RRR: Rice Roti Rate, Veg Thali Cost Declines In February, Non-Veg Thali Prices Increase | फरवरी में घरेलू वेज थाली की कीमत 1% घटी: टमाटर-LPG के दाम घटने का असर; नॉन-वेज थाली सालाना आधार पर 6% महंगी

  • Hindi News
  • Business
  • RRR: Rice Roti Rate, Veg Thali Cost Declines In February, Non Veg Thali Prices Increase

नई दिल्ली3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
कैपिटल मार्केट कंपनी क्रिसिल ने फूड प्लेट कॉस्ट की मंथली इंडिकेटर जारी किया है। - प्रतीकात्मक फोटो - Dainik Bhaskar

कैपिटल मार्केट कंपनी क्रिसिल ने फूड प्लेट कॉस्ट की मंथली इंडिकेटर जारी किया है। – प्रतीकात्मक फोटो

भारत में एक घरेलू वेजिटेरियन थाली की कीमत फरवरी में (सालाना आधार पर) 1% घटकर 27.2 रुपए हो गई। पिछले साल फरवरी 2024 में वेज थाली की कीमत 27.5 रुपए थी। कैपिटल मार्केट कंपनी क्रिसिल ने अपने फूड प्लेट कॉस्ट के मंथली इंडिकेटर में इस बात की जानकारी दी।

क्रिसिल ने अपनी ‘RRR:राइस रोटी रेट’ रिपोर्ट में बताया कि वेजिटेरियन थाली की कीमत जनवरी की तुलना में फरवरी में 5% घटी है। जनवरी में वेज थाली की कीमत 28.7 रुपए थी।

नॉन-वेज थाली 6% महंगी

वहीं नॉन-वेज थाली की कीमत फरवरी में सालाना आधार पर 6% बढ़कर 57.4 रुपए हो गई। पिछले साल फरवरी 2024 में नॉन वेज थाली की कीमत 54 रुपए थी।

मंथली बेसिस पर यानी जनवरी की तुलना में फरवरी में नॉन-वेज थाली की कीमत 5% घटी है। जनवरी में नॉन-वेज थाली की कीमत 60.6 रुपए थी।

टमाटर-LPG की कीमत घटने से वेज थाली के दाम घटे

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, टमाटर और LPG के दाम घटने के चलते वेज थाली की कॉस्ट में कमी हुई है। सालाना आधार पर टमाटर की कीमतों में 28% की गिरावट आई है। LPG सिलेंडर 11% सस्ता हुआ है। सालाना आधार पर प्याज के दाम 11%, आलू का भाव 16% और वेजिटेबल ऑयल की कीमत 18% बढ़ी है। वेज थाली की कॉस्ट में आलू और टमाटर की 24% हिस्सेदारी होती है।

चिकन के प्राइस बढ़ने से नॉन वेज थाली की कीमत बढ़ी​

नॉन वेज थाली की कीमत में ये तेजी ब्रॉयलर्स यानी चिकन के प्राइस में सालाना आधार पर 15% की बढ़ोतरी के चलते आई है। नॉन-वेज थाली की लागत में ब्रॉयलर की 50% हिस्सेदारी होती है।

ऐसे कैलकुलेट होती है थाली की एवरेज कॉस्ट

  • क्रिसिल ने नॉर्थ, साउथ, ईस्ट और वेस्ट इंडिया में मौजूदा फूड कीमतों के आधार पर घर में थाली तैयार करने की एवरेज कॉस्ट कैलकुलेट की है। मंथली चेंज से आम आदमी के खर्च पर असर पड़ता है।
  • क्रिसिल के डेटा से अनाज, दालें, ब्रॉयलर्स (चिकन), सब्जियां, मसाले, एडिबल ऑयल और कुकिंग गैस सहित उन सामग्रियों का भी पता चलता है, जो थाली की कीमत में बदलाव लाते हैं।
  • वेज थाली में रोटी, सब्जियां (प्याज, टमाटर और आलू), चावल, दाल, दही और सलाद शामिल होता है। वहीं नॉन-वेज थाली के लिए दाल की जगह चिकन को शामिल किया गया है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *