Saptahik Rashifal (Weekly Horoscope) | Saptahik Rashifal (27 October to 2 Novembar 2025), Weekly Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | 2 नवंबर तक 8 राशियों के लिए रहेगा अच्छा समय: मेष राशि वालों को प्रमोशन, कुंभ और मीन राशि वालों को बिजनेस में फायदा मिल

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Saptahik Rashifal (Weekly Horoscope) | Saptahik Rashifal (27 October To 2 Novembar 2025), Weekly Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

27 अक्टूबर से 2 नवंबर तक मेष राशि वालों को प्रमोशन मिल सकता है। कर्क और धनु राशि वालों के रुके काम पूरे होंगे और आर्थिक फायदा मिलेगा। सिंह राशि वालों को नौकरी से संबंधी खुशखबरी मिल सकती है।

कन्या राशि वालों को अपना फंसा हुआ पैसा मिल सकता है। वृश्चिक राशि वालों को मन मुताबिक स्थान परिवर्तन मिलेगा। कुंभ और मीन राशि वालों को बिजनेस में फायदा मिलने के योग हैं। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए ये हफ्ता सामान्य रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन…

मेष – पॉजिटिव – इस सप्ताह सामाजिक अथवा समिति संबंधी कार्यों में आपका रुझान रहेगा। आपकी दिनचर्या व्यस्तता पूर्ण रहेगी, और सभी कार्य मन मुताबिक तरीके से संपन्न भी हो जाएंगे। इससे थकान के बावजूद खुशी मिलेगी। आप खुद को ऊर्जा और आत्मविश्वास से परिपूर्ण महसूस करेंगे। यह सप्ताह आपकी कार्य क्षमता और सामाजिक प्रतिष्ठा को बढ़ाएगा। लक्ष्य की ओर ध्यान केंद्रित करने से सफलता अवश्य मिलेगी। नेगेटिव – भूमि, वाहन आदि से संबंधित ऋण लेने का प्लान बन सकता है। यह आपकी संपत्ति और समृद्धि में वृद्धि का कारण ही बनेगा, इसलिए चिंता न करें। पड़ोसियों के साथ किसी वाद-विवाद में पड़ना आपके लिए सर दर्द का कारण बनेगा। बेहतर होगा कि इस तरह के मामलों से खुद को दूर ही रखें। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें।

करियर – व्यवसाय में इस समय बहुत अधिक प्रतिस्पर्धा और चुनौतियां रहेंगी, इसलिए एक निश्चित रणनीति बनाकर काम करें। किसी विशेष कार्य में निवेश करने का प्लान बना रहे हैं, तो अपने सामर्थ्य का भी ध्यान रखना होगा। साझेदारी के व्यवसाय में फायदा होगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। लव – परिवारजनों का आपसी तालमेल व सामंजस्य बहुत अच्छा बना रहेगा। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर से बचें। अपने मान-सम्मान के प्रति सजग रहें। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। हेल्थ – नकारात्मक वातावरण और मौसमी बदलाव से सतर्क रहें। अपना खान-पान और दिनचर्या संयमित रखें। पेट संबंधी छोटी समस्या हो सकती है। भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 1

वृष – पॉजिटिव – इस सप्ताह आपको पिछले कुछ समय से चल रही किसी टेंशन से राहत मिलने वाली है। आप अपने सामाजिक संबंधों को और अधिक मजबूत करेंगे। किसी वरिष्ठ सदस्य द्वारा आपको बहुमूल्य उपहार भी मिल सकता है। घर में किसी सदस्य के विवाह हेतु अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। सकारात्मक दृष्टिकोण और धैर्य से आप सभी बाधाओं को पार कर लेंगे। नेगेटिव – सप्ताहांत में कुछ प्रतिकूलता की स्थिति बनेगी, हालांकि आप अपने मनोयोग से उन पर काबू पा लेंगे। किसी भी तरह की यात्रा को स्थगित रखें। आर्थिक समस्या को लेकर अपने खर्चों में कटौती करनी होगी। बच्चों को अपनी पढ़ाई में ध्यान देना चाहिए। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।

करियर – व्यावसायिक गतिविधियां अभी पूर्ववत ही रहेंगी। भविष्य संबंधी योजनाओं के लिए अभी से ही मेहनत करना आवश्यक है। जल्दी ही परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। ऑफिस में अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए मेहनत के साथ-साथ टाइम मैनेजमेंट पर भी ध्यान देना होगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। लव – पति-पत्नी घर की व्यवस्था को उचित बनाकर रखने का हर संभव प्रयास करेंगे। प्रेम प्रसंग में और अधिक मधुरता आएगी। परिवार में शांति और खुशी का माहौल रहेगा। हेल्थ – स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु स्त्री वर्ग को अपने स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखने की आवश्यकता है। वर्तमान मौसम के बदलाव से सतर्क रहें। भाग्यशाली रंग: गुलाबी भाग्यशाली अंक: 6

मिथुन – पॉजिटिव – इस समय अपनी कार्यप्रणाली में परिवर्तन लाने से व्यवस्थित दिनचर्या बनेगी। आप अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान दे पाएंगे। राजनीतिक क्षेत्र में आपके संपर्क कुछ महत्वपूर्ण लोगों के साथ और अधिक घनिष्ठ होंगे। सप्ताह मध्य से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आत्मविश्वास और मेहनत से आप लक्ष्य प्राप्त करेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नेगेटिव – कोई भी विषम परिस्थिति बनने पर घबराना नहीं है, उनका डटकर सामना करें। अपनी व्यक्तिगत कार्यों के साथ-साथ पारिवारिक गतिविधियों में भी समय व्यतीत करना आपका दायित्व है। पॉलिसी और निवेश संबंधी मामलों में अभी ज्यादा पैसा न लगाएं। ज्यादा बहस करने से बचें।

करियर – कारोबार में कुछ नए संपर्क बनेंगे और उनसे फायदा भी होगा। आपका अपने काम के प्रति पूरी एकाग्रता रखना आपको नई उपलब्धियां हासिल करवाएगा। अपने कार्यों के बारे में किसी से भी शेयर न करें, वरना कुछ लोग बाधाएं भी डाल सकते हैं। ऑफिस में व्यवस्थित माहौल रहेगा। मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। लव – घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा तथा आपसी सामंजस्य और प्रेम भावना भी बनी रहेगी। जीवन साथी का सहयोग आपके लिए लाभकारी रहेगा। हेल्थ – गैस और अपच की समस्या से बचने के लिए व्यवस्थित दिनचर्या रखें तथा उचित खानपान लें। तनाव से बचें। भाग्यशाली रंग: केसरिया भाग्यशाली अंक: 2

कर्क – पॉजिटिव – इस सप्ताह आपको परिवार संबंधी कोई निर्णय सख्ती से लेना पड़ेगा, परंतु इसका सकारात्मक परिणाम ही मिलेगा। आपके दिमाग में नई-नई योजनाएं उपजेंगी, जो घर तथा व्यवसाय दोनों के लिए उचित साबित होंगी। कहीं पैसा फंसा हुआ है, तो उसकी वसूली संभव है। आपकी नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ेगा। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। नेगेटिव – कुछ समय अपनी रुचि पूर्ण कार्यों में भी जरूर व्यतीत करें, इससे मानसिक सुकून मिलेगा। बहुत अधिक मेहनत व थकान की वजह से कभी कभी चिड़चिड़ापन हावी हो सकता है। वाहन खरीदने की योजना है, तो अभी उसे कुछ समय के लिए स्थगित रखें। दूसरों के मामलों में दखल न दें।

करियर – कारोबारी मामलों में कुछ न कुछ व्यवधान आते रहेंगे। किसी पिता तुल्य व्यक्ति का सहयोग व सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगा। इसलिए उनकी किसी भी बात को नजरअंदाज न करें। अत्यधिक कार्यभार की वजह से ऑफिस में अतिरिक्त समय भी देना पड़ सकता है। धैर्य बनाए रखें। लव – पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर विचार विमर्श होंगे। व्यर्थ प्रेम संबंधों में समय नष्ट न करें। पारिवारिक सामंजस्य बनाए रखें। हेल्थ – असंतुलित खानपान की वजह से पाचन संबंधी समस्या बढ़ सकती है। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें। योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। भाग्यशाली रंग: नीला भाग्यशाली अंक: 6

सिंह – पॉजिटिव – परिजनों के साथ चल रहा कोई विवाद इस सप्ताह हल होने वाला है। संतान की पढ़ाई को लेकर चल रही चिंता से भी राहत मिलेगी। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई योजना बनी हुई है, तो क्रियान्वित करने का अनुकूल समय है। भाग्य आपके पक्ष में है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। नेगेटिव – बहुत अधिक व्यस्तता की वजह से कामकाज तथा पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बिठाना चुनौती रहेगी। मेहनत भी अधिक बनी रहेगी। युवा दूसरों की बातों में न आकर अपनी काबिलियत और कार्य क्षमता पर ही विश्वास रखें। गुस्से पर नियंत्रण रखें।

करियर – कारोबारी गतिविधियां सुव्यवस्थित बनी रहेगी। राजकीय सेवारत व्यक्तियों के साथ व्यवहार करते समय सावधानी बरतें। आपका कोई नकारात्मक रवैया आपके लिए ही परेशानी का कारण बन सकता है। नौकरी के लिए प्रयासरत युवाओं को मेल अथवा फोन के माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है। मेहनत का शुभ फल मिलेगा। लव – दांपत्य संबंधों में भावनात्मक नजदीकियां बनी रहेंगी। प्रेम संबंधों के उजागर होने से परिवारजनों की कुछ नाराजगी हो सकती है। समझदारी से काम लें। हेल्थ – खानपान के प्रति संतुलन बनाकर रखने से स्वास्थ्य ठीक रहेगा। फिर भी वर्तमान मौसम की वजह से आपको लापरवाही नहीं बरतनी है। योग और व्यायाम जारी रखें। भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 5

कन्या – पॉजिटिव – घर तथा बाहर दोनों जगह किसी बड़े फैसले को लेने में आपका विशेष योगदान रहेगा। कहीं पैसा फंसा हुआ है, तो उसकी वसूली के लिए प्रयास करें, सफलता मिल सकती है। धार्मिक संस्था के लिए आपका योगदान रहेगा। मांगलिक कार्य होने के भी योग बन रहे हैं। आत्मविश्वास और मेहनत से लक्ष्य प्राप्त होगा। नेगेटिव – आवश्यक खर्चों को ही प्राथमिकता दें तथा अपने बजट को संतुलित रखें। अति आत्मविश्वास और अहंकार आ जाने से आपके कुछ काम बिगड़ सकते हैं। युवा वर्ग अपने भविष्य संबंधी योजनाओं पर ध्यान देने से सफलता हासिल कर सकते हैं। भाई-बहनों के साथ तालमेल बनाकर रखें।

करियर – व्यावसायिक गतिविधियों में और अधिक प्रचार-प्रसार की जरूरत है। इससे कार्यप्रणाली में गति आएगी तथा नए संपर्क भी स्थापित होंगे। फाइनेंस संबंधी मामलों में किसी भी तरह का समझौता न करें। किसी भी क्लाइंट अथवा कस्टमर के साथ तर्क-वितर्क करना आपको मुसीबत में डालेगा। शांत रहकर कार्य करें। लव – जीवन साथी के साथ किसी बात को लेकर अनबन रहेगी। परिवार के साथ मनोरंजन और लॉन्ग ड्राइव का भी प्रोग्राम बन सकता है। समझदारी से रिश्ते निभाएं। हेल्थ – कोई पुरानी स्वास्थ्य संबंधी समस्या पुनः उभर सकती है। लापरवाही न करें तथा तुरंत इलाज लें। संतुलित आहार पर ध्यान दें। भाग्यशाली रंग: बादामी भाग्यशाली अंक: 5

तुला – पॉजिटिव – इस सप्ताह दूसरों से उम्मीद रखने की बजाय अपनी योग्यता पर विश्वास रखना आपके मन मुताबिक सफलता देगा। इससे मनोबल भी बढ़ेगा। पिछले कुछ समय से जिस काम के लिए प्रयास कर रहे थे, उससे संबंधित खुशखबरी मिल सकती है। किसी कोर्स आदि में एडमिशन के लिए प्रयासरत युवाओं को कोई खुशखबरी मिल सकती है। भाग्य आपके पक्ष में है। नेगेटिव – प्रॉपर्टी अथवा किराएदारी संबंधी मामलों में कुछ विवादित स्थिति बनने की आशंका है। किसी भी प्रकार की उधारी संबंधी लेनदेन न करें, क्योंकि वसूली मुश्किल रहेगी। युवा वर्ग फालतू बातों पर ध्यान न देकर अपने काम से ही मतलब रखें। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।

करियर – कारोबार में अपनी उपस्थिति रखना अनिवार्य है। स्टाफ आदि पर निर्भर न रहें। साथ ही आंतरिक व्यवस्था में कुछ सुधार लाने की भी जरूरत है। दूर दराज की व्यावसायिक पार्टियों के साथ संपर्कों को और अधिक मजबूत करें। ऑफिशियल कार्यों में लापरवाही न बरतें। मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। लव – पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक संबंधों में और अधिक मधुरता लेगी। आप अपने जीवन साथी को शॉपिंग पर ले जा सकते हैं। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। हेल्थ – महिलाएं अपने प्रति लापरवाह न रहें। स्त्री जनित रोग परेशान कर सकते हैं। स्वच्छ रहना और तुरंत इलाज लेना आपको जल्दी स्वस्थ भी करेगा। भाग्यशाली रंग: क्रीम, भाग्यशाली अंक: 9

वृश्चिक – पॉजिटिव – इस सप्ताह किसी रसूखदार व्यक्ति से मुलाकात होगी। आपका कर्म प्रधान होना स्वतः ही आपके उचित भाग्य का निर्माण करेगा। किसी सामाजिक धार्मिक आयोजन का भी दायित्व आप पर रहेगा, जिसे आप बखूबी निर्वाह भी करेंगे। आपके सहयोग से संतान की किसी विषय को लेकर चल रही समस्याएं दूर हो जाएगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नेगेटिव – प्रॉपर्टी से संबंधित कोई भी निर्णय लेने से पहले उसके पेपर्स आदि जरूर चेक कर लें। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग व्यर्थ के घूमने-फिरने तथा दोस्तों के साथ समय व्यतीत करने में अपना समय बर्बाद न करें। व्यक्तिगत समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। गुस्से पर नियंत्रण रखें।

करियर – समय अपने व्यवसाय पर अत्यधिक मेहनत करने की जरूरत है। जरा सी लापरवाही की वजह से नुकसान हो सकता है। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय सफल रहेंगे, और उम्मीद से ज्यादा मुनाफा होने की भी संभावना है। नौकरी में स्थान परिवर्तन जैसी स्थिति बन रही है, परंतु यह आपके मन मुताबिक ही रहेगी। लव – पति-पत्नी के आपसी सामंजस्य और योगदान से पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे। हेल्थ – अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, इस समय किसी प्रकार के इन्फेक्शन अथवा सूजन जैसी परेशानी आ सकती है। उचित खानपान लें। भाग्यशाली रंग: आसमानी भाग्यशाली अंक: 1

धनु – पॉजिटिव – इस सप्ताह किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन से प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई रुका हुआ कार्य संपन्न हो जाएगा। कुछ खास लोगों के साथ मुलाकात होगी तथा विशेष मुद्दों पर वार्तालाप भी होगा, जो कि सकारात्मक रहेगा। शाम को परिवार के साथ कोई मनोरंजन प्रोग्राम भी बन सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नेगेटिव – पब्लिक प्लेस पर किसी के साथ नोक झोंक होने की स्थिति बन रही है, लेकिन गुस्से और आवेश में आकर कोई गलत कदम न उठाएं तथा न ही नकारात्मक शब्दों का प्रयोग करें। घर के वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह और मार्गदर्शन पर अमल करने से समाधान भी मिलेंगे। व्यर्थ के खर्चों से बचें।

करियर – कारोबार के मामलों में बहुत अधिक मेहनत के बाद ही सफल परिणाम मिलने के संकेत हैं। व्यर्थ की बातों में न उलझकर अपने कार्यों पर पूरा ध्यान दें। किसी नजदीकी मित्र के सहयोग से आपका कहीं फंसा हुआ पैसा निकल सकता है। व्यवसायिक राजनीति जैसे माहौल से खुद को दूर रखें। लव – पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने में बहुत अधिक प्रयास करने पड़ेंगे। जीवनसाथी के सेहत को लेकर भी मन चिंतित रह सकता है। धैर्य बनाए रखें। हेल्थ – परेशानियों की वजह से मानसिक तनाव और रक्तचाप की समस्या बढ़ सकती है। लापरवाही बिल्कुल न बरतें। नियमित जांच कराएं। भाग्यशाली रंग: पीला भाग्यशाली अंक: 5

मकर – पॉजिटिव – यह सप्ताह कुछ मिला-जुला ही व्यतीत होगा। खुद पर विश्वास रखें और अपने कार्यों को अंजाम दें। आपका रिश्तों के प्रति आदर मान आपसी संबंधों को और अधिक मजबूत करेगा। बच्चों के समक्ष आप श्रेष्ठ अभिभावक साबित होंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियां बखूबी निर्वहन होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नेगेटिव – कोई भी खास निर्णय लेने से पहले उससे संबंधित उचित जानकारी अवश्य हासिल करें। निवेश संबंधी कार्य में किसी प्रकार की गलती हो सकती है। किसी पड़ोसी की मुश्किल समय में उसकी मदद करना आप को सुकून देगा, लेकिन अपनी आर्थिक स्थिति का भी जरूर ध्यान रखें। अज्ञात लोगों पर भरोसा न करें।

करियर – कारोबार में मार्केटिंग संबंधी कार्यप्रणाली में नई तकनीक का उपयोग करना जरूरी है। मीडिया और इंटरनेट के माध्यम से अपने कार्यों को करने का प्रयास करें, निश्चित ही आपको फायदा होगा। इस समय विज्ञापन पर भी ध्यान देना जरूरी है। नौकरी में कुछ समस्याएं रहेंगी। मेहनत से काम करें। लव – परिवार जनों का आपस में स्नेह और प्यार बना रहेगा। संतान प्राप्ति के लिए इच्छुक लोगों को खुशखबरी मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। हेल्थ – अपना और अपने परिवार जनों के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। इस समय जरा सी लापरवाही भी नुकसान कर सकती है। नियमित जांच कराएं। भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 9

कुंभ – पॉजिटिव – अपनी दिनचर्या को खुशनुमा बनाने के लिए कुछ समय अपने मन मुताबिक कार्यों में भी जरूर व्यतीत करें। युवाओं की अध्यात्म से जुड़े विषयों में विशेष रूचि रहेगी। पैतृक संपत्ति संबंधी कोई मामला फंसा हुआ है, तो किसी की मध्यस्थता से सुलझ सकता है। कार्य क्षेत्र में मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल होंगे। आत्मविश्वास और पराक्रम बढ़ेगा। नेगेटिव – झूठ का सहारा लेकर खुद को सही साबित न करें, वरना आपका मान-सम्मान प्रभावित होगा। सप्ताह की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण काम पूरे कर लें, क्योंकि बाद में ग्रह स्थिति कुछ बाधाएं उत्पन्न कर सकती है। अचानक ही घर में मेहमानों के आगमन से खर्च की स्थिति बढ़ सकती है।

करियर – कमीशन, परामर्श आदि जैसे व्यवसाय में बेहतरीन मुनाफा होने की उम्मीद है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में उत्तीर्ण होने से नियुक्ति भी प्राप्त हो सकती है। नौकरी में कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिलने से प्रसन्नता रहेगी। मेहनत का फल मिलेगा। लव – घर सभी सदस्यों का आपसी सामंजस्य बने रहने से सुखद माहौल रहेगा। युवाओं को डेटिंग पर जाने के अवसर सुलभ होंगे। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। हेल्थ – स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु अत्यधिक दिमागी कार्य की वजह से सिर दर्द, माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है। पर्याप्त आराम करें। भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 8

मीन – पॉजिटिव – इस सप्ताह पूर्व में किए गए निवेश अथवा कार्य का शुभ फल मिलने वाला है। नजदीकी मित्रों के साथ गेट टुगेदर संबंधी प्रोग्राम बनेंगे, और इससे आप तरोताजा महसूस करेंगे। युवाओं को अपने विवेक और साहस से कठिन चुनौतियां को पार करने में कामयाबी मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार के योग हैं। भाग्य का साथ मिलेगा।

नेगेटिव – कोई आपकी उदारता का नाजायज फायदा उठा सकता है। पैसों का मैनेजमेंट करने की सख्त जरूरत है। अनावश्यक खर्चों की वजह से आर्थिक रूप से कुछ उलझनें और समस्याएं बढ़ सकती हैं। हालांकि आप जल्दी समाधान भी पा लेंगे। निवेश में सावधानी बरतें। करियर – इस समय व्यवसाय में किसी नए कार्य को शुरू करने का अनुकूल समय है। दूर दराज की पार्टियों के साथ संपर्क बनेंगे। परंतु अपनी फाइल या पेपर सुव्यवस्थित रखें। कोर्ट केस संबंधी कार्य अभी रुके रहेंगे। शेयर बाजार, कमोडिटी आदि में सोच-समझकर निवेश करना जरूरी है। ऑफिस में सहयोगियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। लव – पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। विवाह के इच्छुक व्यक्तियों के लिए कोई उचित रिश्ता आने की संभावना है। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। हेल्थ – अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सजग रहने की जरूरत है। तनाव और थकान जैसी स्थिति से दूर रहें। मौसम का भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 7

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *