Rewari Roorkee car accident, 4 youth death case update, Lisana funeral. | रेवाड़ी में एक साथ जली 4 युवकों की चिताएं: ग्रामीणों के छलके आंसू; मृतकों में दो चचेरे भाई इकलौते बेटे थे – Rewari News

रेवाड़ी के गांव लिसाना में शुक्रवार को चार युवकों का अंतिम संस्कसार किया गया। इनका रुड़की के पास कार हादसे में निधन हुआ था।

हरियाणा के रेवाड़ी जिले के गांव लिसाना में शुक्रवार को एक साथ चार युवकों की चिताएं जली। गांव में मातम पसर गया और अंतिम संस्कार में शामिल लोगों की आंखें छलक उठी। चारों युवक नये साल का जश्न मनाने घर से निकले थे। बुधवार रात को उत्तराखंड के रुड़की में भी

.

बीती रात को 11 बजे चारों के शव रेवाड़ी के गांव लिसाना में पहुंचे थे। आज सुबह शुक्रवार को 10 बजे गांव के ही श्मशान घाट में चारों युवकों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। गांव लिसाना से 5 दोस्त 27 वर्षीय केहर सिंह, 38 वर्षीय प्रकाश सिंह, 25 वर्षीय आदित्य सिंह, 27 वर्षीय मनीष कुमार उर्फ मुंशी व 37 वर्षीय महिपाल सिंह कार में सवार होकर बुधवार की सुबह हरिद्वार घूमने गए थे।

रेवाड़ी के गांव लिसाना में चारों युवकों के अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

रेवाड़ी के गांव लिसाना में चारों युवकों के अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

बुधवार की देर रात को ही वे घूमने के बाद वापस रेवाड़ी लौट रहे थे। रात को उनकी कार रुड़की के पास सड़क किनारे खड़े एक सीमेंट से भरे ट्रक से टकरा गई। कार के परखचे उड़ गए। कार में बैठे चार दोस्तों केहर सिंह, प्रकाश सिंह, आदित्य सिंह व मनीष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पांचवा साथी महिपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया

चारों मृतक विवाहित थे। इनमें मनीष व केहर सिंह चचेरे भाई थे। मनीष व केहर सिंह अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *