- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Saptahik Rashifal (Weekly Horoscope) | Saptahik Rashifal (21 To 27 July 2025), Weekly Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

21 जुलाई को चंद्र वृष राशि में रहेगा। इसके बाद मिथुन और कर्क राशि से होते हुए 27 जुलाई तक सिंह राशि में पहुंच जाएगा। इन दिनों चंद्रमा पर सूर्य से लेकर राहु-केतु तक सभी राशियों का असर रहेगा जिससे मेष राशि वाले अपनी शांत बुद्धि से हर समस्या का समाधान निकालेंगे।
मिथुन राशि वालों को आर्थिक फायदा हो सकता है। कर्क राशि के लोगों की पुरानी परेशानियां दूर होंगी। सिंह राशि वालों को आर्थिक राहत मिलेगी। वृश्चिक राशि वालों के रुके काम पूरे होंगे और बिजनेस की रुकावटें दूर होंगी। बिक्री बढ़ेगी।
धनु राशि के होलसेल कारोबारियों को थोड़ी मुश्किलें आ सकती हैं। मकर राशि के लोग कार्यक्षेत्र में अपने फैसलों से सफलता पाएंगे। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा ये हफ्ता
मेष – पॉजिटिव – इस सप्ताह आप शांत मन और बुद्धि से हर समस्या का हल निकाल लेंगे। इस समय आपके ऊपर बहुत सारी जिम्मेदारियां रहेंगी, लेकिन उन्हें निभाना आपके लिए आसान होगा। धार्मिक और आध्यात्मिक कामों में समय बिताने से आप अपने अंदर अद्भुत शांति महसूस करेंगे। नेगेटिव – युवा लोग कोई भी जरूरी फैसला लेने में जल्दबाजी न करें, और अपने करियर के लिए ज़्यादा विकल्पों पर विचार करते रहें। लापरवाही की वजह से किसी काम में गड़बड़ी होने की आशंका है, जिससे नुकसान होगा।
करियर – कारोबारी गतिविधियों को व्यवस्थित करने में अभी और ज़्यादा कोशिशों की जरूरत है। अपने काम की गुणवत्ता को और बेहतर बनाएं। पार्टनरशिप वाले व्यवसाय में आपसी तालमेल सही बना रहेगा। किसी भी तरह का लेनदेन करने में जल्दबाजी करना नुकसानदायक रहेगा। लव – पति-पत्नी के संबंधों में मिठास रहेगी। प्रेम संबंधों में किसी तरह की गलतफहमी पैदा हो सकती है। स्वास्थ्य – अपनी दिनचर्या संतुलित रखें। महिलाएं खासकर अपने स्वास्थ्य के प्रति ज़्यादा सचेत रहें, कोई संक्रमण हो सकता है। भाग्यशाली रंग – गहरा पीला, भाग्यशाली अंक – 5
वृष – पॉजिटिव – इस सप्ताह सिर्फ अपने बारे में सोचें और अपने लिए ही काम करें, क्योंकि अपनी प्रतिभा और योग्यताओं को निखारने के लिए यह समय बहुत ही अच्छा है। पारिवारिक गतिविधियों को व्यवस्थित करने में भी आपका योगदान रहेगा। नेगेटिव – अपने बढ़ते खर्चों पर काबू पाना जरूरी है, नहीं तो आपको आर्थिक समस्या से भी गुजरना पड़ सकता है। युवा वर्ग मौज-मस्ती में ज़्यादा ध्यान न दें, इसकी वजह से उनके करियर संबंधी कामों में रुकावट आ सकती है। किसी भी तरह की यात्रा अभी टाल दें।
करियर – व्यवसाय में लेनदेन संबंधी मामलों में लापरवाही हो सकती है, इसलिए सावधान रहें। मशीनरी आदि से जुड़े व्यवसाय को फायदेमंद एग्रीमेंट मिल सकते हैं। ऑफिस के प्रोजेक्ट समय पर पूरे होने से राहत मिलेगी और ऑफिस में आपकी सम्मानजनक स्थिति बनी रहेगी। लव – व्यस्तता के कारण परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे, लेकिन जीवनसाथी का परिवार के प्रति समर्पण आपको तनाव मुक्त रखेगा। स्वास्थ्य – गर्मी और पसीने की वजह से त्वचा संबंधी कोई संक्रमण हो सकता है। अपनी दिनचर्या पूरी तरह से व्यवस्थित रखना जरूरी है। भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 1
मिथुन – पॉजिटिव – किसी भी परिस्थिति में अपने मन को परेशान न होने दें, इससे आप अपने कामों को बेहतर तरीके से पूरा कर पाएंगे। अगर प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने से संबंधित कोई योजना है, तो उसे पूरा करने का यह सही समय है। कोई मनोरंजन का प्रोग्राम भी बनेगा। नेगेटिव – सोच-विचार करने में ज्यादा समय न लगाएं और अवसर को तुरंत भुनाएं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को बहुत ज़्यादा मेहनत करने की जरूरत है। घर के बुजुर्ग सदस्यों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। उनका सही ध्यान रखना जरूरी है।
करियर – आर्थिक रूप से सप्ताह अच्छा है। स्टाफ और सहयोगियों का सहयोग भी काम की प्रगति को आगे बढ़ाएगा। महिलाओं से जुड़े कारोबार में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से आपको कोई सफलता मिल सकती है। ऑफिस का माहौल अनुशासित रहेगा। लव – पति-पत्नी के आपसी तालमेल से घर में सुख-शांति वाला माहौल रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। स्वास्थ्य – जोखिम भरे कामों में बिल्कुल भी रुचि न लें। वाहन चलाते समय भी सावधानी बरतें। चोट लगने या गिरने जैसी स्थिति बन सकती है। भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 5
कर्क – पॉजिटिव – सक्रिय बने रहना आपके कामों को नई दिशा देगा और पिछले समय से चल रही परेशानियां भी दूर होंगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों को आप खूबी से निभाने में सक्षम रहेंगे। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और प्यार आपके लिए वरदान साबित होगा। नेगेटिव – लेनदेन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें। आपके ही कुछ विरोधी सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से आपको तनाव दे सकते हैं। कोशिश करें कि इन बातों को हावी न होने दें, और स्थितियों को संभालकर रखें। युवा बेकार की गतिविधियों में अपना समय बर्बाद न करें।
करियर – व्यावसायिक रूप से समय सामान्य ही रहेगा। पैसे संबंधी कामों में कुछ दिक्कतें रहेंगी। लेकिन भविष्य के लिए किसी नए काम को शुरू करने की दिशा भी मिलेगी। सरकारी नौकरी वाले व्यक्ति अपने कामों को खूबी से पूरा करेंगे, जिससे बड़े अधिकारियों के बीच उनकी तारीफ भी होगी। लव – वैवाहिक संबंधों में मिठास रहेगी। परिवार वालों के साथ किसी खास मुद्दे पर विचार-विमर्श होगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य – ब्लड प्रेशर, डायबिटीज आदि से संबंधित नियमित जांच करवाना जरूरी है और अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 3
सिंह – पॉजिटिव – किसी भी उलझन की स्थिति में अनुभवी लोगों से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। कोई रुकी हुई पेमेंट मिल जाने से आर्थिक समस्या से भी राहत मिलेगी। परिवार वालों के साथ कोई धार्मिक या मनोरंजक यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। नेगेटिव – मन में कोई उलझन है, तो किसी वरिष्ठ सदस्य का मार्गदर्शन लेकर उसे सुलझाने की कोशिश करें। समय के अनुसार अपनी प्रतिक्रिया करें। अपनी आर्थिक स्थिति का भी ध्यान रखें, बेकार के खर्चों की स्थिति रहेगी। इसलिए कोई भी योजना बनाते समय बजट का ध्यान जरूर रखें।
करियर – व्यवसाय में प्रगति के लिए कुछ बेहतर रणनीति बनाने की भी जरूरत है, हालांकि किसी अनुभवी की सलाह कारगर रहेगी। इस समय किसी नए काम को शुरू करने की बजाय वर्तमान स्थिति पर ही ध्यान दें। नौकरीपेशा लोगों की किसी लापरवाही की वजह से बड़े अधिकारियों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। लव – आपसी विचार-विमर्श से पति-पत्नी के जीवन में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी और संबंधों में मिठास आएगी। स्वास्थ्य – पेट से संबंधित कोई समस्या बढ़ सकती है। आयुर्वेदिक इलाज से आपको राहत मिलेगी। भाग्यशाली रंग – क्रीम, भाग्यशाली अंक – 5
कन्या – पॉजिटिव – यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। सामाजिक गतिविधियों में उत्साह बना रहेगा और आपसी संबंधों में भी मिठास बढ़ेगी। गंभीर मुद्दों पर चिंता करने की बजाय शांति और धैर्य से जल्दी हल मिलेगा। आय के नए स्रोत मिलेंगे। कोई रुकी हुई पेमेंट भी आसानी से वापस मिल जाएगी। नेगेटिव – बेकार की बातों पर सोचने से आप मानसिक रूप से बहुत थकान महसूस करेंगे। किसी भी समस्या में अनुभवी लोगों की सलाह और मार्गदर्शन लेना जरूरी है। घर के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता रहेगी। पढ़ाई कर रहे लोगों को अपनी पढ़ाई में और ज़्यादा मेहनत करने की जरूरत है।
करियर – व्यवसाय में कुछ मंदी या घाटे जैसी स्थिति बन सकती है। इस समय स्टाफ और कर्मचारियों की सलाह पर भी जरूर ध्यान दें। निश्चित ही आपको सही हल मिलेगा। आपको अपनी योग्यता और कार्यकुशलता द्वारा काम करना अच्छे परिणाम देगा। नौकरी में सकारात्मक स्थिरता बनी रहेगी। लव – पति-पत्नी के बीच किसी करीबी संबंधी की वजह से गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। अपने लव पार्टनर की पसंद-नापसंद का भी ध्यान रखें। स्वास्थ्य – गर्मी के मौसम से अपना बचाव रखें। खांसी, जुकाम जैसी समस्या परेशान करेगी। प्राकृतिक चीजों का ज़्यादा से ज़्यादा उपयोग करें। भाग्यशाली रंग – जामुनी, भाग्यशाली अंक – 6
तुला – पॉजिटिव – इस सप्ताह कुछ खास लोगों से मिलने का अवसर मिले, तो उसे गंवाए नहीं। आपको जिस सुकून की तलाश थी, वह मिल सकता है। कुछ नए कामों से संबंधित योजनाएं बनेंगी, जो कि जल्दी ही पूरी भी हो जाएंगी। अपने रोजमर्रा के कामों में भी मन लगेगा। नेगेटिव – बीती हुई गलतियों से सीख लेकर अपना वर्तमान बेहतर बनाएं और सावधानी बढ़ाते हुए अपने कामों को सही समय पर पूरा करने की कोशिश करें। युवाओं का कोई सपना अधूरा रहने की वजह से मन कुछ उदास रहेगा। यह समय शांति और धैर्य से बिताने का है।
करियर – व्यापार में वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए कुछ नया करने की जरूरत है। छोटे-मोटे निवेश करने से लाभ मिलेगा और भविष्य में कारोबार में बढ़ोतरी भी होगी, लेकिन अपने परिवार और कारोबार के बीच तालमेल भी रखना पड़ेगा। विदेशी कंपनियों से नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं। लव – घर की छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज करें और परिवार की महिलाओं का सम्मान बनाए रखें, नहीं तो इस वजह से घर की व्यवस्था भी बिगड़ सकती है। स्वास्थ्य – मांसपेशियों का दर्द बढ़ सकता है। थकान हावी न होने दें, पर्याप्त आराम भी जरूर लें और जांच करवाएं। भाग्यशाली रंग – पीला, भाग्यशाली अंक – 3
वृश्चिक – पॉजिटिव – इस सप्ताह ग्रह स्थिति बहुत अच्छी है। समय के साथ परिपक्वता लाना आपको आगे बढ़ने में सहायक रहेगा। परिवार और कारोबार दोनों जगह खर्चों की प्लानिंग करने से समस्या से बच जाएंगे। रुके हुए काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। सिर्फ अपने कामों को आगे के लिए न टालें। नेगेटिव – अहंकार और गुस्से में आकर किसी से उलझने से आपके मान-सम्मान पर बात आ सकती है। दिखावे की प्रवृत्ति की वजह से बेकार की फिजूलखर्ची न करें। रिश्तों का मन-मुटाव भविष्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। बच्चों को भी अच्छे संस्कार देने के नियम बनाएं।
करियर – व्यवसाय में चल रहे रुकावटें दूर होंगी और बिक्री में भी बढ़ोतरी होगी। किसी सरकारी व्यक्ति से मदद लेने पर आपका काम बन सकता है। युवाओं को करियर संबंधी कोई अवसर मिलने से राहत मिलेगी। आयात-निर्यात संबंधी व्यवसाय में अपना लक्ष्य पूरा करने में मेहनत करनी पड़ेगी। लव – घर का माहौल व्यवस्थित रहेगा और पति-पत्नी के आपसी संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। स्वास्थ्य – ज़्यादा काम की वजह से सर्वाइकल और कंधों का दर्द परेशान कर सकता है। सही आराम लें और व्यायाम भी करना जरूरी है। भाग्यशाली रंग – पीला, भाग्यशाली अंक – 2
धनु – पॉजिटिव – रोजमर्रा की दिनचर्या से राहत पाने के लिए कुछ समय अपने मन मुताबिक गतिविधियों में बिताना फायदेमंद रहेगा। अगर आपका कोई काम अधूरा है तो किसी शुभचिंतक की मदद से आगे बढ़ सकता है। पारिवारिक व्यवस्था को बेहतर बनाने में आपका प्रयास सफल रहेगा। नेगेटिव – छोटी-छोटी बातों पर मन शांत न करना ठीक नहीं है, अपना मनोबल ऊंचा बनाए रखें। पड़ोसियों और रिश्तेदारों के व्यक्तिगत मामलों में न उलझें, नहीं तो आप किसी दुविधा में बुरी तरह फंस सकते हैं, जिसका असर परिवार पर भी पड़ेगा।
करियर – होलसेल संबंधी कारोबारियों के लिए समय थोड़ा मुश्किलों वाला है। समय पर डिलीवरी देने में थोड़ी दिक्कत होगी। नई-नई योजनाओं को पूरा करने से पहले सभी पहलुओं पर विचार जरूर करें। सरकारी नौकरी वाले लोगों को किसी ग्राहक की वजह से मुश्किलें आ सकती हैं। लव – परिवार वालों के बीच आपसी तालमेल और प्रेम बना रहेगा, लेकिन एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर का असर आपके घर की सुख-शांति पर पड़ सकता है। स्वास्थ्य – मन शांत रहने की वजह से शारीरिक क्षमता भी अच्छी बनी रहेगी। प्रकृति के साथ भी कुछ समय जरूर बिताएं। भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 7
मकर – पॉजिटिव – आपकी किसी खास गतिविधि की वजह से सामाजिक स्तर पर आपको नई पहचान मिलेगी। भविष्य को ध्यान में रखकर निवेश संबंधी फैसले ले सकते हैं। कुछ करीबी लोगों के साथ मेल-मिलाप होगा। कुल मिलाकर समय सुखद बीतेगा। नेगेटिव – आर्थिक निवेश संबंधी कामों को और ध्यानपूर्वक करने की जरूरत है। अपने गुस्से पर काबू रखें और शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं को सुलझाएं। कुछ लोग जलन की भावना से आपके लिए मुश्किल परिस्थितियां भी पैदा कर सकते हैं।
करियर – इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में ज़्यादा से ज़्यादा समय बिताएं और खुद ही सारे फैसले लें। इस समय किया गया कोई भी परिश्रम या फैसला बेकार नहीं जाएगा। ऑफिस के मामलों में अपने लक्ष्य को समय पर पूरा करने से राहत मिलेगी। लव – परिवार वालों का सहयोग घर में सुकून भरा माहौल बनाकर रखेगा और परिवार वालों के बीच सही तालमेल बना रहेगा। स्वास्थ्य – गैस और बादी वाली चीजों के सेवन से बचें। महिलाएं खासकर अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है। भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 9
कुंभ – पॉजिटिव – अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए यह अच्छा समय है। मन में अच्छे विचार रहने से सकारात्मक ऊर्जा भी महसूस होगी। आपको जीवन के कई महत्वपूर्ण पहलुओं को समझने में भी मदद मिलेगी। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी कुछ समय जरूर दें। नेगेटिव – पारिवारिक मामलों में व्यवस्था बनाए रखने के लिए ईमानदारी और पारदर्शिता रखना बहुत जरूरी है। वाहन या प्रॉपर्टी संबंधी खरीद-बिक्री के लिए अभी परिस्थितियां ज़्यादा पक्ष में नहीं हैं। विद्यार्थियों और युवाओं को अपने भविष्य संबंधी कामों में ज़्यादा मेहनत करनी होगी।
करियर – कारोबारी गतिविधियां अभी सामान्य ही रहेंगी। पार्टनरशिप संबंधी काम में पुराने नकारात्मक मुद्दों को नजरअंदाज करें और वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें। इस समय व्यवसाय में ज़्यादा निवेश करना नुकसानदायक रहेगा। नौकरी में अतिरिक्त काम की वजह से ओवरटाइम करना पड़ सकता है। लव – जीवनसाथी के साथ संबंधों में मिठास बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकियां बनी रहेंगी। स्वास्थ्य – ज़्यादा काम का असर आपकी शारीरिक और मानसिक थकान को बढ़ा सकता है। प्राणायाम करना इसका सही समाधान है। भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 3
मीन – पॉजिटिव – इस सप्ताह आपके काम सही समय पर होते जाएंगे, लेकिन अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए मेहनत तो जरूरी है। अगर घर या प्रॉपर्टी से संबंधित मामला हल हो सकता है, जिससे घर में सुकून और शांति भरा वातावरण रहेगा और आप अपनी व्यक्तिगत गतिविधियों पर भी ध्यान लगा पाएंगे। नेगेटिव – बिना सोचे-समझे ज़्यादा खर्च करना आपकी भविष्य की कार्य योजनाओं को प्रभावित कर सकता है, इसलिए सावधान रहें। किसी अनजान व्यक्ति से आपको नुकसान पहुंच सकता है। बेकार की उलझनों से दूर ही रहें, तो अच्छा है।
करियर – कार्यस्थल पर स्टाफ की योग्यता के आकलन में कुछ चूक हो सकती है। बेहतर होगा कि सभी काम अपनी देखरेख में ही करवाएं। पार्टनरशिप संबंधी कामों में फायदेमंद स्थिति बन रही है। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में काम करने के तरीके में किए गए बदलाव के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। लव – परिवार के किसी सदस्य से संबंधित समाचार मिलने से खुशी भरा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में आपसी नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य – सर्वाइकल और कंधों के दर्द जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। अपनी क्षमता से अधिक काम करना ठीक नहीं है। व्यायाम, योगा इसका सही हल है। भाग्यशाली रंग – गुलाबी, भाग्यशाली अंक – 8