Rinku has the biggest win and the smallest loss in Jalandhar West | जालंधर वेस्ट में सबसे बड़ी जीत और सबसे छोटी हार रिंकू के नाम – Jalandhar News


.

जालंधर वेस्ट विधानसभा उप-चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटे हुए हैं। साल 2022 विधानसभा चुनाव में यहां आम आदमी पार्टी के शीतल अंगुराल ने जीत दर्ज करते हुए सुशील रिंकू को हराया था (अब दोनों भाजपा में) लेकिन अब लोकसभा चुनाव के दौरान वेस्ट के समीकरण बदल चुके हैं। यहां पर कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी 1553 वोट से लीड हासिल कर चुके हैं और कई ऐसे एरिया हैं, जो बीजेपी का गढ़ माने जाते हैं और वहां पर कांग्रेस ने लीड हासिल की है।

शीतल अंगुराल का इस्तीफा मंजूर होने के बाद जालंधर वेस्ट सीट पर पहली बार उप-चुनाव होने जा रहा है। यह सीट शुरू से कांग्रेस और बीजेपी का गढ़ रही है, लेकिन साल 2022 में शीतल ने आप की टिकट पर बड़ा उलटफेर किया था।

यहां अब तक की सबसे बड़ी जीत साल 2017 में कांग्रेस की तरफ से सुशील कुमार रिंकू ने हासिल की थी, तब उन्होंने भाजपा के मोहिंदर भगत को 17334 वोट के फर्क से हराया था, जबकि साल 2022 में सबसे छोटी हार भी सुशील कुमार रिंकू की हुई, तब वे शीतल अंगुराल से 4253 वोट से हार गए थे। प्रतिद्वंदी रहे दोनों अब एक ही पार्टी भाजपा में हैं। उप-चुनाव को लेकर 10 जुलाई को मतदान और 13 को मतगणना होगी। अगले महीने वेस्ट विधानसभा के लोगों को अपना नया विधायक मिलेगा। जालंधर वेस्ट में 89360 पुरुष, 82095 महिलाएं, 7 थर्ड जेंडर सहित कुल 171462 वोटर और 181 पोलिंग बूथ हैं।

1977: कांग्रेस के दर्शन सिंह केपी (24628), जनता दल के रोशन लाल (12241) 1980: कांग्रेस के दर्शन सिंह केपी (26889), आईएनसी यू के निर्मल सिंह (11767) 1985: कांग्रेस के महिंदर सिंह केपी (25536), बीजेपी के राम चंद (9505) 1992: कांग्रेस के महिंदर सिंह केपी (21022), बीएसपी के जसविंदर पाल (11368) 1997: भाजपा के चुन्नी लाल भगत (32708), कांग्रेस के महिंदर केपी (26574) 2002: कांग्रेस के महिंदर सिंह केपी (34869), बीजेपी के चुन्नी लाल भगत (24046) 2007: भाजपा के चुन्नी लाल भगत (56775), कांग्रेस के महिंदर सिंह केपी (44860) 2012: भाजपा के चुन्नी लाल भगत (48207), कांग्रेस की सुमन केपी (36864) 2017: कांग्रेस के सुशील रिंकू (53983), भाजपा के मोहिंदर भगत (36649) 2022: आप के शीतल अंगुराल (39213), कांग्रेस के सुशील रिंकू (34960)

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *