Roundabout damaged due to truck collision in Ambedkar Nagar | अम्बेडकरनगर में ट्रक की टक्कर से गोलचक्कर क्षतिग्रस्त: चालक पुलिस हिरासत में, DM ने लिया जायजा – Ambedkarnagar News

अम्बेडकरनगर5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
अम्बेडकरनगर में ट्रक की टक्कर से गोलचक्कर क्षतिग्रस्त। - Dainik Bhaskar

अम्बेडकरनगर में ट्रक की टक्कर से गोलचक्कर क्षतिग्रस्त।

अम्बेडकरनगर के अकबरपुर थाना क्षेत्र में एक बड़ी दुर्घटना सामने आई है। देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने पुरानी तहसील के गोल चक्कर को टक्कर मार दी। हादसे में गोल चक्कर का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जिला प्रशासन ने अकबरपुर तहसील तिराहे के सौंदर्यीकरण के लिए इस गोल चक्कर का निर्माण करवाया था। चबूतरे पर अशोक स्तंभ और सैनिकों की मूर्तियां लगाई गई थीं। यह स्थल क्षेत्र की शोभा बढ़ाने के साथ स्थानीय लोगों के लिए गर्व का विषय था।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अविनाश सिंह मौके पर पहुंचे। राहत की बात यह रही कि हादसे में अशोक स्तंभ और सैनिकों की मूर्तियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा था।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को क्षतिग्रस्त हिस्से की तत्काल मरम्मत के आदेश दिए हैं। उन्होंने तिराहे पर यातायात व्यवस्था को और मजबूत करने का भी निर्देश दिया है। पुलिस ने ट्रक और चालक को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच चल रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *