- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Saptahik Rashifal (Weekly Horoscope) | Saptahik Rashifal (1 To 7 December 2024), Weekly Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
45 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

1 से 7 दिसंबर तक चंद्रमा वृश्चिक, धनु, मकर और कुंभ राशि में रहेगा। चंद्रमा पर सभी ग्रहों का प्रभाव पड़ेगा। जिससे वृष राशि वालों के भाग्योदय का समय रहेगा। कन्या राशि के लोग बिजनेस बढ़ाना चाहते हैं तो ये हफ्ता ठीक रहेगा।
तुला राशि वालों की इनकम में सुधार होने के योग हैं। धनु राशि वालों के इनकम सोर्स बढ़ सकते हैं। महत्वपूर्ण कामों की शुरुआत के लिहाज से कुंभ राशि वालों के लिए ये हफ्ता शुभ रहेगा। इनके अलावा सिंह राशि वालों के काम समय से पूरे नहीं हो पाएंगे।
वृश्चिक राशि के लोग ऑफिस के दस्तावेज संभालने में लापरवाही न करें। नुकसान होने की आशंका है। नया काम शुरू करने के लिहाज से मेष राशि वालों के लिए ये हफ्ता ठीक नहीं है। बाकी राशियों के लिए ये सात दिन सामान्य बीतेंगे।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा ये हफ्ता

पॉजिटिव पुराना विवाद इस सप्ताह सुलझ जाएगा। संबंधों में सुधार होगा। महत्वपूर्ण काम करने से पहले परिवार वालों की सलाह जरूर लें। संतान के करियर संबंधी कोई सूचना मिलने से घर में उत्साह का माहौल रहेगा। नेगेटिव दूसरों के मामलों में दखल न दें। इस सप्ताह कहीं पैसा न लगाएं। समय अनुकूल नहीं है। स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देंगे। व्यवसाय बिजनेस की वर्तमान स्थिति पर ध्यान दें। नया काम शुरू करने के लिए ग्रह स्थिति ठीक नहीं है। किसी भी काम में घर के अनुभवी लोगों की सलाह आपके लिए फायदेमंद होगी। नौकरी में काम करने के तरीको में सकारात्मक बदलाव होगा। लव परिवार वालों का सहयोग और एक दूसरे के प्रति समर्पण की भावना घर का माहौल अच्छा रहेगी। लव पार्टनर से मुलाकात के मौके मिलेंगे। स्वास्थ्य कभी-कभी कुछ नकारात्मक विचार हावी हो सकते हैं। मेडिटेशन करें। थोड़ा वक्त प्रकृति के साथ भी बीताएं। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7

पॉजिटिव भाग्योदय का समय है। आपके कामों की तारीफ होगी। संबंधियों और पड़ोसियों के साथ गेट-टूगेदर करने का मौका मिलेगा। रचनात्मक कामों में समय बीतेगा। नेगेटिव बनते कामों में रुकावट आ सकती है। बहुत सूझबूझ से समय बीताएं। घर के सदस्य के वैवाहिक जीवन को लेकर परेशानी हो सकती है। इस कारण परिवार में तनाव रह सकता है। व्यवसाय बिजनेस में बहुत व्यस्तता रहेगी। मेहनत ज्यादा और नतीजे कम मिलेंगे। इस दौरान अपने काम करने के तरीकों में बदलाव करने पर विचार करें। ये बदलाव आने वाले दिनों में फायदेमंद होंगे। लव परिवार और जीवनसाथी के जरूरी काम पूरे करवाएंगे। इस हफ्ते प्रेम संबंध में मर्यादित बने रहेंगे। स्वास्थ्य तनाव और थकान को अपने पर हावी न होने दें। प्रकृति के करीब रहने से आपको स्फूर्ति मिल सकती है। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5

पॉजिटिव इस हफ्ते भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें। व्यावहारिक सोच आगे बढ़ने में मदद करेगी। बुजुर्गों का प्रेम और आशीर्वाद बना रहेगा। कोर्ट केस या सरकारी मामला रुका हुआ है तो गति पकड़ेगा। नेगेटिव गलत बात का विरोध करने से लोग भी आपके विरोध में हो सकते हैं। हर काम गंभीरता से और सोच समझकर करें। लापरवाही न करें। रिश्तेदार की सेहत को लेकर टेंशन रहेगी। व्यवसाय बिजनेस के नजरिये से अच्छा समय है। बहुत मेहनत करेंगे। काफी हद तक आपको इसके अच्छे नतीजे मिलेंगे। बिजनेस बढ़ाने की नई योजनाएं बनेंगी। पार्टनरशिप में मतभेद हो सकता है। लव मान-सम्मान का ध्यान रखें। अपोजिट जेंडर वालों की तरफ आकर्षण बढ़ेगा। स्वास्थ्य कमर और पेट दर्द हो सकता है। इस हफ्ते व्हीकल भी सावधानी से चलाएं। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

पॉजिटिव इस हफ्ते आप पूरे जोश से काम करेंगे। सफलता भी मिलेगी, इसलिए मेहनत में कमी न रखें। प्रॉपर्टी खरीदी-बिक्री की योजनाओं पर काम होगा। रोचक और ज्ञानवर्धक साहित्य पढ़ने में समय बीतेगा। नेगेटिव खर्चा और निवेश, दोनों ही सावधानी से करें। लापरवाही से नुकसान हो सकता है। किसी के साथ विवाद में ना पड़ें। व्हीकल का इस्तेमाल बहुत सावधानी से करें। व्यवसाय बिजनेस की योजनाएं और काम करने के तरीके किसी से शेयर न करें। सावधानी से काम करेंगे तो ज्यादा फायदा मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को टारगेट पूरा करने के लिए दबाव रहेगा। लव पति-पत्नी के बीच भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे। प्रेम संबंधों को परिवार की मंजूरी मिल सकती है। स्वास्थ्य गले में इंफेक्शन तथा बुखार जैसी स्थिति रह सकती है। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखने की जरूरत है। भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 8

पॉजिटिव इस हफ्ते दूसरों से सलाह लेने की बजाय अपने मन की आवाज सुनें और उस पर अमल करें। इससे आप अच्छे से अपने कामों को अंजाम दे पाएंगे। किसी पॉलिसी में पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो तुरंत फैसला लें। कोई खुशखबरी भी मिल सकती है। नेगेटिव कोर्ट केस से जुड़े काम इन दिनों स्थगित रखें। कुछ लोग जलन की भावना से आपके लिए परिवार में गलतफहमियां पैदा कर सकते हैं। बेहतर होगा दूसरों की बातों में न आएं। इनकम अच्छी होगी, लेकिन खर्चा भी बढ़ा हुआ रहेगा। व्यवसाय सरकारी संस्थाओं से जुड़े काम मिल सकते हैं, इसलिए एक्टिव रहें। मीडिया और रचनात्मक कामों से जुड़े लोगों को अवॉर्ड मिल सकता है। ऑफिस की व्यवस्था अस्त-व्यस्त रहेगी। काम भी समय पर पूरे नहीं हो पाएंगे। लव घर में सुकून रहेगा। किसी समारोह में परिवार के साथ जाने का प्रोग्राम बन सकता है। लव अफेयर में समय खराब हो सकता है। स्वास्थ्य बदहजमी हो। गैस्ट्रिक परेशानी बढ़ाने वाली चीजें न खाएं। सकारात्मक रहें। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4

पॉजिटिव घर के बड़े लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। इस हफ्ते शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। महत्वपूर्ण फैसला लेने में आसानी होगी। युवाओं को योग्यता के मुताबिक अच्छे नतीजे मिलेंगे। नेगेटिव व्यवहारिक रहें। भावनाओं में बहकर महत्वपूर्ण बात किसी अपरिचित से शेयर न करें, वरना कोई नजदीकी रिश्तेदार ही आपके साथ धोखा कर सकता है। थोड़ा वक्त परिवार के लिए भी निकालें। व्यवसाय बिजनेस के काम सामान्य रहेंगे। बिजनेस बढ़ाने की योजना पर काम करना चाहते हैं तो ये हफ्ता बहुत अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को पब्लिक प्लेस पर कुछ परेशानी आ सकती है। धैर्य और संयम रखना होगा। लव शादीशुदा लोगों के लिए ये हफ्ता अच्छा रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। किसी बच्चे के जन्म की खुश खबरी मिल सकती है। उत्सव का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य मौसम के नकारात्मक असर से बचने के लिए देसी और आयुर्वेदिक दवाओं का इस्तेमाल करें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 7

पॉजिटिव इस हफ्ते किसी प्रतिष्ठित इंसान से मिल सकते हैं। ये मुलाकात आपके व्यक्तित्व में निखार लाएगी। परिवार के साथ मनोरंजन और शॉपिंग में समय बीतेगा। कोर्ट केस के मामलों में सफलता मिलने के आसार हैं। नेगेटिव अपने विरोधियों की गतिविधियों को लापरवाही में न लें। जलन की भावना से कोई आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। कोई बड़ा निवेश अभी न करें। उसे टालने में ही भलाई है। पड़ोसियों के साथ विवाद में न पड़ें। व्यवसाय कारोबार को लेकर किसी अनुभवी की सलाह और मार्गदर्शन मिल सकता है। बिजनेस में धन संबंधी मामले सुलझाने और योजनाओं पर काम करने के लिए अच्छा समय है। इनकम में सुधार होगा। नौकरी में समस्याएं आ सकती हैं। लव घर में खुशनुमा का माहौल रहेगा। जीवनसाथी और परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं को समझना जरूरी है। स्वास्थ्य तनाव और व्यस्तता की वजह से शुगर लेवल बढ़ सकता है। सेहत को लेकर सावधान रहें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 8

पॉजिटिव इस हफ्ते व्यवस्थित दिनचर्या रहेगी। परिवार के साथ शॉपिंग में समय बीतेगा। खर्चा भी ज्यादा होगा। निवेश संबंधी कुछ योजनाएं बनेंगी। जो आने वाले दिनों में फायदेमंद साबित होंगी। नेगेटिव अपने महत्वपूर्ण काम न टालें। नौकरी और बिजनेस के फैसले जल्दबाजी में न लें। इन दिनों मेहनत ज्यादा और फायदा कम हो सकता है। घर के बुजुर्गों की सेहत को अनदेखा न करें। व्यवसाय नौकरी और बिजनेस की अंदरूनी व्यवस्था में बदलाव करने की जरूरत है। ऑफिस के दस्तावेज संभालने में लापरवाही न करें। नुकसान होने की आशंका है। घर और बिजनेस की जिम्मेदारी आप पर होगी। आप इन्हें अच्छे से निभाएंगे। लव पति-पत्नी के बीच संबंध अच्छे होंगे। पुराने मतभेद सुलझ जाएंगे। इन दिनों कहीं घुमने जाने का प्लान बन सकता है। सिंगल लोग नए रिश्ते में आ सकते हैं। स्वास्थ्य आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और खानपान से सेहत अच्छी रहेगी। किसी भी तरह की चिंता न करें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 4

पॉजिटिव इस हफ्ते कॉन्टैक्ट्स या सोशल मीडिया के जरिये नई जानकारियां मिलेंगी। कोई उपलब्धि भी मिल सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। खर्चे ज्यादा रहेंगे। इनकम सोर्स भी बढ़ सकते हैं। नेगेटिव निजी समस्याएं रहने से मन नकारात्मक विचार आएंगे। बेहतर होगा खुद को व्यस्त रखें। पर्सनल लाइफ में किसी भी तरह का रिस्क लेने से परेशान हो सकते हैं। व्यवसाय बिजनेस में पूरी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ काम करेंगे। आपका फायदा बढ़ेगा। नए कामों में तेजी लाने के लिए कॉन्टैक्ट मजबूत करें। कोई बेहतर ऑर्डर मिलने की संभावना है। लव दांपत्य संबंध में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है। पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। स्वास्थ्य काम की वजह से थकान और कमजोरी हो सकती है। तनाव न लें। सहज तरीके से अपने काम पूरे करें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

पॉजिटिव परिवार या बिजनेस से जुड़ा कोई भी अहम फैसला लेने के लिए बहुत अच्छा समय है। सभी काम व्यवस्थित करने में कामयाब रहेंगे। समाज और परिवार में आपके किसी खास काम की तारीफ हो सकती है। स्टूडेंट्स को मेहनत के मुताबिक नतीजे मिल सकते हैं। नेगेटिव कोई भी फैसला दिल की बजाय दिमाग से करें। ज्यादा भावुकता से नुकसान हो सकता है। घर में कोई कंस्ट्रक्शन चल रहा है तो रुकावटें आ सकती है। किसी प्रभावशाली इंसान की मदद ले सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के काम अटके रहेंगे। व्यवसाय इस सप्ताह कामकाज को लेकर बहुत जिम्मेदारियां रहेंगी। मीडिया और ऑनलाइन कामों से जुड़े बिजनेस में फायदा हो सकता है। कोई भी डील या लेनदेन बहुत सावधानी से करें। कोई ऑर्डर रुक जाने से नुकसान हो सकता है। लव पति-पत्नी के संबंधों में प्रेम रहेगा। परिवार के साथ यात्रा का भी प्लान बन सकता है। घर में अविवाहित सदस्य के रिश्ते की बात हो सकती है। स्वास्थ्य भारी और ज्यादा तला-भूना खाना खाने से बचें। इस समय अपनी दिनचर्या और गतिविधियां व्यवस्थित रखेंगे। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

पॉजिटिव इस हफ्ते उतार-चढ़ाव रहेंगे लेकिन लोगों की मदद से मनोबल भी बना रहेगा। लोगों के सपोर्ट से आपको तनाव से राहत मिल सकती है। महत्वपूर्ण कामों की शुरुआत के लिए ये हफ्ता शुभ रहेगा। नेगेटिव ज्यादा ही अनुशासन में रहने से दूसरों की परेशानी बढ़ सकती है। समय के हिसाब से अपने बिहेवियर में लचीलापन लाएं। अचानक कुछ ऐसे खर्चे आ सकते हैं जिन पर कटौती करना मुश्किल होगा। कुछ गलत लोग आपके कामों में रुकावट डाल सकते हैं। व्यवसाय बिजनेस में फायदा कुछ कम होगा। काम की क्वालिटी और बेहतर बनाएं। मार्केटिंग के कामों में ज्यादा ध्यान दें। इस समय कोई ऑर्डर फेल होने की भी आंशका है। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को अचानक कोई अच्छा ऑर्डर मिल सकता है। लव वैवाहिक संबंध सुखद और शांतिपूर्ण रहेंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक अनुष्ठान में जाने का भी मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य सेहत सामान्य रहेगी। तनाव से बचने की कोशिश करें। नींद की कमी और सिर दर्द की समस्या रहेगी। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 1

पॉजिटिव इस हफ्ते आपका मन काम में कम ही लगेगा। खुद के लिए ज्यादा समय निकालेंगे। किसी करीबी रिश्तेदार के घर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। परिवार के साथ सुकून और मनोरंजन में समय बीतेगा। संतान से संबंधित अच्छी खबर मिल सकती है। नेगेटिव ज्यादा भावुकता के कारण लोग आपका फायदा उठा सकते हैं। समय के हिसाब से खुद के स्वभाव में बदलाव लाएं। रूपए-पैसे के लेनदेन में लापरवाही न करें। धोखे का शिकार हो सकते हैं। संभलकर रहें। व्यवसाय बिजनेस में कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। इस समय कहीं निवेश करना भी ठीक नहीं है, हालांकि सावधानी और मेहनत से जरूरत के मुताबिक काम पूरे हो जाएंगे। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को एक्स्ट्रा जिम्मेदारी मिल सकती है। ओवर टाइम भी करना पड़ेगा। लव बाहरी लोगों का दखल अपने घर में न होने दें। इस वजह से घर की शांति प्रभावित हो सकती हैं। प्रेम संबंध सुखद रहेंगे। स्वास्थ्य रूटीन और खान-पान में लापरवाही करने से इनडाइजेशन हो सकता है। गैस, एसिडिटी की समस्याएं परेशान करेंगी। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2