Saptahik Rashifal (Weekly Horoscope) | Saptahik Rashifal (1 to 7 December 2025), Weekly Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | 9 राशियों के लिए शुभ रहेगा ये हफ्ता: मिथुन, कन्या और तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी; मकर राशि वालों की परेशानियां दूर होंगी

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Saptahik Rashifal (Weekly Horoscope) | Saptahik Rashifal (1 To 7 December 2025), Weekly Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

38 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

1 से 7 दिसंबर तक चंद्रमा मीन, मेष, वृष और मिथुन राशियों में रहेगा। इन दिनों चंद्रमा पर सूर्य से लेकर राहु-केतु तक सभी ग्रहों का असर रहेगी। जिससे वृष और कर्क राशि के लोगों को उधार दिया पैसा मिल सकता है। मिथुन, कन्या और तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। सिंह राशि के नौकरीपेशा लोग समय पर प्रोजेक्ट पूरा कर लेंगे। वृश्चिक राशि वालों की प्रॉपर्टी खरीदने के योग हैं। धनु राशि वालों का महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। मकर राशि वालों की लंबे समय से चल रही परेशानी दूर होगी। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए ये हफ्ता सामान्य रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा ये हफ्ता…

मेष – पॉजिटिव – इस सप्ताह किसी भी विपरीत परिस्थिति को धैर्य और शांति से सुलझाना सफलता देगा। बच्चों की तरफ से संतोषजनक समाचार मिलेंगे। किराएदारी संबंधी कोई दिक्कत चल रही है, तो उसका हल मिल सकता है। मित्रों के साथ मुलाकात होगी। सरकारी मामले का समाधान मिल सकता है। वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। इंश्योरेंस पॉलिसी आदि जैसे व्यवसाय में फायदेमंद स्थिति भी रहेगी। नेगेटिव – पारिवारिक दायित्वों के प्रति सचेत रहें। निजी जीवन में विवादों को तूल न देकर आपसी सामंजस्य से सुलझाने की कोशिश करें। अपनी योजनाएं गोपनीय रखें। विद्यार्थियों को परीक्षा संबंधी तैयारी में और अधिक मेहनत की जरूरत है।

करियर – व्यवसायिक स्थिति अभी सामान्य ही रहेगी। यदि कर्ज लेने की स्थिति बन रही है, तो अपनी सामर्थ्य से ज्यादा न लें। इंश्योरेंस पॉलिसी आदि जैसे व्यवसाय में फायदेमंद स्थिति रहेगी। सरकारी मामले का समाधान मिल सकता है। लव – वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी और आपसी सामंजस्य स्थापित होगा। हेल्थ – त्वचा से संबंधित कोई एलर्जी की समस्या बढ़ सकती है। प्रदूषण और ज्यादा भीड़ भाड़ वाले वातावरण से अपना बचाव करें। भाग्यशाली रंग – आसमानी, भाग्यशाली अंक – 3

वृष – पॉजिटिव – कुछ विपरीत परिस्थितियां बनेंगी, आप अपनी योग्यता और कौशल से उन पर नियंत्रण भी कर लेंगे। उधार दिए हुए अथवा कहीं फंसे हुए पैसे की वसूली करने का अनुकूल समय है। घर का माहौल सकारात्मक बनाए रखने में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। प्रेम संबंधों में और अधिक नजदीकियां आएंगी। व्यवसाय में खुद को सर्वश्रेष्ठ साबित करने का बेहतरीन समय है। नेगेटिव – विद्यार्थी अपनी पढ़ाई से दूर हो सकते हैं। उनका ध्यान बाहरी गतिविधियों तथा मौज मस्ती में लगा रहेगा। कुछ लोग आपको भावनात्मक रूप से कमजोर करने के लिए अफवाहें फैलेंगे। ऐसे लोगों से सावधान रहना जरूरी है। जीवन साथी के साथ किसी प्रकार का मतभेद न उत्पन्न होने दें।

करियर – व्यवसाय में खुद को सर्वश्रेष्ठ साबित करने का बेहतरीन समय है। अपने कागज तथा फाइलें व्यवस्थित रखें। परिवहन के कारोबार में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने उच्च अधिकारियों के साथ वाद विवाद में न पड़ें। समय पर अपने कार्यों को पूरा करें। लव – जीवन साथी के साथ किसी प्रकार का मतभेद न उत्पन्न होने दें, क्योंकि इससे घर की व्यवस्था प्रभावित होगी। प्रेम संबंधों में और अधिक नजदीकियां आएंगी। हेल्थ – शारीरिक और मानसिक रूप से कुछ थकान और चिंता हावी रहेगी। ध्यान अवश्य करें। भाग्यशाली रंग – सफेद, भाग्यशाली अंक – 9

