Saptahik Rashifal (Weekly Horoscope) | Saptahik Rashifal (24 February To 2 March 2025), Weekly Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | 6 राशियों के लिए शुभ रहेगा ये हफ्ता: मेष राशि के लोगों की तरक्की के योग बनेंगे, वृश्चिक और मकर राशि के मिलेगा सितारों का साथ

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Saptahik Rashifal (Weekly Horoscope) | Saptahik Rashifal (24 February To 2 March 2025), Weekly Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

24 फरवरी से 2 मार्च तक चंद्रमा धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि में रहेगा। इन दिनों चंद्रमा पर सभी ग्रहों का असर रहेगा। जिससे मेष राशि के लोगों को रुका पैसा मिल सकता है और नौकरीपेशा लोगों की तरक्की के योग बनेंगे।

वृष और मिथुन राशि के लोगों को करियर में महत्वपूर्ण अधिकार मिल सकते हैं। वृश्चिक और मकर राशि के लोगों को सितारों का साथ मिलेगा। मीन राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए ये सात दिन सामान्य रहेंगे।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा ये सप्ताह

मेष – पॉजिटिव- अपनी प्रतिभा पहचानें। उसका उपयोग करें। वर्तमान ग्रह स्थिति आपको अद्भुत शक्ति प्रदान कर रही है। धनदायक स्थितियां बनेंगी। इस समय बनाई योजनाएं आने वाले दिनों में शुभ अवसर प्रदान करने वाली हैं। नेगेटिव- ओवर कॉन्फिडेंस और ईगो की वजह से मित्रों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। परिवार तथा घर के बुजुर्गों को भी आपकी देखभाल की जरूरत है। उनका भी ध्यान रखें। विद्यार्थियों को किसी विषय में दिक्कत रह सकती हैं। व्यवसाय- रुकी हुई पेमेंट आने से आर्थिक परेशानियां हल होंगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों के तरक्की के योग बन रहे हैं। व्यवसायिक स्थल पर कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव लाने की आवश्यकता है। साथ ही स्टाफ और कर्मचारियों पर भी कड़ी नजर रखें। लव- वैवाहिक जीवन में कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। स्थितियां भी आपको ही संभालनी हैं, इस बात का ध्यान रखें। स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और दर्द महसूस हो सकता है। इसलिए काम के बीच आराम भी लेना आवश्यक है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

वृष – पॉजिटिव- पारिवारिक गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने में आपका विशेष योगदान रहेगा। साथ ही किसी विशेष योजना को कार्य रूप देने में आप कामयाब भी रहेंगे। संतान की पढ़ाई के प्रति तन्मयता देखकर राहत रहेगी। किसी धार्मिक स्थल पर जाने का भी प्रोग्राम बनेगा। नेगेटिव- विद्यार्थी तथा युवा वर्ग अपनी पढ़ाई और लक्ष्य को हासिल करने के लिए और अधिक प्रयास करें। कोई नजदीकी मित्र अथवा संबंधी जलन की भावना से आपके खिलाफ अफवाह फैला सकते हैं। निश्चिंत रहें आपका नुकसान नहीं होगा। व्यवसाय- इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण अधिकार मिल सकते हैं। कार्य बिना रुकावट पूरे नहीं होंगे, इसलिए धैर्य रखें। कॉम्पिटीशन में अधिक मेहनत की जरूरत है। नौकरी में परिवर्तन को लेकर चल रहे प्रयासों में कुछ उम्मीद नजर आएगी। लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर से दूरी रखें। इनकी वजह से परिवार में तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य- सिर दर्द तथा माइग्रेन की समस्या परेशान करेगी। परेशानियों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

मिथुन – पॉजिटिव- इस सप्ताह अपनी कार्यशैली में परिवर्तन लाने से आप बेहतरीन तरीके से अपने कार्यों को अंजाम दे पाएंगे। आप प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने का कोई कार्य करने जा रहे हैं, तो समय अनुकूल है। नजदीकी संबंधियों के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। नेगेटिव- कुछ समय एकांत या किसी आध्यात्मिक स्थल पर जरूर व्यतीत करें। इससे कुछ उलझे हुए सवालों का जवाब भी मिलेगा। किसी व्यक्तिगत बात को लेकर परिवार में तनाव रह सकता है। बेहतर होगा कि धैर्य और शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का समाधान निकालें। व्यवसाय- व्यवसाय में बेहतरीन व्यवस्था रहेगी तथा उचित ऑर्डर मिलेंगे। मेहनत की अधिकता रहेगी। व्यवसायिक प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। सभी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखना जरूरी है। नौकरी में नई संभावनाएं मिलेंगी। विशेष अधिकार भी मिल सकते हैं। लव- पारिवारिक वातावरण व्यवस्थित और खुशनुमा बनाए रखने के लिए अपने व्यस्ततम समय में से कुछ समय परिवार के लिए भी अवश्य निकालें। अविवाहितों के लिए कोई रिश्ता होने की संभावना है। स्वास्थ्य- एक्सीडेंट या चोट लगने की स्थिति बन रही है। बहुत अधिक सावधानी रखने की आवश्यकता है। भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 2

कर्क – पॉजिटिव- रचनात्मक कार्यों में बेहतरीन समय व्यतीत होगा। कोई भी समस्या आने पर आप घबराने की बजाय उसका समाधान ढूंढने का प्रयास करेंगे और सफल भी रहेंगे। धार्मिक गतिविधियों में भी आस्था बढ़ेगी। युवाओं की कोई व्यक्तिगत समस्या दूर हो जाएगी। नेगेटिव- सावधान रहें, सप्ताह के आखिरी में कोई नुकसान होने जैसी स्थिति भी बन रही है। यह समय धैर्य और संयम रखने का है। अपने नजदीकी संबंधियों के साथ सकारात्मक वार्तालाप में भी कुछ समय जरूर बीताएं। व्यवसाय- कारोबार संबंधी कोई परेशानी आने पर किसी नजदीकी मित्र की सलाह फायदेमंद रहेगी, उस पर जरूर अमल करें। ऑफिस में सहयोगियों की मदद से कोई टारगेट हासिल करने में सक्षम रहेंगे। कोई ऑफिशियल टूर का भी प्रोग्राम बन सकता है। लव- विवाहित जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में आपसी सामंजस्य रखने के लिए एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। स्वास्थ्य- सुस्ती और थकान हावी रहेंगे। किसी प्रकार की एलर्जी भी होने की आशंका है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4

सिंह – पॉजिटिव- आर्थिक लिहाज से सप्ताह अच्छा है। किसी अध्यात्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति के सानिध्य में रहना आपको मानसिक शांति प्रदान करेगा। सफलता हासिल करना आपकी योग्यता पर भी निर्भर करता है। युवाओं को अपनी मेहनत के अनुसार परिणाम भी मिलेंगे। नेगेटिव – व्यर्थ के कार्यों में खर्चा बढ़ेगा। गुस्से और जिद जैसी नकारात्मक बातों से दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है। जमीन-जायदाद संबंधी मामला चल रहा है, तो ज्यादा उलझ सकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। व्यवसाय- व्यवसाय में कोई नया प्रयोग करना लाभदायक रहेगा। अभी की गई मेहनत के परिणाम निकट भविष्य मे सफलता दायक रहेंगे। विरोधियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें। सरकारी नौकरी में कोई स्पेशल और जिम्मेदारी वाला काम मिल सकता है। लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच सामंजस्य बनाने में कुछ परेशानियां आएंगी। बेहतर होगा कि शांतिपूर्ण तरीके से परिस्थितियों को सुलझाएं। स्वास्थ्य- तनाव और डिप्रेशन जैसी स्थिति से राहत पाने के लिए मेडिटेशन करें और कुछ समय प्रकृति के साथ भी बीताएं। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4

कन्या – पॉजिटिव- इस सप्ताह कोई काम मनचाहे तरीके से पूरा हो सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक साबित होगी। बच्चों को अपना सानिध्य देने से उनमें आत्मविश्वास बढ़ेगा। नेगेटिव- समय अनुसार तुरंत निर्णय लेने का भी प्रयास करें और अपने अहम पर नियंत्रण रखें। इसकी वजह से आपकी साख में धब्बा लग सकता है। घर के वरिष्ठ सदस्य का मान-सम्मान बनाए रखें। उनके मार्गदर्शन पर अमल करें। व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां व्यवस्थित बनी रहेंगी। रुपए-पैसे संबंधी लेनदेन को लेकर कोई वाद-विवाद जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद लेना उचित रहेगा। ऑफिस में कुछ राजनीति जैसा माहौल बन सकता है। लव- पारिवारिक सदस्यों का एक साथ कुछ समय व्यतीत करने से आपसी सामंजस्य मजबूत होगा। प्रेम प्रसंगों में भी मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति आप की सजगता आपको स्वस्थ रखेगी। नियमित व्यायाम और उचित खानपान आपकी मानसिक और शारीरिक ऊर्जा बनाए रखेंगे। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

तुला – पॉजिटिव- कुछ समय आत्म चिंतन या एकांत में व्यतीत करें। इससे आपको कोई निर्णय लेने में सहायता मिलेगी। किसी भी प्रकार की दुविधा होने पर परिवार का सहयोग आपको निर्णय लेने में मदद कर सकता है। किसी प्रिय मित्र से भी मुलाकात होगी। नेगेटिव- निवेश संबंधी कार्य में किसी प्रकार की गलती हो सकती है। जल्दबाजी और लापरवाही न करें। किसी पड़ोसी की मुश्किल समय में उसकी मदद करना आपको सुकून देगा। संबंधों में भी मधुरता आएगी। व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। कार्य की प्रगति के कुछ महत्वपूर्ण अवसर मिल सकते हैं। सरकारी कार्यों को पूरा करने में आपको किसी प्रभावशाली व्यक्ति की भी मदद मिलेगी। मन मुताबिक कार्यभार भी मिलेगा। लव- परिवार वालों का आपस में स्नेह और प्यार रहेगा। मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम से अपना और परिवार वालों की सेहत का ध्यान रखें। इस समय जरा सी लापरवाही भी नुकसान कर सकती है। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 8

वृश्चिक – पॉजिटिव- इस सप्ताह ग्रह गोचर बहुत ही अनुकूल है। योजनाबद्ध तरीके से अपने कार्यों को संपन्न करें। अपने संपर्कों को बढ़ाएं। निश्चित आपको सफलता मिलेगी। किसी नजदीकी संबंधी के यहां समारोह आदि में जाने का निमंत्रण मिलेगा। नेगेटिव- खर्चों के मामले में संभलकर चलने की जरूरत है। दूसरों की सलाह की अपेक्षा अपने निर्णय को ही प्राथमिकता दें। व्यवसाय- व्यवसायिक मामलों में कोई निर्णय लेते समय असमंजस की स्थिति रह सकती है। इस अवस्था में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। मशीनरी, फैक्ट्री आदि से जुड़े व्यवसाय में लाभ होगा। ऑफिस में अधिकारियों के साथ संबंध खराब न करें। लव- पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। मित्रों के साथ पारिवारिक गेट-टुगेदर भी संभव है। लव पार्टनर के साथ मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य- पॉल्यूशन वाले स्थान पर जाने से इंफेक्शन जैसी स्थिति बन सकती है। स्त्री वर्ग अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 7

धनु – पॉजिटिव- वर्तमान समय शांति दायक और धनदायक है। फोन कॉल या ईमेल के माध्यम से महत्वपूर्ण सूचना मिलेगी। आपका कोई कार्य बेहतरीन तरीके से संपन्न होगा। मित्रों के साथ भी विशेष मुद्दों पर विचार विमर्श होंगे। नेगेटिव- घर और काम के बीच तालमेल रखने में दिक्कत होगी। व्यर्थ के कार्य में भी बहुत अधिक समय व्यतीत हो जाएगा। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से दूर रहें, वरना आपके कई महत्वपूर्ण कार्य बीच में अटक सकते हैं। किसी संबंधी के साथ बहस में ना पड़ें। व्यवसाय- इस समय व्यवसाय में फाइनेंस संबंधी कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही न करें। आर्थिक कशमकश रहेगी। किसी राजनैतिक व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी। आपको कोई बेहतरीन ऑर्डर मिल सकता है। ऑफिस में राजनीति जैसा माहौल रहेगा। लव- घर में खुशहाली भरा माहौल रहेगा। रिश्तेदारों का आगमन होगा। दिल के मामले में धोखा खा सकते हैं। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति आपका सकारात्मक दृष्टिकोण आपको स्वस्थ और ऊर्जावान बनाकर रखेगा। अहम, गुस्से जैसी आदतों को अपने ऊपर हावी ना होने दें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

मकर – पॉजिटिव- इस सप्ताह ग्रह स्थिति सकारात्मक रहेगी। व्यक्तिगत कार्यों से संबंधित लिया महत्वपूर्ण फैसला बेहतर साबित होगा। संबंधी के आगमन से परिवार में खुशी भरा माहौल रहेगा। किसी समस्या का भी समाधान निकलेगा। नेगेटिव- अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन की अवहेलना न करें। अचानक ही कुछ ऐसा खर्चा सामने आ सकता है, जिसमें कटौती करना संभव नहीं होगा। इस समय धैर्य रखना ही उचित है। अपनी उपलब्धियों का दूसरों के सामने ज्यादा बखान न करें। इससे धोखा मिल सकता है। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आप अपनी मेहनत और काबिलियत से उचित व्यवस्था बना लेंगे। बदलाव संबंधी योजनाओं पर कार्य होगा। कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल बनाकर रखें, क्योंकि आपके लक्ष्य को सफल बनाने में उनका उचित सहयोग रहेगा। लव- वैवाहिक संबंध में कुछ ना कुछ गिले-शिकवे चलते रहेंगे। प्रेम संबंधों में मर्यादा में रहना आवश्यक है। स्वास्थ्य- आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और खान-पान से आप स्वस्थ और प्रफुल्लित महसूस करेंगे। वर्तमान वातावरण को नजरअंदाज ना करें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

कुंभ – पॉजिटिव- किसी सम्मेलन या समारोह में जाने का अवसर प्राप्त होगा। सम्मान के साथ आवभगत भी रहेगी। मेहमानों की आवाजाही भी हो सकती है। घर के किसी अविवाहित सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आने की उम्मीद है। नेगेटिव- रिश्तेदारों के साथ व्यवहार करते समय सावधानी रखें। कोई ऐसी बात मुंह से निकल सकती है जिससे संबंध खराब होने की आशंका है। कुछ हद तक खर्चों पर नियंत्रण आवश्यक है। भावनाओं में बहकर अपनी व्यक्तिगत बातें किसी से शेयर न करें। व्यवसाय- व्यापार में विस्तार की योजना पर काम शुरू होगा। मशीनरी, नई तकनीक आदि का प्रयोग सफल रहेगा। अटके हुए कोर्ट केस भी पूरा होने का समय आ गया है। सरकारी सेवारत व्यक्ति किसी उलझन में पड़ सकते हैं। लव- घर-परिवार में आपसी प्रेम बना रहेगा। विपरीत परिस्थितियों के कारण प्रेम संबंधों के उजागर होने की आशंका है। स्वास्थ्य- कब्ज, वायु विकार आदि जैसी समस्या रह सकती हैं। खानपान हल्का ही रखें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

मीन – पॉजिटिव- किसी भी काम को करने से पहले उससे संबंधित जानकारी हासिल करने से ज्यादा सफलता मिलेगी। आप अपनी प्रतिभा को पहचानें और पूरी ऊर्जा के साथ दिनचर्या व कार्यप्रणाली को व्यवस्थित रखें। नेगेटिव- आपके सरल स्वभाव का कुछ लोग नाजायज फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। अपनी योजनाओं व गतिविधियों को किसी के साथ भी शेयर ना करें। थोड़ा स्वार्थी बनना जरूरी है। दूसरों की वजह से आप अपना नुकसान कर बैठेंगे। व्यवसाय- इस सप्ताह व्यवसाय में मेहनत के मनोनुकूल परिणाम ना मिलने से तनाव रहेगा। उच्च अधिकारी का सहयोग आपकी परेशानियों को कम करेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। ऑफिस के माहौल में सुधार आएगा तथा कार्य भार भी हल्का रहेगा। लव- जीवन साथी तथा पारिवारिक सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहेगा। आपसी संबंध भी प्रेम पूर्ण रहेंगे। स्वास्थ- खान-पान के प्रति अनियमितता की वजह से गैस और एसिडिटी की समस्या परेशान करेगी। खानपान में संयम रखें। व्यवस्थित दिनचर्या भी रखना जरुरी है। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *