- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Saptahik Rashifal (Weekly Horoscope) | Saptahik Rashifal (1 To 7 September 2025), Weekly Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini, Cancer, Libra, And Other Signs
10 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

1 सितंबर को चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेगा। 2 तारीख को राशि बदलकर धनु में आ जाएगा। फिर मकर राशि से गुजरते हुए 7 तारीख तक कुंभ राशि में रहेगा। इन दिनों चंद्रमा पर मंगल, गुरु, शुक्र, शनि और राहु-केतु की दृष्टि का प्रभाव रहेगा। जिससे वृष राशि वालों को किस्मत का साथ मिलेगा। मिथुन राशि के लोगों को मशीनरी से जुड़े बिजनेस में फायदा होगा।
सिंह राशि के लोगों को कमीशन और बीमा के कामों में सफलता मिलेगी। तुला राशि वालों के लिए रियल एस्टेट का बिजनेस फायदेमंद रहेगा। वृश्चिक राशि वाले इस हफ्ते नई योजना बना सकते हैं, जो भविष्य में बेहद फायदेमंद साबित होगी।
इनके अलावा मेष राशि के लोग सरकारी कामों में सावधानी रखें। मीन राशि वालों के कामकाज में परेशानी आ सकती है। वहीं, बाकी राशियों के लिए ये हफ्ता सामान्य रहेगा।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा ये हफ्ता…

मेष – पॉजिटिव – इस सप्ताह पिता या पिता समान किसी व्यक्ति की कृपा से आपकी कोई इच्छा पूरी होने वाली है। जरूरतमंद लोगों की मदद करने से आपको सुकून मिलेगा। सामाजिक गतिविधियों में भी व्यस्तता रहेगी। परिवार के लोगों के साथ घर से संबंधित वस्तुओं की खरीदारी में अच्छा समय बीतेगा। नेगेटिव – युवा वर्ग को बेकार की गतिविधियों से ध्यान हटाकर अपने करियर को प्राथमिकता देनी चाहिए। खर्चों की अधिकता परेशान भी कर सकती है। दूसरों की मदद करने के साथ-साथ अपनी निजी गतिविधियों पर भी ध्यान दें, वरना आपके कुछ काम अधूरे रह सकते हैं।
करियर – व्यवसाय में आय और व्यय दोनों में संतुलन बनाकर रखना होगा। किसी नई योजना को अंजाम देते समय सही सोच-विचार जरूर करें। सरकारी नौकरी करने वाले लोग किसी क्लाइंट की वजह से मुश्किल में आ सकते हैं और कोई कार्रवाई हो सकती है। लव – पति-पत्नी का आपसी तालमेल घर की व्यवस्था को सुखद रखेगा। परिवार के लोगों के साथ डिनर आदि पर भी जाने का कार्यक्रम बन सकता है। हेल्थ – स्वास्थ्य ठीक रहेगा, सिर्फ ज्यादा थकान की वजह से कमजोरी महसूस हो सकती है। भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 2

वृष – पॉजिटिव – इस सप्ताह ग्रहों की स्थिति भाग्य को बढ़ाने वाली बनी हुई है, सिर्फ अवसरों का सही लाभ उठाने की जरूरत है। अपने कामों के प्रति जी-जान से जुट जाएं, सफलता जरूर मिलेगी। जरूरतमंद लोगों की सहायता करना आपको आत्मिक खुशी देगा। परिवार के साथ मनोरंजक कार्यक्रम भी बनेंगे। नेगेटिव – इस समय आर्थिक रूप से समय ज्यादा अनुकूल नहीं है, इसलिए अपनी क्षमता से अधिक खर्च या निवेश न करें। अगर कर्ज व लोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो उस पर फिर से विचार करने की भी जरूरत है। मामा पक्ष के साथ संबंधों को मधुर रखें।
करियर – व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा और आप पूरे उत्साह और ऊर्जा से अपने व्यवसाय के कामों के प्रति समर्पित रहेंगे। काम की जगह पर अपने कर्मचारियों की सलाह पर भी ध्यान जरूर दें। उनकी सलाह आपके व्यावसायिक कामों को पूरा करने में मददगार रहेगी। लव – पति-पत्नी के आपसी तालमेल से घर में हँसी-खुशी भरा माहौल रहेगा। शादी योग्य व्यक्तियों के लिए अच्छे रिश्ते आने की पूरी संभावना है। हेल्थ – आपकी ही लापरवाही की वजह से आपकी स्वास्थ्य से संबंधित कुछ परेशानी आ सकती है। मौसम के प्रतिकूल आहार और व्यवहार न रखें। भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 9

मिथुन – पॉजिटिव – पैसे से संबंधित मामलों में यह सप्ताह उत्तम रहेगा। किसी ऐसे परिचित से भी मुलाकात होगी जिससे आपका मन खुश रहेगा। योजनाबद्ध तरीके से कामों को अंजाम देने से सभी काम सही ढंग से बनते जाएंगे। यह समय घर से बाहर निकलकर काम पर भी ध्यान देने का है। नेगेटिव – कुछ चुनौतियां आएंगी, लेकिन धीरे-धीरे स्थिति अनुकूल भी हो जाएगी। साथ ही मन में बच्चों की किसी नकारात्मक बात की वजह से गुस्सा व चिड़चिड़ापन महसूस होगा। घर में जो सुधार की योजनाएं बन रही थीं, उस पर भी फिर से विचार जरूर करें।
करियर – काम की जगह की सभी गतिविधियों पर अपनी नजर रखना जरूरी है। सहयोगियों और कर्मचारियों पर ज्यादा विश्वास न करें। मशीनरी आदि से जुड़े व्यवसाय फायदे की स्थिति में रहेंगे। नौकरी के लिए कोशिश कर रहे युवाओं को कोई खुशखबरी मिल सकती है। लव – किसी भी असमंजस की स्थिति में जीवनसाथी का भी परामर्श जरूर लें, इससे संबंधों में भी नजदीकियां आएंगी। शादी योग्य लोगों के लिए अच्छा प्रस्ताव आने वाला है। हेल्थ – मन में कभी-कभी कुछ नकारात्मक विचारों की वजह से आपका मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावित होगा। महिला वर्ग को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 9

कर्क – पॉजिटिव – अपनी किसी भी प्लानिंग को लागू करने से पहले फिर से विचार करना जरूरी है, इससे आप बेहतर परिणाम हासिल कर पाएंगे। युवा अपनी कमियों में सुधार लाकर और अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन में सही परिणाम हासिल कर सकते हैं। सप्ताह के बीच में कोई शुभ समाचार भी मिलने वाला है। नेगेटिव – किसी संबंधी अथवा मित्र के साथ छोटी सी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। समझदारी से समस्या को सुलझाने का प्रयास करें। घर के बड़े सदस्यों के स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कत की वजह से दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त भी हो सकती है।
करियर – कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी, लेकिन गुप्त विरोधियों से सावधान रहने की भी जरूरत है। अपनी किसी विशेष योजना को अंजाम देने के लिए दूसरों की बजाय खुद पर ही विश्वास रखना होगा। ऑफिस के काम समय पर पूरे करने में मुश्किल होगी। लव – जीवन साथी तथा परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में अपने लव पार्टनर की भावनाओं को ठेस न पहुँचाएं। हेल्थ – वर्तमान मौसम के बुरे प्रभाव की वजह से पेट दर्द और भूख न लगने जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। हल्का आहार लें तथा सही इलाज भी जरूर कराएं। भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 7

सिंह – पॉजिटिव – इस सप्ताह कुछ न कुछ दिक्कतें रहेंगी, पर आप अपने प्रयासों द्वारा उनका सामना भी कर लेंगे। अपना आत्म विश्लेषण तथा आत्ममंथन करके अपने व्यक्तित्व में और अधिक निखार लाएंगे। किसी नए काम की रूपरेखा भी बन सकती है। नेगेटिव – मन मुताबिक काम न होने से गुस्सा हावी रहेगा, धैर्य बनाए रखें। आय की अपेक्षा खर्चे की स्थिति ज्यादा रहेगी, इसलिए बिना वजह के खर्चों से बचें। खुद को साबित करने के लिए अभी और अधिक मेहनत करने की जरूरत है। जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें।
करियर – कारोबार में बहुत ज्यादा जिम्मेदारियां रहेंगी, परंतु आप अपनी काम करने की क्षमता और ज्ञान द्वारा कोई मुश्किल काम को हल कर लेंगे। कमीशन, बीमा आदि से संबंधित कामों में अप्रत्याशित सफलता मिलेगी। नौकरी करने वाले लोगों के ऊपर बहुत ज्यादा काम का बोझ रहेगा। लव – पति-पत्नी के बीच कुछ कहासुनी जैसी स्थिति बन सकती है, इसका असर घर की व्यवस्था पर भी पड़ेगा। किसी मित्र से मुलाकात आपको सुकून देगी। हेल्थ – उमस भरी गर्मी और प्रदूषण से अपना बचाव रखें। खाँसी, जुकाम और वायरल बुखार होने की आशंका है। लापरवाही न करें। भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 9

कन्या – पॉजिटिव – इस सप्ताह ग्रहों की स्थिति बहुत ही उत्तम बन रही है, लेकिन इस बेहतरीन समय का सही इस्तेमाल करना आपकी काम करने की क्षमता पर भी निर्भर है। अपने किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर असमंजस की स्थिति में किसी करीबी व्यक्ति के साथ सलाह-मशवरा जरूर करें। सप्ताह के पहले भाग में कोई पैसों का लाभ भी होने की संभावना है। नेगेटिव – बहुत ज्यादा सोच-विचार में समय न लगाएं, इस वजह से आप किसी प्रतिस्पर्धा में पिछड़ भी सकते हैं। निजी काम में व्यस्तता के कारण अपने रिश्तेदारों व संबंधियों को नजरअंदाज न करें, सबके साथ संबंध मधुर बनाकर रखना भी जरूरी है। घर की मरम्मत आदि में हैसियत से ज्यादा खर्च न करें।
करियर – काम की जगह पर हर गतिविधि में अपनी उपस्थिति रखें तथा स्टाफ पर भी कड़ी नजर रखना जरूरी है। अपने महत्वपूर्ण कागजात तथा फाइलों को सुव्यवस्थित और पूरा रखें। नौकरी करने वाले लोगों को अतिरिक्त काम का बोझ की वजह से घर से भी काम करना पड़ सकता है। लव – छोटी-मोटी पारिवारिक बातों को नजरअंदाज करने से घर में अच्छी व्यवस्था बनी रहेगी। किसी प्रिय मित्र से बातचीत होगी, जिससे मन खुश रहेगा। हेल्थ – स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपकी व्यवस्थित दिनचर्या तथा खान-पान आपको स्वस्थ और ऊर्जावान बनाकर रखेंगे। घर के किसी बड़े सदस्य के स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है। भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 3

तुला – पॉजिटिव – इस सप्ताह भाग्य और कर्म दोनों का सहयोग मिलेगा। अगर घर के रखरखाव से संबंधित योजना चल रही है, तो उस पर अमल करना फायदेमंद रहेगा। किसी करीबी संबंधी का रुका हुआ काम आपके प्रयासों से हल हो सकता है, लेकिन खुद के मामले में दूसरों की सलाह की अपेक्षा अपनी योग्यता और क्षमता पर विश्वास रखें। नेगेटिव – प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से संबंधित मामलों में कागजात वगैरह अच्छी तरह जाँच-पड़ताल कर लें। इस समय अनुभवी व्यक्तियों की सलाह को नजरअंदाज न करें। पैसे के मामले में सभी फैसले खुद ही लें। दूसरों पर निर्भर रहना सही नहीं है।
करियर – व्यवसाय से संबंधित नई योजनाओं को आकार देने का अच्छा समय है। इस समय रियल स्टेट का व्यवसाय करने वाले लोग अच्छा फायदा कमाएंगे। बड़े अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध आपको कोई सरकारी टेंडर या बड़ा ऑर्डर भी दिलवा सकता है। सरकारी नौकरी में कोई खास अधिकार मिलेगा। लव – घर की व्यवस्था को लेकर कुछ तनाव रह सकता है। कुछ समय पारिवारिक गतिविधियों के लिए भी जरूर निकालें। प्रेम प्रसंगों में एक-दूसरे की भावनाओं को समझें। हेल्थ – जोखिम भरे कामों से दूर रहें तथा वाहन भी सावधानी से चलाएं। गिरने या चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है। भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 8

वृश्चिक – पॉजिटिव – इस सप्ताह मनचाही सफलता मिलेगी, लेकिन समय की पाबंदी रखना जरूरी है। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन और सलाह आपके लिए महत्वपूर्ण रास्ते खोलेगी। सामाजिक गतिविधियों में सहयोग करना आपका मान-सम्मान बढ़ाएगा। संतान पक्ष की ओर से कोई सुखद समाचार मिलने वाला है। नेगेटिव – पारिवारिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहें और निजी जीवन में विवादों को टालकर आपसी तालमेल से सुलझाने की कोशिश करें। अपनी योजनाएं गुप्त रखें। विद्यार्थियों को अभी परीक्षा से संबंधित तैयारी करने में और अधिक मेहनत की जरूरत है।
करियर – व्यवसाय में कुछ नए प्रस्ताव मिलेंगे और उसके सही परिणाम भी सामने आएंगे। अभी बनाई गई योजना भविष्य में बहुत ही फायदेमंद साबित होने वाली है। लेकिन खरीद-फरोख्त से संबंधित मामलों में लेन-देन को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। ऑफिस में कागजात और फाइलों को सुव्यवस्थित करके रखें। लव – वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी और आपसी तालमेल स्थापित होगा। हेल्थ – खाँसी, जुकाम जैसे इंफेक्शन से अपना बचाव रखें। आयुर्वेदिक चीजों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें। भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 9

धनु – पॉजिटिव – रचनात्मक गतिविधियों में कुछ समय बिताना आपको सुकून देगा। इस समय कोई भी नया अवसर मिले, तो उसे तुरंत हासिल करने की कोशिश करें, फायदा ही होगा। सामाजिक गतिविधियों के प्रति भी आपका निस्वार्थ योगदान आपको आत्मिक शांति देगा। नेगेटिव – आपके द्वारा कोई ऐसी गुप्त बात सार्वजनिक हो सकती है, जिसकी वजह से आपका नुकसान होगा। इस समय फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी है। साथ ही किसी भी तरह का जोखिम न लें। लेन-देन के मामलों में लापरवाही की वजह से कुछ गलतियां हो सकती हैं।
करियर – व्यवसाय में आपको अपनी योग्यता और प्रतिभा के बल पर कुछ नई उपलब्धियां हासिल होंगी, लेकिन स्टाफ के साथ तालमेल बनाकर रखने में कुछ दिक्कतें रहेंगी। अभी आय के स्रोत कम ही रहेंगे, लेकिन इन वर्तमान गतिविधियों का शुभ परिणाम जल्द ही मिलेगा। लव – पति-पत्नी आपसी सूझबूझ से आप जल्दी ही उपलब्धियों को हासिल करेंगे। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। हेल्थ – तनाव और थकान का असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। सही आराम भी लेना जरूरी है, साथ ही प्राणायाम करना आपको स्वस्थ रखेगा। भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 6

मकर – पॉजिटिव – इस सप्ताह आपका कोई सपना सच होने वाला है, लंबे समय से रुका हुआ कोई काम भी गति में आएगा। आत्मविश्वास बढ़ने से खुद को बेहतर स्थिति में महसूस भी करेंगे। पुराने मित्रों के साथ मेल-जोल तथा विचार-विमर्श आपको कुछ नई जानकारियां सीखने में भी मदद करेगा।
नेगेटिव – प्रॉपर्टी या अन्य कोई भी मामला कोर्ट-कचहरी के बाद ही निपटाएं, तो ज्यादा सही रहेगा। युवा वर्ग कुछ तनाव की स्थिति से गुजर सकते हैं, बेहतर होगा कि कुछ सकारात्मक गतिविधियों में समय बिताएं। कोई भी यात्रा करना फायदेमंद नहीं रहेगा।
करियर – कारोबारी गतिविधियां आपके प्रयासों से स्थिर रहेंगी, तरक्की का कोई बेहतरीन अवसर मिलने वाला है। राजनीति के क्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। यदि अपनी कार्य योजना को आगे बढ़ाने की योजना सोच रहे हैं तो कानूनी रूप से सभी चीजें पहले स्पष्ट करें। लव – पति-पत्नी के बीच घर के किसी मुद्दे को लेकर गंभीर विचार-विमर्श होगा। समस्या का सही समाधान भी मिलेगा। प्रेम संबंध शादी में बदलने के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल जाएगी। हेल्थ – ब्लड प्रेशर तथा हार्ट पेशेंट वर्तमान मौसम में अपना विशेष ध्यान रखें। थोड़ी सी सावधानी उन्हें स्वस्थ रखेगी। भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 4

कुंभ – पॉजिटिव – लंबे समय से उधार दिया हुआ पैसा इस सप्ताह वापस मिल सकता है। किसी करीबी यात्रा पर भी जाने का प्लान बनेगा। भाइयों अथवा करीबी संबंधी के साथ कुछ फायदेमंद योजनाओं पर विचार-विमर्श होगा। आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपकी आस्था बढ़ेगी। नेगेटिव – लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतें। तनाव की वजह से किसी भी काम को टालने का प्रयास न करें। ससुराल पक्ष के साथ संबंध मधुर बनाए रखने में आपको ही प्रयास करने होंगे। विद्यार्थी मौज-मस्ती में पड़कर अपनी पढ़ाई से किसी भी तरह का समझौता न करें।
करियर – व्यावसायिक कामों में कुछ उलझनें रहेंगी, परंतु आपकी मेहनत से उनके समाधान भी मिलते रहेंगे। किसी भी काम में अपने फैसले को ही प्राथमिकता दें, दूसरों की बातों में आकर नुकसान उठाना पड़ सकता है। ऑफिस में कुछ राजनीति जैसा माहौल रहेगा। लव – व्यस्तता के बावजूद कुछ समय परिवार के लोगों के साथ मनोरंजन और मौज-मस्ती में भी बीतेगा। लव अफेयर्स के मामले में कुछ निराशा रह सकती है। हेल्थ – तनाव भरी परिस्थितियों से दूर रहें, नहीं तो इसका नकारात्मक प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा और कमजोरी महसूस होगी। भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 2

मीन – पॉजिटिव – इस सप्ताह वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन रहेगा और पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का हल मिलने से राहत और सुकून महसूस करेंगे। विपरीत परिस्थितियों में भी आप समझदारी से समस्या का समाधान ढूँढ लेंगे। करीबी संबंधियों तथा दोस्तों के साथ संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
नेगेटिव – अपनी योजनाओं को लागू करने से पहले उस पर एक बार फिर से विचार करना जरूरी है। समस्या आने पर वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन लेने से बचें नहीं। नकारात्मक विचार आपके कामों में बाधा डाल सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा से संबंधित गतिविधियों में और अधिक मेहनत की जरूरत है।
करियर – व्यावसायिक काम कुछ रुकावट से ही पूरे होंगे, लेकिन धैर्य बनाए रखें। जल्द ही परिस्थितियां सामान्य हो जाएंगी। दूसरे व्यवसायियों के बीच कुछ राजनीति जैसा माहौल बना रहेगा, जिसका असर आपकी व्यवसाय कार्यप्रणाली पर भी पड़ सकता है। इसलिए दूसरों की गतिविधियों से अनजान न रहें। लव – लाइफ पार्टनर के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर के रखरखाव में अपना योगदान जरूर दें। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी। हेल्थ – बहुत ज्यादा काम का बोझ तथा थकान की वजह से मांसपेशियों में दर्द और खिंचाव रह सकता है। आराम भी लेना जरूरी है। भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 9