मिथुन – पॉजिटिव – यह सप्ताह आपके लिए सुकून और खुशी लाने वाला है। पिछले कुछ समय से चल रही समस्याओं से राहत मिलेगी। आप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने की दिशा में किया गया प्रयास सफल रहेगा। लव अफेयर्स और अधिक रोमांटिक होंगे। अपनी नकारात्मक कमियों को दूर करके आप बेहतरीन परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। नेगेटिव – सपनों की दुनिया में न रहकर हकीकत का सामना करें। आत्मविश्वास में कमी तथा आलस की वजह से बनते कामों मे रुकावटें आ सकती हैं। गलतफहमी की वजह से घर के किसी सदस्य के साथ मतभेद होने की आशंका है। बातचीत के माध्यम से व्यवस्था बेहतर भी हो जाएगी।

करियर – कारोबार में जिस कार्य को आप सहज और सरल समझ रहे थे, वह बहुत ही मुश्किलों से भरा होगा। अपने कार्य के प्रति पूरी तरह से एकाग्र चित्त रहने की आवश्यकता है। अपनी आधिकारिक फाइलें व दस्तावेज बहुत अधिक संभालकर रखें। नौकरी में किसी सहयोगी की वजह से मुश्किल आ सकती है। लव – गलतफहमी की वजह से घर के किसी सदस्य के साथ मतभेद होने की आशंका है। बातचीत के माध्यम से व्यवस्था बेहतर भी हो जाएगी। लव अफेयर्स और अधिक रोमांटिक होंगे। हेल्थ – अपनी दिनचर्या और खान पान को संयमित रखें। मानसिक स्थिति संतुलित रखने के लिए योग, व्यायाम आदि जरूर करें। भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 1

कर्क – पॉजिटिव – यदि कहीं पैसा उधार दिया हुआ है, तो इस सप्ताह उसकी वापसी मिलना संभव है। विवादित मामलों को आपसी सामंजस्य द्वारा निपटारा करने का उचित समय है। घर में रिश्तेदारों का आगमन रहेगा। व्यक्तिगत गतिविधियों के लिए भी आप समय निकाल लेंगे। अल्प प्रयासों से ही आपके व्यवसाय संबंधी कार्य हल होते जाएंगे। नया ऑर्डर या डील फाइनल हो सकती है। नेगेटिव – किसी भी जोखिम भरे कार्यों को करने से दूर रहें। लापरवाही में आकर कानूनी नियमों का उल्लंघन न करें। जल्दी ही आवेश में आ जाने से आपका कोई बना बनाया काम बिगड़ भी सकता है। राजनीतिक मामलों में हस्तक्षेप न करें। थकान हावी न होने दें।

करियर – अल्प प्रयासों से ही आपके व्यवसाय संबंधी कार्य हल होते जाएंगे। कोई नया ऑर्डर या डील फाइनल हो सकती है। अपना कोई भी महत्वपूर्ण प्लान दूसरों के साथ साझा न करें, अन्यथा आपके कार्यों का कोई और व्यक्ति फायदा उठा लेगा। नौकरी में कुछ बदलाव होने की उम्मीद है। लव – वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता बनाकर रखें, गलतफहमी की वजह से संबंधों में खटास आ सकती है। हेल्थ – थकान हावी न होने दें, क्योंकि इसका असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा। वैसे स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। भाग्यशाली रंग – आसमानी, भाग्यशाली अंक – 4

सिंह – पॉजिटिव – इस सप्ताह समस्याओं से भागने की बजाय उनका डटकर मुकाबला करें। परिस्थितियां धीरे धीरे अनुकूल होते जाएंगी। आपका विवेक और आदर्शवादी स्वभाव आपके लिए महत्वपूर्ण उपलब्धियां बनाएगा। जो लोग आपके खिलाफ थे, वही आपके पक्ष में आएंगे। जीवन साथी को कुछ उपहार देना आपसी संबंधों में और अधिक मधुरता बनाएगा। नौकरीपेशा लोग समय पर अपना प्रोजेक्ट पूरा कर लेंगे। नेगेटिव – युवा लोग अपनी किसी कोशिश में नाकामयाब रह सकते हैं। हिम्मत न हारें और पुनः प्रयास करें। कहीं भी बातचीत करते समय अपने रहस्य साझा न करें। इसकी वजह से मुश्किल आ सकती है। किसी के साथ भी वाद विवाद तथा बहस जैसे मामले में न उलझें।

करियर – व्यवसाय में मेहनत अधिक मुनाफा कम जैसी स्थिति रहेगी। किसी नए कार्य की शुरुआत भी हो सकती है। व्यवसायिक कार्य प्रणाली को और अधिक बेहतर बनाएं। कुछ कानूनी अथवा निवेश संबंधी जटिलताओं का भी सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोग समय पर अपना प्रोजेक्ट पूरा कर लेंगे। लव – जीवन साथी को कुछ उपहार देना आपसी संबंधों में और अधिक मधुरता बनाएगा। किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप का दांपत्य जीवन अथवा परिवार पर असर न पड़ने दें। हेल्थ – कुछ समय अपने सुकून और आराम के लिए भी जरूर निकालें। शारीरिक और मानसिक थकान की वजह से कमजोरी महसूस करेंगे। भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 3

कन्या – पॉजिटिव – आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह उत्तम व्यतीत होने वाला है। अपने जनसंपर्क को और अधिक मजबूत करें। परिवार से संबंधित दायित्वों को आप बखूबी निभाएंगे। आपकी उपलब्धियों और सेवा से बड़े बुजुर्ग प्रसन्न रहेंगे। बच्चे अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र चित्त रहेंगे। दूरदराज की पार्टियों से संपर्क स्थापित होंगे। कोई महत्वपूर्ण कार्य भार मिलेगा। ऑफिस में सहयोगियों से उचित सहायता मिलेगी। नेगेटिव – पारिवारिक मामलों में अपना योगदान जरूर रखें। किसी की आलोचना पर ध्यान नहीं देना है। अपनी इच्छा अनुसार स्वतंत्रता से काम करने की आवश्यकता है। युवा लोग मित्रता निभाने के चक्कर में अपने खुद के काम अधूरे छोड़ेंगे। इस वजह से अपना नुकसान भी करेंगे। विवाहेतर संबंधों से दूरी बनाकर रखें।

करियर – कारोबार में दूरदराज की पार्टियों से संपर्क स्थापित होंगे। कोई महत्वपूर्ण कार्य भार मिलेगा। समय अनुसार अपनी कार्य प्रणाली में कुछ परिवर्तन भी लाने की जरूरत है। भविष्य संबंधी योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। ऑफिस में सहयोगियों से उचित सहायता मिलेगी। लव – पति पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। विवाहेतर संबंधों से दूरी बनाकर रखें। इनकी वजह से परिवार में तनाव उत्पन्न हो सकता है। हेल्थ – ज्यादा कार्यभार की वजह से थकान रहेगी। प्रकृति के सानिध्य में कुछ समय व्यतीत करना आपको प्रफुल्लित करेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 8

तुला – पॉजिटिव – इस सप्ताह आपकी वाक्पटुता तथा कार्य करने की शैली से लोग प्रभावित होंगे। दौड़ धूप की अधिकता भी आपके ऊपर हावी नहीं होगी। यह समय आर्थिक स्थितियों को और अधिक मजबूत करने के लिए अति उत्तम है। मन शांत रखने के लिए आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय व्यतीत करना बेहतर रहेगा। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पुराने मतभेद समाप्त होंगे। किसी भी तरह की साझेदारी करने के लिए समय अनुकूल है। नेगेटिव – ज्यादा कार्यभार की वजह से भागा दौड़ी की स्थिति बनी रहेगी। दूसरों के मामले में अधिक हस्तक्षेप न करें। बच्चों की संगति और गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। यदि किसी योजना में पैसा लगाने की योजना बना रहे हैं तो अनुभवी से विचार विमर्श करना जरूरी है।

करियर – व्यवसाय संबंधित लंबित मामले निपटाने के लिए समय अनुकूल है। कपड़ों से संबंधित कार्यों के लिए समय कुछ निराशा भरा रहेगा। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पुराने मतभेद समाप्त होंगे। किसी भी तरह की साझेदारी करने के लिए समय अनुकूल है। लव – दांपत्य जीवन में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप न होने दें। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने से संबंधों में और अधिक नजदीकियां आएंगी। हेल्थ – स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। दवाइयों की बजाय योग व्यायाम और जीवन शैली में बदलाव करके अपने स्वास्थ्य को ठीक रखें। भाग्यशाली रंग – क्रीम, भाग्यशाली अंक – 5

वृश्चिक – पॉजिटिव – इस सप्ताह परिवार से संबंधित किसी गंभीर विषय पर बातचीत होगी। आपकी सलाह को प्राथमिकता भी मिलेगी। भूमि, वाहन आदि के खरीदने के अच्छे योग बन रहे हैं। वैज्ञानिक दृष्टिकोण ओर उन्नत सोच आपको आगे बढ़ने में सहायता प्रदान करेगी। कोई सरकारी मामला भी सुलझ सकता है। नई पार्टियों के साथ काम करने का मौका मिलेगा। मीटिंग के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। नेगेटिव – घर के छोटे सदस्यों की गतिविधियों को अनदेखा न करें। विपरीत परिस्थिति आने पर घबराने की बजाय उनका समाधान ढूंढे। भावनात्मक रूप से मजबूत बने रहें। संपत्ति संबंधी विवादित मामले किसी की मध्यस्थता से सुलझाने का प्रयास करें।

करियर – व्यवसाय में कुछ नई पार्टियों के साथ काम करने का मौका मिलेगा। मीटिंग के भी सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। पार्टनरशिप संबंधी कार्यों में कुछ मतभेद की स्थिति भी बन सकती है। कर्मचारियों के बीच कम्युनिकेशन गैप न आने दें। ऑफिस में सहज माहौल रहेगा। लव – परिवार जनों के बीच आपसी सहयोग और तालमेल घर में सुखद वातावरण रखेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी। हेल्थ – कमर और पेट में दर्द बढ़ने से दिनचर्या अस्त व्यस्त होगी। वाहन भी सावधानी पूर्वक चलाएं। भाग्यशाली रंग – गुलाबी, भाग्यशाली अंक – 7

धनु – पॉजिटिव – अपनी कार्य क्षमता और योग्यता के बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए व्यवस्थित रूपरेखा बनाएं। आपकी मेहनत व परिश्रम से कोई महत्वपूर्ण काम संपन्न होगा। युवा वर्ग तथा विद्यार्थी अपने भविष्य को लेकर सजग रहेंगे। जीवन साथी तथा परिवार जनों का सहयोग आपको आत्मविश्वास और आत्म बल प्रदान करेगा। लव अफेयर्स प्रगाढ़ होंगे। कारोबारी विस्तार संबंधी योजनाओं को कार्य रूप दें। नेगेटिव – इस सप्ताह रुपयों पैसे का लेनदेन करते समय बहुत अधिक सावधानी बरतें। आपके साथ कोई धोखाधड़ी हो सकती है। आपके अपने मित्र ही आपकी परेशानी का कारण बन सकते हैं। यह समय बहुत ही सावधानी और शांति से व्यतीत करने का है। शेयर तथा सट्टा जैसे कार्यों में न पड़ें, क्योंकि नुकसान हो सकता है।

करियर – ग्रह स्थितियां अनुकूल हैं। कारोबारी विस्तार संबंधी योजनाओं को कार्य रूप दें। शेयर तथा सट्टा जैसे कार्यों में न पड़ें, क्योंकि नुकसान हो सकता है। नौकरी में अभी किसी भी तरह के परिवर्तन की आशा न करें। लव – जीवन साथी तथा परिवार जनों का सहयोग आपको आत्मविश्वास और आत्म बल प्रदान करेगा। लव अफेयर्स प्रगाढ़ होंगे। हेल्थ – तनाव और नकारात्मक परिस्थितियों से खुद को दूर रखें। अपच और भूख न लगने जैसी समस्या रहेगी। भाग्यशाली रंग – केसरिया, भाग्यशाली अंक – 1

मकर – पॉजिटिव – इस सप्ताह आपको लंबे समय से चल रही किसी परेशानी से राहत मिलती नजर आ रही है। आपका पूरा ध्यान आर्थिक स्थिति को व्यवस्थित करने में रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाएंगे। किसी यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बना सकते हैं। वैवाहिक जीवन व्यवस्थित रहेगा। विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात से खुशनुमा यादें ताजा होंगी। रुके हुए कार्यों का निवारण भी हो जाएगा। नेगेटिव – सामाजिक गतिविधियों में अपना योगदान बनाए रखना जरूरी है। कुछ समय परिवार और बच्चों के साथ भी जरूर व्यतीत करें। इससे आपसी तालमेल और अधिक मजबूत होगा। अपनी महत्वपूर्ण वस्तुएं तथा दस्तावेज संभालकर रखें। खो जाने पर इनका गलत इस्तेमाल हो सकता है।

करियर – व्यवसाय में कुछ न कुछ चुनौतियां बनी रहेगी। समय रहते उनका निवारण भी हो जाएगा। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोग लेनदेन संबंधी कार्यों में सावधानी बरतें। नौकरी कर रहे लोगों को ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। ऑफिस में किसी तरह की राजनीति चल सकती है। लव – वैवाहिक जीवन व्यवस्थित रहेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात से खुशनुमा यादें ताजा होंगी। हेल्थ – रक्तचाप और मधुमेह की समस्या बढ़ सकती है। संतुलित जीवन शैली रखें। अपने खान पान के प्रति बहुत ही सजग रहने की जरूरत है। भाग्यशाली रंग – सलेटी, भाग्यशाली अंक – 8

कुंभ – पॉजिटिव – परिवार के किसी सदस्य की उपलब्धि को लेकर घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। आपके विनम्र स्वभाव की वजह से घर तथा समाज में आपकी तारीफ होगी। पड़ोसियों के साथ चल रहा कोई पुराना मसला भी हल होगा। युवाओं को अपने भविष्य को लेकर चल रही मेहनत के उचित परिणाम मिलने से राहत मिलेगी। नौकरीपेशा लोग अपना लक्ष्य आसानी से पूरा कर लेंगे। पारिवारिक सदस्यों के प्रति सहयोग की भावना रखें। नेगेटिव – सामाजिक अथवा राजनैतिक गतिविधियों से जुड़े लोग अपने मान सम्मान को लेकर सजग रहें। आप काल्पनिक योजनाएं बना लेते हैं, जिसकी वजह से आपके बनते काम बिगड़ भी जाते हैं। हकीकत का सामना करें। बच्चों को गुस्से में आकर हतोत्साहित न करें।

करियर – व्यक्तिगत व्यस्तता होने की वजह से व्यवसाय पर ज्यादा ध्यान भी नहीं दे पाएंगे। जरूरत अनुसार आपके काम बनते जाएंगे। टैक्स, लोन आदि से संबंधित गतिविधियां व्यवस्थित रखें। सरकारी नियमों का कड़ाई से पालन करें। नौकरीपेशा लोग अपना लक्ष्य आसानी से पूरा कर लेंगे। लव – पारिवारिक सदस्यों के प्रति सहयोग की भावना रखें, इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां आएंगी। हेल्थ – कफ, खांसी और गले में संक्रमण महसूस हो सकता है। तुरंत इलाज लेना जरूरी है। प्राकृतिक चीजों का ज्यादा सेवन करें। भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 7

मीन – पॉजिटिव – इस सप्ताह की शुरुआत एक नई उम्मीद के साथ होगी। विपरीत परिस्थिति का सकारात्मक सोच और संतुलित व्यवहार द्वारा समाधान मिल जाएगा। आपके अंदर भरपूर आत्मविश्वास बना रहेगा। कोई पारिवारिक मिलन संबंधी कार्यक्रम बन सकता है। व्यवसाय के विस्तार संबंधी बनाई योजनाएं फलीभूत करने का उचित समय है। कार्यक्षेत्र में लिया गया कोई भी निर्णय उचित साबित होगा। नेगेटिव – कुछ न कुछ दिक्कतें बनी रहेंगी। थोड़ी सी सावधानी से आप परेशानियों से बच भी जाएंगे। मुकदमे संबंधी कार्यवाही चल रही है, तो अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशविरा करना जरूरी है। पारिवारिक अथवा व्यक्तिगत मुद्दों को बहुत ही धैर्य से सुलझाना होगा। जोखिम भरे कार्यों में रुचि न लें।

करियर – व्यवसाय के विस्तार संबंधी बनाई योजनाएं फलीभूत करने का उचित समय है। कार्यक्षेत्र में लिया गया कोई भी निर्णय उचित साबित होगा। निवेश संबंधी गतिविधियों को अभी स्थगित रखें। कारोबार को लेकर किसी महत्वपूर्ण यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। लव – पति पत्नी के बीच उचित तालमेल रहेगा। घर में भी सुख शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंध भी मर्यादित रहेंगे। हेल्थ – जोखिम भरे कार्यों में रुचि न लें। गिरने या वाहन द्वारा कोई चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है। सावधानी बरतें। भाग्यशाली रंग – नारंगी, भाग्यशाली अंक – 2

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *