Saptahik Rashifal (Weekly Horoscope) | Saptahik Rashifal (27 January to 2 February 2025), Weekly Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | इस हफ्ते सात राशियों को मिलेगा फायदा: मेष राशि वालों के ट्रांसफर और तरक्की के योग बनेंगे, मिथुन राशि को बिजनेस में फायदा हो सकता है

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Saptahik Rashifal (Weekly Horoscope) | Saptahik Rashifal (27 January To 2 February 2025), Weekly Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

27 जनवरी से 2 फरवरी तक चंद्रमा धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि में रहेगा। इन दिनों चंद्रमा पर सभी ग्रहों का प्रभाव पड़ेगा। मेष राशि वालों के महत्वपूर्ण एग्रीमेंट होंगे। सरकारी नौकरीपेशा लोगों के ट्रांसफर और तरक्की के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि वालों को बिजनेस में फायदा हो सकता है। सिंह राशि के जो लोग ट्रांसफर चाह रहे हैं, उनको अच्छी खबर मिल सकती है। कन्या राशि वालों के बिजनेस के काम बिना रुकावट पूरे हो सकते हैं। तुला राशि वालों को अपना उधार दिया या रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग बनेंगे।

वृश्चिक राशि वालों के काम पूरे हो सकते हैं। कुंभ राशि वालों के बिजनेस के रुके काम पूरे हो सकते हैं। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसे रहेंगे सात दिन

मेष – पॉजिटिव- प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी गतिविधि चल रही है तो इस सप्ताह कार्य आसानी से संपन्न हो जाएगा। अपनी आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। आप इसमें सफल रहेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों द्वारा आपको आशीर्वाद व कोई मूल्यवान उपहार प्राप्त होगा। नेगेटिव- आपकी कोई खास बात सार्वजनिक हो सकती है। दूसरों की समस्या में उलझने की बजाय सिर्फ अपने ही काम से मतलब रखें। पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें। कोई पेमेंट रुकने से दिक्कतें आएंगी। व्यवसाय- कारोबार में व्यवस्थित माहौल रहेगा। प्रभावशाली और राजनीतिक संपर्क सूत्रों की सहायता से व्यवसायिक गतिविधियां बेहतर होंगी। महत्वपूर्ण एग्रीमेंट होंगे। सरकारी नौकरीपेशा लोगों के ट्रांसफर और तरक्की के योग बन रहे हैं। लव- वैवाहिक जीवन को मधुर रखना आपका दायित्व है। व्यर्थ के प्रेम संबंधों और मौज मस्ती में अपना समय नष्ट न करें। स्वास्थ्य- जोखिम भरे कामों में दिलचस्पी न लें। चोट लगने जैसी स्थितियां बन रही है। अपने ब्लड प्रेशर की भी जांच करवाते रहें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5

वृष – पॉजिटिव- कुछ दिनों से चल रही व्यस्तता से राहत मिलेगी। कुछ समय आराम और मनोरंजन में व्यतीत करेंगे। घर-परिवार के प्रति भी आपका योगदान बना रहेगा। किसी समस्या का समाधान मिलेगा। स्थान परिवर्तन संबंधी योजना बन सकती है। नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी से पारिवारिक मामलों को लेकर कहासुनी हो सकती है। दूसरों की बातों में न आएं, क्योंकि इसका असर परिवार की व्यवस्था पर भी पड़ेगा। इस समय किसी भी तरह की आवाजाही को स्थगित रखें। व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां ठीक तरह से चलती रहेंगी। फोन या किसी कॉन्टैक्ट सोर्स के जरिए व्यवसाय संबंधी जानकारी मिलेगी। इस समय रियल एस्टेट के कामों में सफलता मिलने की संभावना है। ऑफिस में अधिकारियों के साथ तालमेल रखें। लव- दांपत्य संबंध खुशनुमा रहेंगे। प्रिय मित्र से मुलाकात होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। प्रेम संबंधों में गहराई बनी रहेगी। स्वास्थ्य- शांति पूर्ण व्यवहार रखें। तनाव की वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। योगा, मेडिटेशन पर ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 4

मिथुन – पॉजिटिव- संबंधों में गिले-शिकवे चल रहे हैं, तो उन्हें दूर करने के लिए ये सप्ताह अनुकूल है। प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने की योजना चल रही है, तो निर्णय लेने के लिए समय अनुकूल है। किसी समारोह में भी जाने का अवसर मिलेगा। नेगेटिव- किसी भी योजना पर कार्य करने से पहले उससे संबंधित उचित जानकारी हासिल करना जरूरी है। घर के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। बाहरी लोगों का हस्तक्षेप अपने परिवार पर न होने दें। व्यवसाय- कारोबारी दृष्टि से लाभकारी समय चल रहा है। कार्यक्षेत्र पर अधिक से अधिक समय दें। इस समय व्यवसाय में आंतरिक सुधार या स्थान में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। नौकरी पेशा लोग अधिकारियों के साथ संबंध खराब ना करें। लव- वैवाहिक संबंध सुखद रहेंगे। घर में भी सुख-शांति रहेगी। कोई मनोरंजन प्रोग्राम भी बन सकता है। स्वास्थ्य- असंतुलित खान-पान और दिनचर्या व्यवस्थित रखना जरूरी है। वर्तमान वातावरण की वजह से इन्फेक्शन की समस्या रहेगी। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5

कर्क – पॉजिटिव- इस सप्ताह काफी समय से चल रही अस्त-व्यस्तता से राहत मिलेगी। अनुभवी लोगों का सानिध्य मिलेगा। जिससे विचारों में सकारात्मकता आएगी। युवाओं को करियर संबंधी प्रतियोगिता में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। नेगेटिव- कोई भी खास निर्णय लेने से परहेज करें। पैसों का बड़ा लेनदेन न करें। इससे संबंध खराब भी हो सकते हैं। कुछ समय एकांत या किसी धार्मिक स्थल पर बीताना आपको सुकून देगा। व्यवसाय- समय कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। बिजनेस में नुकसान हो सकता है। सावधान रहें। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में संभलकर व्यवहार करने की जरूरत है। नौकरी पेशा लोगों पर काम का दबाव रहेगा। अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है। लव- पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। घर का वातावरण भी सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में समय खराब न करें। स्वास्थ्य- अचानक ही कोई समस्या आने से तनाव और चिंता रह सकती है। योगा और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

सिंह – पॉजिटिव- इस सप्ताह परिवार से संबंधित किसी समस्या का समाधान मिलने से आप राहत महसूस करेंगे। अपनी जीवनशैली और दिनचर्या में परिवर्तन लाएंगे। आपका सकारात्मक व्यवहार दूसरों पर बेहतरीन छाप छोड़ेगा। किसी यात्रा का भी प्लान बनेगा। नेगेटिव- अपने बजट का ध्यान रखना जरूरी है। अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाएं। उधार लेनदेन करना भी उचित नहीं है। बहुत मेहनत और थकान की वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन रह सकता है। इसकी वजह से बेवजह गुस्सा हावी रहेगा। व्यवसाय- व्यवसाय से संबंधित कार्यों में बहुत अधिक मेहनत रहेगी। अधिकतम गतिविधियां अच्छे से पूरी हो जाएंगे। ट्रांसफर चाह रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। ऑफिशियल कार्यभार अधिक रहने की वजह से दिक्कतें आएंगी। लव- पति-पत्नी के बीच खुशनुमा संबंध रहेंगे। प्रेम संबंधों में समय नष्ट न करें। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देने की जरूरत है। मौसम के प्रतिकूल खानपान व दिनचर्या रखना सेहत को प्रभावित करेगा। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

कन्या – पॉजिटिव- पारिवारिक और सामाजिक गतिविधियों में अपनी उपस्थिति रखें। आपकी प्रतिभा और क्षमता लोगों के सामने उजागर होगी। घर के नवीनीकरण संबंधी योजनाएं बनेंगी। उबाऊ दिनचर्या से राहत मिलेगी। नेगेटिव- नकारात्मक परिस्थितियां बनेंगी, लेकिन हल भी मिल जाएंगे। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। गलतफहमी की वजह से संबंधों में खटास आ सकती हैं। बच्चे की नकारात्मक गतिविधि से चिंता रहेगी। शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का समाधान निकालने की कोशिश करें। व्यवसाय- इस सप्ताह व्यवसाय के काम बिना रुकावट पूरे हो जाएंगे। ज्यादा मुनाफे की उम्मीद न करें। गैर कानूनी कार्य में हाथ न डालें। किसी प्रकार की इन्क्वायरी होने की आशंका बन रही है। बाहरी संपर्कों से भी बिजनेस मिलने की संभावना है। लव- पति-पत्नी के संबंध में खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। इसके बाद आपसी संबंधों में अधिक नजदीकियां आएंगी। स्वास्थ्य- आयुर्वेदिक चीजों को अपने भोजन में जरूर शामिल करें। गैस व पेट दर्द संबंधी शिकायत रहेगी। खान-पान पर नियंत्रण रखें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 1

तुला – पॉजिटिव- इस सप्ताह रुके हुए या उधार दिए हुए पैसे की वसूली संभव है। आपकी कार्यप्रणाली को लोग गलत समझ सकत हैं। लोगों की परवाह न करके अपने कार्यों पर ही ध्यान रखें। अपनी योग्यता पर ही विश्वास रखें। सफलता मिलनी तय है। नेगेटिव- धैर्य और शांति से दिनचर्या व्यवस्थित करते जाएं। किसी भी नकारात्मक परिस्थिति में गुस्सा या आवेश में आना उचित नहीं है। अनुभवी और वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन और सलाह पर जरूर अमल करें। अपनी मनोवृति सकारात्मक बनाकर रखें। व्यवसाय- व्यवसाय मे किसी भी नई योजना या कार्य को अंजाम देने का अनुकूल समय नहीं है। अपने वर्तमान कार्यों पर ही ध्यान दें। कुछ व्यवधान आएंगे। चिंता न करें। समाधान मिल जाएगा। नौकरीपेशा लोगों को अपने पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। लव- पति-पत्नी के बीच आपसी सहयोग और सामंजस्य रहेगा। घर में खुशी का माहौल रहेगा। संतान प्राप्ति के लिए इच्छुक लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य- नकारात्मक विचारों का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। योगा, मेडिटेशन से आप खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5

वृश्चिक – पॉजिटिव- यह सप्ताह मन मुताबिक तरीके से बीतेगा। अधिकतर काम सुचारू रूप से बनते जाएंगे। संतान से संबंधित खुशखबरी मिलने से नई ऊर्जा और स्फूर्ति महसूस होगी। कोई काम भी हो सकता है। घर में नजदीकी रिश्तेदारों का आनाजाना रहेगा। नेगेटिव- विपरीत परिस्थिति बनने पर भावनात्मक रूप से आप अपने आपको कमजोर महसूस करेंगे। कुछ समय एकांत या आध्यात्मिक स्थल पर जरूर व्यतीत करें। निकट संबंधी के साथ चल रहे विवाद किसी वरिष्ठ सदस्य की सहायता से हल करें। व्यवसाय- वर्तमान कार्य जिस तरह चल रहे हैं उनमें अभी किसी भी तरह का बदलाव लाने की कोशिश न करें। दूरदराज के क्षेत्रों से संपर्क बनेंगे। आसपास के व्यवसायियों के साथ चल रही प्रतिस्पर्धा में सफलता पाने के लिए और मेहनत की भी जरूरत है। लव- दांपत्य जीवन सुखद और सामंजस्य पूर्ण रहेगा। प्रेम विवाह करना चाह रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य- काम की अधिकता से स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। अत्यधिक थकान की वजह से माइग्रेन, सर्वाइकल का दर्द परेशान करेगा। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1

धनु – पॉजिटिव- घर में सजावट या कुछ नया करने के लिए शॉपिंग हो सकती है। स्त्रियां अपने घरेलू कामों को सहजता और सरलता से पूरा कर लेंगी। अपने व्यक्तिगत कामों पर भी ध्यान केंद्रित रहेगा। कोई महत्वपूर्ण यात्रा हो सकती है। नेगेटिव- अनुभवी और बड़े लोगों के मार्गदर्शन को अनदेखा न करें। उनसे आपको उचित निर्णय मिल सकता है। युवाओं को अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए बहुत कोशिश करनी पड़ सकती है। किसी की नकारात्मक बात आपको आहत करेगी। प्राणायाम करना उचित रहेगा। व्यवसाय- व्यवसाय में आपके काम करने की नई तकनीक सफल रहेगी। लोग आपके कामों की सराहना करेंगे। पार्टनरशिप करने की योजना है, तो तुरंत अमल करें। ऑफिस में महत्वपूर्ण मीटिंग में आपके सुझाव को प्राथमिकता मिलेगी। लव- घर-परिवार में सुखद और शांतिपूर्ण स्थिति रहेगी। अचानक किसी प्रिय इंसान से मुलाकात खुशी प्रदान करेगी। प्रेम संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। स्वास्थ्य- मौसम से संबंधित बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। खांसी, जुकाम जैसी परेशानियां तंग करेंगी। आयुर्वेदिक इलाज उचित रहेगा। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7

मकर – पॉजिटिव- स्थान परिवर्तन की योजना बन रही है, तो उस पर काम करने के लिए उत्तम समय है। विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों की समस्या दूर होगी। घर में नजदीकी रिश्तेदारों के आने से उत्सव का माहौल रहेगा। नेगेटिव- दूसरों के मामले में हस्तक्षेप न करें। बेवजह ही लोग आपके खिलाफ हो जाएंगे। अपनी आर्थिक स्थिति का भी ध्यान रखें। कहीं भी निवेश करना उचित नहीं होगा। अपनी भावनाओं पर काबू रखें। प्रैक्टिकल होकर कोई भी फैसला लें। व्यवसाय- व्यापार में तरक्की के लिए अंदरूनी गतिविधियों का गंभीरता और बारीकी से मूल्यांकन करना जरूरी है। सीनियर लोगों के साथ संबंध खराब न होने दें। बदलते माहौल में लाभ की ज्यादा उम्मीद न रखें। पार्टनरशिप के मामले में फायदेमंद स्थिति रहेगी। लव- दांपत्य जीवन में चली आ रही गलतफहमियां समाप्त हो जाएंगी। संबंध अच्छे हो जाएंगे। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- कुछ सुस्ती और आलस हावी होगा। वाहन सावधानी से चलाएं। चोट लगने की आशंका है। भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 8

कुंभ – पॉजिटिव- इस सप्ताह व्यवस्थित दिनचर्या रहेगी। आप अपने आत्मविश्वास और सूझबूझ से परिस्थितियों को और बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। युवा अपने करियर में मेहनत से अच्छे नतीजे हासिल करेंगे। नेगेटिव- दोस्तों या बाहरी लोगों की बातों में आकर अपना नुकसान कर सकते हैं। बेहतर होगा अपनी योग्यता पर विश्वास रखें। रिश्ते बचाने के लिए अपने व्यवहार में लचीलापन लाएं। व्यवसाय- रुकी हुई व्यवसायिक गतिविधियों को दोबारा शुरू करने का उचित समय है। इस समय नए प्रभावशाली संपर्क बनेंगे। जो आपके लिए मददगार होंगे। दूरदराज के क्षेत्र से जुड़े व्यवसाय में ज्यादा पैसा न लगाएं। ऑफिस का माहौल भी सकारात्मक रहेगा। लव- वैवाहिक संबंधों में पारिवारिक मुद्दे पर तनाव रहेगा। शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं का हल निकालने की कोशिश करें। स्वास्थ्य- पुरानी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी दोबारा हो सकती है। जिसकी वजह से चिंतित रहेंगे। अपना इलाज करवाएं। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

मीन – पॉजिटिव- आसपास का माहौल व्यवस्थित रहेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक कामों में आपकी आस्था आपके व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाएगी। किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। नेगेटिव- कोई फैसला जल्दबाजी या लापरवाही में न लें। बड़ा नुकसान होने की स्थिति बन रही है। घर के बुजुर्गों के सम्मान में कमी न आने दें। उनकी नाराजगी से घर के वातावरण में उदासी का माहौल बनेगा। व्यवसाय- व्यवसाय में फोन, इंटरनेट के माध्यम से नई जानकारियां हासिल होंगी। जो बहुत फायदेमंद रहेगी। मार्केटिंग के सभी काम स्थगित रखें। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को एक्स्ट्रा काम करना पड़ सकता है। अधिकारियों का दबाव भी रहेगा। लव- पति-पत्नी के बीच व्यक्तिगत बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी। स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। ज्यादा भीड़ वाली जगह पर जाने से परहेज रखें। शांत रहें और मेडिटेशन करें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *