Salary of 11 BLOs stopped due to negligence in voter revision | मतदाता पुनरीक्षण में लापरवाही पर कार्रवाई: शिवहर में 11 BLO का वेतन रोका, DM ने शो-कॉज नोटिस थमाया – Sheohar News

बिहार में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2025 का काम तेजी से किया जा रहा है। इस बीच शिवहर में इस कार्य में लापरवाही बरतने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बीएलओ ने फॉर्म भरवाने और संग्रहण कार्य के दौरान आम लोगों से मदद मांगने पर बहस किया। इस घटना क

.

वीडियो में एक ग्रामीण अपना फॉर्म भरने और जरूरी कागजात की जानकारी मांगता दिखाई दे रहा है। लेकिन बीएलओ उसकी मदद करने के बदले ग्रामीण से बहस करने लगता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ ग्रामीणों और बीएलओ में खूब कहासुनी हो रही है।

लापरवाह 11 बीएलओ का वेतन रोका

मामला सामने आते ही लापरवाही बरतने वाले 11 बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) पर शिवहर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। शिवहर जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने सभी 11 बीएलओ का मानदेय स्थगित कर दिया है। साथ ही उनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं- डीएम

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर की गई है। डीएम ने निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि वे संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द जवाब प्राप्त करें।

QuoteImage

मतदाता पुनरीक्षण एक संवेदनशील और अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है। इसमें किसी भी स्तर की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करना होगा। – विवेक रंजन मैत्रेय, जिलाधिकारी, शिवहर

QuoteImage

मतदाता सूची सुधार के लिए जारी अभियान में फॉर्म वापसी की प्रक्रिया चल रही है।

मतदाता सूची सुधार के लिए जारी अभियान में फॉर्म वापसी की प्रक्रिया चल रही है।

एन्यूमरेशन फॉर्म का वितरण कार्य पूरा

उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान में एन्यूमरेशन फॉर्म का वितरण कार्य पूरा हो चुका है, और बीएलओ फॉर्म भरवाने व संग्रहण के कार्य में जुटे हुए हैं। जिले में मतदाता सूची सुधार के लिए जारी अभियान में अब फॉर्म वापसी की प्रक्रिया तेज़ी से चल रही है। आम नागरिकों को सही तरीके से मतदाता सूची में शामिल करने के लिए बीएलओ की सक्रियता आवश्यक है।

प्रशासन ने चेताया है कि आगे भी लापरवाही या अनदेखी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *