SAD’s Parliamentary Board constituted | पंजाब में SAD का पार्लियामेंट्री बोर्ड गठित: बलविंदर सिंह भूंदड़ बने चेयरमैन, पांच सदस्यों को बोर्ड में मिली जगह – Punjab News

शिरोमणि अकाली दल प्रधान सुखबीर सिंह बादल।

कोर कमेटी बनाने के बाद शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने अब पार्टी के संसदीय बोर्ड का भी गठन कर दिया है। बोर्ड में एक चेयरमैन और पांच सदस्यों को शामिल किया गया है। यह फैसला पार्टी प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने लिया है।

.

इस दौरान बलविंदर सिंह भूंदड़ को बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। अन्य सदस्यों में जनमेजा सिंह सेखों, गुलजार सिंह रणिके, महेश इंदर सिंह ग्रेवाल, डॉ. दलजीत सिंह चीमा और हीरा सिंह गाबड़िया शामिल हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है।

SAD नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा द्वारा संसदीय बोर्ड गठित करने संबंधी शेयर की पोस्ट।

SAD नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा द्वारा संसदीय बोर्ड गठित करने संबंधी शेयर की पोस्ट।

तीन पहले पहले गठित की थी कोर कमेटी

SAD में बगावत होने के बाद पुरानी कोर कमेटी को भंग कर दिया गया था। उसके बाद नए सिरे से चार अगस्त को कोर कमेटी गठित की गई थी। कमेटी में SGPC प्रधान हरजिंदर सिंह धामी, बलविंदर सिंह भूंदड़, नरेश गुजराल, गुलजार सिंह राणिके, महेश इंदर सिंह ग्रेवाल, डॉ. दलजीत सिंह चीमा, जनमेजा सिंह सेखों, अनिल जोशी, शरणजीत सिंह ढिल्लों, बिक्रम सिंह मजीठिया, हीरा सिंह गाबड़िया, परमरजीत सिंह सरना, मंजीत सिंह जीके इकबाल सिंह झूंदा, प्रो. विरसा सिंह वल्टोहा, गुरबचन सिंह बब्बेहाली, डॉ. सुखविंदर सुक्खी लखबीर सिंह लोधीनंगल, एनके शर्मा, मनतार सिंह बराड़, हरमीत सिंह संधू, सोहन सिंह ठंडल और बलदेव सिंह खैहरा को शामिल किया गया था।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *