Salman Khan Firing Case Update; Mohammad Chaudhary | Mumbai Police | सलमान के घर फायरिंग मामले में नई गिरफ्तारी: मुंबई क्राइम ब्रांच ने राजस्थान से पकड़ा 5वां आरोपी, मुख्य शूटरों को रेकी करने में की थी मदद

6 मिनट पहलेलेखक: आशीष तिवारी

  • कॉपी लिंक

सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुए फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने मंगलवार को एक और शख्स को गिरफ्तार किया है। इस 5वें आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है जिसका नाम मोहम्मद रफीक चौधरी है।

पुलिस ने इस मामले में सबसे पहले विक्की और सागर को गिरफ्तार किया था। दोनों ने एक्टर के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग की थी।

पुलिस ने इस मामले में सबसे पहले विक्की और सागर को गिरफ्तार किया था। दोनों ने एक्टर के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग की थी।

मुंबई लाकर बांद्रा कोर्ट में पेश करेगी पुलिस
सूत्रों के मुताबिक चौधरी ने इस मामले में गिरफ्तार दो शूटरों सागर पाल और विक्की गुप्ता को पैसे जुटाने और रेकी करने में मदद की थी।

पुलिस चौधरी को मंगलवार को राजस्थान से मुंबई लाएगी और बांद्रा कोर्ट में पेश कर हिरासत की मांग करेगी। बता दें कि यह इस मामले में क्राइम ब्रांच की तरफ से की गई पांचवी गिरफ्तारी है।

CCTV फुटेज में दोनों आरोपी गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने से गुजरते नजर आए थे।

CCTV फुटेज में दोनों आरोपी गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने से गुजरते नजर आए थे।

14 अप्रैल को हुई थी 4 राउंड फायरिंग
14 अप्रैल को सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने सुबह 5 बजे फायरिंग की गई थी। दो बाइक से आए हमलावरों ने 4 राउंड फायर किए थे। जिस वक्त फायरिंग हुई, उस वक्त सलमान अपने घर में ही थे।

यह खबर लगातार अपडेट हो रही है…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *