Saina Nehwal announces separation husband Parupalli Kashyap | हरियाणा की साइना नेहवाल पति से लेंगी तलाक: 2018 में हुई थी शादी, पिता हिसार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में साइंटिस्ट रह चुके – Hisar News

हरियाणा के हिसार में जन्मी बैंडमिटन खिलाड़ी साइना नेहवाल पति पारुपल्ली कश्यप से अलग होंगी। साइना नेहवाल ने कहा कि हम दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। साइना नेहवाल ने इस फैसले को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर स्टोरी डाली ह

.

दोनों ने 2018 में लव मैरिज की की थी। साइना नेहवाल के पिता हरवीर सिंह नेहवाल हरियाणा के हिसार की चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय(HAU) में साइंटिस्ट थे। इसी दौरान साइना का जन्म हुआ।

साइना की शुरुआती पढ़ाई HAU के कैंपस स्कूल से हुई थी। इसके बाद पिता की ट्रांसफर हैदराबाद हो गई थी। साइना नेहवाल के पिता मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बड़ौत के रहने वाले हैं।

साइना ने सोशल मीडिया पर लिखा- जिंदगी अलग दिशा में ले जाती है साइना नेहवाल ने स्टोरी में लिखा- जिंदगी हमें कभी-कभी अलग दिशाओं में ले जाती है। बहुत सोच-विचार के बाद कश्यप पारुपल्ली और मैंने अलग होने का फैसला किया है। हम शांति और ग्रोथ का विकल्प चुन रहे हैं। मैं उन यादों के लिए आभारी हूं और आगे के लिए शुभकामनाएं देती हूं। इस दौरान हमारी निजता को समझने और उसका सम्मान करने के लिए धन्यवाद।

साइन नेहवाल ने इंस्टाग्राम पर डाली पोस्ट

7 साल पहले हुई थी शादी, ट्रेनिंग के दौरान मिले थे साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप ने 7 साल पहले शादी की थी। जानकारी के मुताबिक, साइना और पारुपल्ली हैदराबाद में स्थित पुलेला गोपीचंद बैडमिंटन एकेडमी में ट्रेनिंग के दौरान मिले थे। दोनों इस खेल में काफी आगे बढ़े। लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 2018 में दोनों ने शादी की थी। हालांकि, शादी तक दोनों के रिलेशनशिप के बारे में लोगों को भनक भी नहीं थी।

HAU में साइना नेहवाल के नाम से ट्रेनिंग सेंटर HAU से साइना की यादें जुड़ी हुई हैं। वह यहीं पली बढ़ी हैं। साइना नेहवाल की उपलब्धियों को देखते हुए HAU ने साइना नेहवाल कृषि प्रौद्योगिकी, प्रशिक्षण एवं शिक्षा संस्थान खोला था। सानिया के नाम से बने संस्थान में किसानों, महिलाओं और ग्रामीण युवाओं को ​​​​​​​ट्रेनिंग दी जाती है। हम खबर को अपडेट कर रहे हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *