Saptahik Rashifal (Weekly Horoscope) | Saptahik Rashifal (17 to 22 February 2025), Weekly Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | 6 राशियों के लिए शुभ रहेगा ये हफ्ता: मिथुन राशि वालों को तरक्की और वृश्चिक राशि वालों को धन लाभ होने की संभावना है

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Saptahik Rashifal (Weekly Horoscope) | Saptahik Rashifal (17 To 22 February 2025), Weekly Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

17 से 23 फरवरी तक चंद्रमा कन्या, तुला, वृश्चिक और धनु राशि में रहेगा। इन दिनों चंद्रमा पर मंगल, गुरु, शुक्र, शनि और राहु-केतु का असर पड़ेगा। जिससे वृष राशि के लोगों को मेहनत का फायदा मिलेगा। मिथुन राशि वालों को तरक्की मिलने की संभावना है।

कर्क और सिंह राशि के लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। वृश्चिक राशि वालों का पैसा कहीं फंसा हुआ था तो इन दिनों मिलने की संभावना है। मीन राशि के लोगों को प्रॉपर्टी या व्हीकल खरीदने-बेचने में फायदा हो सकता है। बिजनेस के काम भी समय पर पूरे हो जाएंगे।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसे रहेंगे ये सात दिन…

मेष – पॉजिटिव- इस सप्ताह स्वभाव में सहजता रखें। अपनी कार्यकुशलता के दम पर तरीके से पूर्ण कर पाएंगे। निवेश की कोई प्लानिंग है, तो फायदेमंद रहेगी। नजदीकी मित्र से सहयोग मिलेगा। नेगेटिव- विवादित मामले में दखल देने से परेशानियां बढ़ेंगी। गुस्से पर काबू रखें। युवा अपने करियर संबंधी रुकावटें आने पर हतोत्साहित न होकर समस्या का समाधान ढूंढे। फालतू दौड़-भाग रहेगी। व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है। कार्यस्थल पर भरपूर ऑर्डर मिलेंगे, लेकिन ज्यादा निवेश न करें। अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय मानसिक स्थिति नियंत्रित रखें। लव- मित्रों के साथ मुलाकात होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के बीच मधुर संबंध रहेंगे। स्वास्थ्य- प्राकृतिक चीजों को भोजन में शामिल करें। असंतुलित भोजन से इंफेक्शन और छाती में जलन हो सकती है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 8

वृष – पॉजिटिव- इस सप्ताह जितनी मेहनत करेंगे उसके अनुरूप परिणाम भी मिलेंगे। घर के बड़े लोगों के लिए आपका सेवा भाव खुशी प्रदान करेगा। धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में भी सुखद समय बीतेगा। नेगेटिव- बच्चों का पढ़ाई से ध्यान हटेगा। मनोरंजन के साथ पढ़ाई पर भी ध्यान देना जरूरी है। गुस्से पर काबू रखकर आराम से परिस्थितियों को हैंडल कर सकते हैं। बेवजह की यात्रा से बचें। व्यवसाय- नौकरीपेशा लोगों को मनचाहा काम मिलेगा। सूझबूझ से स्थितियों को संभाल लेंगे। प्रॉपर्टी डीलिंग के लिए समय अच्छा है। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के कारण मानसिक तनाव भी हो सकता है। लव- परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य- गुस्से से बचें। इसका नकारात्मक असर आपकी सेहत पर पड़ेगा। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

मिथुन – पॉजिटिव- इस सप्ताह नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। बहुत काम रहेगा। काम पर ध्यान दें। जल्दी ही इसके शुभ फल मिलेंगे। कोई फायदेमंद नजदीकी यात्रा भी हो सकती है। नेगेटिव- धन लाभ की अपेक्षा खर्चा बढ़ने की संभावनाएं ज्यादा है। बजट को ध्यान में रखकर चलना आवश्यक है। भाइयों के साथ किसी बात पर कहासुनी हो सकती है। शांति से मामले सुलझाने की कोशिश करें। व्यवसाय- नौकरीपेशा लोगो को टारगेट पूरा करने से सम्मान और तरक्की मिलने की संभावना है। बिजनेस में सभी काम ठीक तरह से चलते रहेंगे। मन में सुकून रहेगा। कंसल्टेंसी संबंधी बिजनेस में सम्मान और पैसा दोनों बेहतर होंगे। लव- जीवनसाथी की सलाह आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेगी। अपने कामों को अधिक बेहतर तरीके से कर पाएंगे। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर से दूर रहें। स्वास्थ्य- थकान से पैरों में दर्द व अपच जैसी शिकायत हो सकती है। लापरवाही न करें। तुरंत दवाई लें। भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 9

कर्क – पॉजिटिव- अचानक कोई शुभ समाचार मिलने से खुशी महसूस होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार के मौके मिलेंगे। अपने काम जल्दबाजी की बजाय सही तरीके से पूरे करने से आसानी होगी। घर में मांगलिक कार्य की योजनाएं बनेंगी। नेगेटिव- नकारात्मक लोगों से दूर रहें। अपने कामों पर ध्यान दें। फालतू कामों में खर्चा करने से घर का बजट बिगड़ सकता है। बुजुर्गों का सम्मान बनाकर करना बहुत जरूरी है। व्यवसाय- काम की क्वालिटी अधिक बेहतर बनाने की जरूरत है। व्यवसायिक स्थल पर महत्वपूर्ण निर्णय न लेकर मौजूदा कामों पर ध्यान दें। लापरवाही के कारण कुछ ऑर्डर कैंसिल हो सकते हैं। लव- थोड़ा समय पारिवारिक सदस्यों के साथ बिताने से तालमेल बेहतर होगा। दोस्तों के साथ मुलाकात का दौर रहेगा। स्वास्थ्य- जोखिम भरे कामों से दूर रहें। चोट लगने या किसी दुर्घटना होने की स्थिति बन रही है। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

सिंह – पॉजिटिव- इस सप्ताह धर्म-कर्म और समाज सेवा से संबंधित कामों में व्यस्तता रहेगी। सामाजिक सम्मान भी मिलेगा। कोई शुभ समाचार मिलने से घर का वातावरण अच्छा रहेगा। युवा अपनी पढ़ाई और करियर को लेकर पूरी तरह गंभीर रहेंगे। नेगेटिव- परिवार वालों की कोई समस्या है, तो उसे सुलझाने में उनका सहयोग करें। इससे उनका आत्मबल बढ़ेगा। गुस्से और बहुत अनुशासित होने से दूसरों की समस्याएं बढ़ सकती है। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों और साथियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। किसी गलती से आपको पार्टी के सामने नीचा देखना पड़ सकता है। निवेश संबंधी कामों में कोई फैसला लेने से पहले उस पर सोच विचार जरूर करें। लव- अविवाहित लोगों को विवाह संबंधी अच्छा रिश्ता मिल सकता है। परिवार की मंजूरी मिलने से प्रेम संबंध विवाह में बदल सकते हैं। स्वास्थ्य- अपनी दिनचर्या और खानपान संयमित रखें। गैस-एसिडिटी जैसी हल्की-फुल्की समस्या हो सकती है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या – पॉजिटिव- संतान के करियर संबंधित चिंता का समाधान मिलेगा। अपने निजी कार्यों पर भी ध्यान दे पाएंगे। अपने काम पर अधिक विश्वास रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। नेगेटिव- मेहनत करने पर ही भाग्य का साथ मिलेगा। फालतू कामों में समय बर्बाद न करें। बड़े लोगों के सम्मान में कमी न आने दें। कुछ समय उनके साथ जरूर व्यतीत बिताएं। व्यवसाय- व्यापार में विस्तार संबंधी योजनाएं बनेंगी। जल्दी ही इन पर काम करने का भी अवसर मिलेगा। निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। अपने कॉन्टैक्ट और बढ़ाने की कोशिश करें। लव- पति-पत्नी के बीच बाहरी व्यक्ति के दखल से तनाव हो सकता है। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां होने की आशंका है। स्वास्थ्य- जोड़ों का दर्द और गेस्ट्रिक परेशानी हो सकती है। तली-भुनी और गेस्ट्रिक चीजों के सेवन से परहेज करें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1

तुला – पॉजिटिव- इस सप्ताह महत्वपूर्ण कामों को प्राथमिकता दें। अपनी प्रतिभा और क्षमताओं को समझें। इससे आपके निजी जीवन में अधिक निखार आएगा। समाज में आपकी छवि निखरेगी। प्रॉपर्टी का कोई काम पूरा हो सकता है। नेगेटिव- विपरीत परिस्थितियों को गुस्से की बजाएं शांति से सुलझाना ज्यादा उचित रहेगा। दिखावे के कारण फिजूलखर्ची हो सकती है। लोन या कर्जा लेने की योजना है, तो उस पर फिर से विचार जरूर करें। व्यवसाय- अपनी व्यवसायिक गतिविधियों में स्टाफ का भी योगदान लें। इससे व्यवस्था अच्छी रहेगी। आर्थिक मामलों में किसी पर ज्यादा भरोसा न करें। ना ही उधार लेनदेन करें। ऑफिस में काम ज्यादा होने से ओवरटाइम करना पड़ सकता है। लव- नजदीकी दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ गेट-टुगेदर का प्रोग्राम बनेगा। आपसी मेलजोल और खुशी से स्फूर्ति मिलेगी। स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर संबंधी परेशानी और शारीरिक कमजोरी महसूस करेंगे। खुद पर काम का ज्यादा बोझ न लें। भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 5

वृश्चिक – पॉजिटिव- इस हफ्ते कहीं पर फंसा हुआ पैसा मिल सकता है। परिवार और फाइनेंस से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेने के सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। मित्र के साथ चल रही गलतफहमी दूर होगी। संबंधों में मधुरता आएगी। नेगेटिव- किसी दोस्त या रिश्तेदार की गलत सलाह से परेशानी हो सकती है। घर के बुजुर्गों की सलाह और मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें। निश्चित ही आपको उचित समाधान मिलेगा। अपनी पॉजिटिविटी बनाए रखें। व्यवसाय- बिजनेस के काम पूरे होते रहेंगे। इस समय कुछ नया करने या बदलाव करने जैसे कामों के लिए समय अनुकूल नहीं है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधित बिजनेस में फायदा हो सकता है। ऑफिस में अधिकारियों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। लव- पति-पत्नी में सामंजस्य बना रहेगा। नकारात्मक परिस्थितियों को शांति से सुलझाने की कोशिश करें। लव पार्टनर के साथ मुलाकात होगी। स्वास्थ्य- गैस और एसिडिटी गैस की समस्या बढ़ सकती है। इसकी मुख्य वजह मौसम का बदलाव और आपकी दिनचर्या रहेगा। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

धनु – पॉजिटिव- यह समय दिल की बजाय दिमाग से काम लेने का है। अपने सपने पूरे करने का समय है। पूरे जोश और मेहनत के साथ अपने काम निपटाने की कोशिश करें। बच्चों का अपने लक्ष्य पर ध्यान रहेगा। नेगेटिव- इनकम के साथ खर्चे भी बढ़ेंगे। इस कारण कुछ तनाव भी हो सकता है। नजदीकी रिश्तेदार के साथ विवाद की स्थिति बनने से संबंधों में खटास आएगी। खरीदारी करते समय बजट का भी ध्यान रखें। व्यवसाय- बिजनेस में नया काम शुरू करने के लिए समय ज्यादा अनुकूल नहीं है। अपने मन मुताबिक काम करने के लिए एक्स्ट्रा कोशिश करनी होगी। आप अपनी इच्छा पूर्ति में सफल भी होंगे। ऑफिस में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। लव- पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। प्रेम और रोमांस के मामलों में अधिक आकर्षण बढ़ेगा। स्वास्थ्य- अत्यधिक व्यस्तता से थकान और सिरदर्द रहेगा। थोड़ा समय एकांत या प्रकृति के करीब रहकर बिताने से फ्रेशनेस महसूस होगी। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 1

मकर – पॉजिटिव- ये सप्ताह सुकून और शांति से बीतेगा। नई तकनीक का प्रयोग करके अपने काम आगे बढ़ाएंगे। महत्वपूर्ण कामों की रूपरेखा बनेगी। उन पर जल्दी काम शुरू हो जाएगा। किसी इंटरव्यू में शामिल हो रहे हैं तो सफलता मिलनी तय है। नेगेटिव- चुनौतियों से घबराने की बजाय डटकर उनका मुकाबला करें। ये समय पूरी तरह से अपने काम निपटाने का है। दूसरों की लड़ाई में किसी तरह का दखल न दें। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। उधार लेना उचित नहीं है। व्यवसाय- इस समय बिजनेस संबंधी फैसला बेहतर रहेगा। पैसों लेनदेन न करें। आर्थिक नुकसान हो सकता है। तरक्की में रुकावट आ सकती है। मेहनत से आप परिस्थितियों को काफी हद तक अनुकूल भी बना लेंगे। लव- दांपत्य संबंधों में नजदीकी रहेगी। प्रेम संबंध किसी के दखल से बिखर सकते हैं। स्वास्थ्य- घर के सदस्य के गिरते सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी। सबका ध्यान रखने के साथ अपनी सेहत को लेकर भी सावधान रहें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2

कुंभ – पॉजिटिव- कोई काम जल्दबाजी में न करें। उसके हर पहलू पर अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। इससे आपको सफलता मिलेगी। अच्छे परिणाम भी मिलेंगे। सामाजिक कामों में अपनी उपस्थिति रखने से पहचान बढ़ेगी। नेगेटिव- घर की व्यवस्था बेहतर बनाने में सहयोग दें। किसी बात को लेकर घर में तनाव हो सकता है। अपने स्वभाव में सहजता और लचीलापन रखें। आपके निजी कामों में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। व्यवसाय- प्रॉपर्टी संबंधी कोई डील फाइनल करते समय कागजी काम सावधानी से करें। आपका ज्यादातर समय मार्केटिंग के कामों में बीतेगा। रुका पैसा भी मिल सकता है। ज्यादा काम होने से नौकरीपेशा लोग तनाव में रहेंगे। लव- वैवाहिक संबंधों में भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी। स्वास्थ्य- पिछले कुछ समय से चल रही शारीरिक परेशानी से राहत मिलेगी। सेहत को लेकर सावधान रहना जरूरी है। लापरवाही बिल्कुल न करें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 9

मीन – पॉजिटिव- इस सप्ताह रोजमर्रा के कामों से हटकर कुछ नया सीखने में समय बीतेगा। प्रॉपर्टी या व्हीकल खरीदने-बेचने में फायदा हो सकता है। आध्यात्मिक और धार्मिक कामों की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। नेगेटिव- कुछ लोग जलन की भावना से आपकी आलोचना कर सकते हैं। विपरीत परिस्थितियों को धैर्य और शांति से अपने अनुकूल बनाएं। प्रॉपर्टी संबंधी कोई काम है तो कागजी कार्यवाही बहुत ध्यान से करें। व्यवसाय- बिजनेस के काम समय पर पूरे हो जाएंगे। विदेश संबंधी बिजनेस में परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है। कमीशन, बीमा जैसे कामों में सफलता मिलेगी। ऑफिस में आपकी कार्य कुशलता से टारगेट हासिल हो जाएगा। लव- पारिवारिक व्यवस्था सुखद और शांतिपूर्ण रहेगी। दोस्तों से खुशनुमा मुलाकात होगी। स्वास्थ्य- थकान और तनाव का असर आपकी सेहत को प्रभावित कर सकता है। इसकी वजह से मानसिक थकान भी महसूस करेंगे। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 9

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *