Rohtang route banned till 15 January 2025 update | रोहतांग मार्ग पर 15 जनवरी 2025 तक लगी रोक: 12PM से 6PM बजे तक बंद रहेगा यातायात, कोठी से मढ़ी तक चल रहा सड़क निर्माण – Patlikuhal News

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मनाली सरचू सड़क मार्ग कोठी से मढ़ी के बीच सड़क कार्य के चलते वाहनों के लिए बंद रहेगा। इसकी जानकारी देते हुए मनाली के उपमंडल अधिकारी रमण कुमार शर्मा ने बताया कि रोहतांग मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके कारण 5 नव

.

सीमा सड़क संगठन ने कोठी से मढ़ी तक सड़क को चौड़ा करने व ठीक करने की सूचना प्रशासन को दी थी। जिसमें सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण सड़क मनाली-सरचू पर रोहतांग रोड़ पर किमी 13.00 (कोठी) से किमी 31.00 (मढ़ी) के बीच फॉर्मेशन कटिंग सहित कार्य प्रगति पर है। कोठी से मढ़ी तक का हिस्सा सिंगल लेन है और पुलिया, रिटेनिंग वॉल जैसे विभिन्न स्थायी कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए संगठन ने यह आवेदन प्रशासन को किया था।

बर्फबारी के चलते नहीं हो पाता काम सीमा सड़क संगठन ने यह भी बताया है कि जैसे-जैसे सर्दियों का मौसम नजदीक आता है, बर्फबारी शुरू होने से पहले इस सड़क पर केवल 40-50 दिन ही काम के लिए मिल पाते हैं। अतः 12 घंटे लगातार काम करने के लिए यातायात की आवाजाही को प्रतिबंधित करना आवश्यक है। उन्होंने अनुरोध किया कि कोठी में पुलिस चौकी से रोहतांग की ओर यातायात की आवाजाही को दैनिक आधार पर सुबह से 11:00 बजे तक की ही अनुमति दी जाए।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *