात होगी। किसी विशेष मुद्दे पर लाभदायक विचार-विमर्श होगा। घर में सुधार संबंधी योजनाओं पर काम होगा। नेगेटिव- ज्यादा खर्चा करने और समय खराब करने से आपकी मुसीबत बढ़ सकती है। ज्यादा दिखावे की आदत पर कंट्रोल करें। सहजता अपनाएं। नजदीकी रिश्तेदार से फालतू विवाद ना करें। परिवार पर ध्यान दें। व्यवसाय- बिजनेस के कामों के साथ नए काम पर भी ध्यान दें। मीडिया और कॉन्टैक्ट के जरीये आपको बिजनेस का नॉलेज मिलेगा। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को एक्स्ट्रा काम मिलेगा। पदोन्नति भी हो सकती है। लव- घर में सुख-शांति रहेगी। प्रेम संबंधों में विवाह की भूमिका बन सकती है। स्वास्थ्य- नकारात्मक माहौल के प्रभाव से बचने के लिए इम्यून सिस्टम मजबूत रखें। आयुर्वेदिक दवाएं खाने से सेहत अच्छी रहेगी। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8

तुला – पॉजिटिव- थोड़ा समय अपने दिलचस्पी वाले कामों में बीताएं। इससे शारीरिक और मानसिक स्फूर्ति रहेगी। महत्वपूर्ण कामों में पूरी ऊर्जा के साथ ध्यान लगा पाएंगे। स्टूडेंट्स को विदेश संबंधी परीक्षा में अच्छे नतीजे मिलने की संभावना है। नेगेटिव- किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ संबंध बिगड़ने की आशंका है। मानसिक सुकून के लिए धार्मिक स्थल में थोड़ा समय बीतेगा। स्टूडेंट्स पढ़ाई को लेकर बिल्कुल लापरवाही न करें। व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी किसी भी काम में सामर्थ्य से ज्यादा खर्चा न करें। पार्टनरशिप संबंधी कामों में पारदर्शिता रखें। गलतफहमी से संबंध बिगड़ सकते हैं। लव- थकान और तनाव दूर करने के लिए पारिवारिक लोग आपकी जरूरतों का पूरा ध्यान रखेंगे। आपसी संबंध खुशनुमा रहेंगे। स्वास्थ्य- मौसम की वजह से जोड़ों का दर्द रहेगा। घुटनों में समस्या हो सकती है। गैस्ट्रीक चीजें खाने से बचें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

वृश्चिक – पॉजिटिव- इस सप्ताह मनचाहा काम पूरा होने की संभावना है। अपनी प्रतिभा और ऊर्जा से हर परिस्थिति का सामना कर लेंगे। खासतौर पर महिला वर्ग के लिए समय अनुकूल है। घर के बड़े लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। नेगेटिव- ज्यादा सोच-विचार करने से खास उपलब्धि हाथ से निकल सकती है। किसी की जिम्मेदारी अपने पर लेना आपकी मुसीबत का कारण बन सकता है, इसलिए क्षमता के अनुसार मदद करें। व्यवसाय- जॉब और बिजनेस में मन मुताबिक सफलता मिलेगी। बहुत अधिक मेहनत भी करनी पड़ेगी। इंश्योरेंस या पॉलिसी से संबंधित रुका काम पूरा होगा। सहयोगियों तथा कर्मचारियों से मदद मिलेगी। राजनीतिक संपर्कों की मदद लेना फायदेमंद होगा। लव- शादीशुदा जीवन में खुशहाली रहेगी। घर में सुख-शांति रहेगी। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम रिश्ता मिल सकता है। स्वास्थ्य- पेट संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। आपकी दिनचर्या और खान-पान व्यवस्थित ही रखें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

धनु – पॉजिटिव- आप अपनी व्यवस्थित दिनचर्या और कार्यप्रणाली से लक्ष्य हासिल कर लेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा मिलने की संभावना है। नेगेटिव- अपने किसी खास काम में रुकावट आने से मन परेशान हो सकता है। अपना आत्म बल मजबूत रखें। किसी भी खास मुद्दे पर फैसला लेते समय घर के अनुभवी और बड़े लोगों की सलाह लेना फायदेमंद होगा। व्यवसाय- बिजनेस में फाइनेंस संबंधी कामों में सावधानी रखें। किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। इस समय अपनी कार्य क्षमता साबित करने के लिए बहुत मेहनत की जरूरत है। सरकारी नौकरी में वर्तमान परिस्थितियों के कारण बहुत काम रहेगा। लव- कुछ समय परिवार वालों के साथ मनोरंजन और घूमने-फिरने के लिए निकालना उचित रहेगा। लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें। स्वास्थ्य- इस समय अपनी मानसिक स्थिति को सकारात्मक रखने की जरूरत है। योगा, मेडिटेशन इसका उचित हल है। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 8

मकर – पॉजिटिव- इस सप्ताह कुछ खास लोगों से मुलाकात हो सकती है। आत्मविश्वास और मनोबल से आप कोई नई उपलब्धि प्राप्त करेंगे। आप अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए कोशिश करते रहेंगे। नेगेटिव- नकारात्मक विचारों को अपने पर हावी न होने दें। अनुभवी लोगों के साथ समय बीताएं। एकांत में बैठकर आत्म चिंतन करें। कोर्ट संबंधी मामला उलझ सकता है। किसी सरकारी व्यक्ति की मदद से मामला हल भी हो जाएगा। व्यवसाय- मार्केटिंग और मीडिया से संबंधित कामों के लिए अच्छा समय है। दूर जगह से से कोई महत्वपूर्ण कॉन्टैक्ट बन सकते हैं। अच्छे ऑर्डर मिलने की संभावना है। ऑफिस का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। लव- पति-पत्नी के संबंधों में तालमेल होने से घर की व्यवस्था अच्छी रहेगी। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां आएंगी। स्वास्थ्य- सेहत बहुत अच्छी रहेगी। घर के किसी बड़े व्यक्ति की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4

कुंभ – पॉजिटिव- किसी करीबी संबंधी से खुशखबरी मिल सकती है। हर बात को गहराई से समझना और उस पर अमल करना आपका विशेष गुण है। सिर्फ धैर्य और शांति से अपने काम पूरे करें। नेगेटिव- धैर्य और संयम रखना जरूरी है। नकारात्मक बात आपके आत्मविश्वास को डगमगा सकती है। यह समय घबराने की बजाए समझदारी से काम करने का है। बड़े लोगों के साथ विचार विमर्श करना और उनकी सलाह पर अमल करना जरूरी है। व्यवसाय- बिजनेस में अंदरूनी व्यवस्था में कुछ बदलाव की जरूरत है। काम करने के तरीके भी बदलने होंगे। कर्मचारियों की गतिविधियां परेशान कर सकती हैं। तनाव लेने के बजाए समझदारी से समस्या का हल निकाल लेंगे। सरकारी नौकरी में विशेष अथॉरिटी मिलेगी। लव- पति-पत्नी एक दूसरे के लिए सम्मान और प्रेम की भावना रखेंगे। प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी। स्वास्थ्य- तनाव और थकान से बचें। मेडिटेशन और योगा करें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7

मीन – पॉजिटिव- इस हफ्ते भविष्य को लेकर कोई विशेष काम पूरा होगा। अपनी योग्यता और क्षमताओं का पूरा इस्तेमाल करें। किसी भी रुकावट की परवाह न करते हुए आप आगे बढ़ेंगे। घर में मेहमान आ सकते हैं। परिवार के लोग खुश होंगे। नेगेटिव- समय को मैनेज करना आपकी काबिलियत और काम करने के तरीके पर निर्भर करता है। मेहमानों के आने से आपके महत्वपूर्ण कामों में रुकावट आ सकती है। महत्वपूर्ण चीज खोने या चोरी होने की आशंका है। तनाव रहेगा और नकारात्मकता भी हावी होगी। व्यवसाय- मेहनत और काबिलियत से बिजनेस बढ़ेगा। कर्मचारियों की मदद से आपके बन जाएंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन की खबर मिल सकती है। लव- पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोक हो सकती है। इससे संबंधों में और नजदीकी बढ़ेगी। प्रेम संबंधों को संयमित और मर्यादित रखें। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अपने विचारों को पॉजिटिव रखना बहुत जरूरी है। नकारात्मकता आप पर हावी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *