Renukaswamy Murder Case; Darshan Thoogudeepa Pavithra Gowda | Bengalu | रेणुकास्वामी मर्डर केस- सुपरस्टार दर्शन के कपड़ों पर खून था: चार्जशीट में खुलासा, गर्लफ्रेंड की जूती पर भी ब्लड के निशान; पुलिस को मिले 230 सबूत

3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

साउथ के मशहूर एक्टर दर्शन थुगुदीपा और एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा के चर्चित रेणुकास्वामी मर्डर केस में पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में चार्जशीट दायर की है।

इस चार्जशीट में कहा गया है कि दर्शन के कपड़ों और पवित्रा की जूती पर खून के धब्बे पाए गए थे। पुलिस ने चश्मदीदों के बयान सहित करीब 230 सबूतों के साथ चार्जशीट पेश की है। मामले में दर्शन और पवित्रा पहले से ही जेल की सजा काट रहे हैं।

रेणुकास्वामी मर्डर केस में दर्शन और उनकी सह-आरोपी पवित्रा बीते 3 महीने से जेल में हैं।

रेणुकास्वामी मर्डर केस में दर्शन और उनकी सह-आरोपी पवित्रा बीते 3 महीने से जेल में हैं।

क्राइम सीन से विनती करते रेणुकास्वामी की फोटो भी शामिल
चार्जशीट में पुलिस ने क्राइम सीन से ली गई एक तस्वीर भी शामिल की है जिसमें रेणुकास्वामी आरोपियों से विनती करता नजर आ रहा है।

मीडिया रिपाेर्ट्स की मानें तो रेणुकास्वामी की हत्या करने से पहले पवित्रा ने खुद जूती से उसकी पिटाई की थी।

पुलिस ने चार्जशीट में दर्शन, पवित्रा सहित 17 आरोपियों के कपड़ों पर खून के धब्बों की फोरेंसिक रिपोर्ट भी पेश की है।

हाल ही में दर्शन का जेल से चाय-सिगरेट पीते एक वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद कर्नाटक CM ने उन्हें दूसरी जेल में शिफ्ट करने का आदेश दिया था।

हाल ही में दर्शन का जेल से चाय-सिगरेट पीते एक वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद कर्नाटक CM ने उन्हें दूसरी जेल में शिफ्ट करने का आदेश दिया था।

रेणुकास्वामी का एक कान गायब था
पुलिस को रेणुकास्वामी की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि उसे बेरहमी से पीटा गया था। प्रताड़ित करने के लिए बिजली के झटके दिए गए थे। शरीर पर कई चोट के निशान थे और एक कान तक गायब था।

ये सारे सबूत इस बात की गवाही देते हैं कि रेणुका को बुरी तरह मारा-पीटा गया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। बाद में आरोपियों ने लाश को ठिकाने लगा दिया था।

मृतक रेणुकास्वामी ने दर्शन का फैन था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उसने पवित्रा को आपत्तिजनक मैसेज किए थे, जिसका बदला लेने के लिए उसे पहले टॉर्चर और फिर उसका मर्डर किया गया।

मृतक रेणुकास्वामी ने दर्शन का फैन था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उसने पवित्रा को आपत्तिजनक मैसेज किए थे, जिसका बदला लेने के लिए उसे पहले टॉर्चर और फिर उसका मर्डर किया गया।

11 जून से जेल में बंद हैं दर्शन
दर्शन बीते 11 जून से 33 साल के फैन रेणुकास्वामी के मर्डर के आरोप में जेल में बंद हैं। जनवरी 2024 में कन्नड़ एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा ने दर्शन के साथ अपनी 10वीं एनिवर्सरी मनाई थी। इससे दोनों की रिलेशनशिप विवादों में आ गई, क्योंकि दर्शन पहले से शादीशुदा हैं।

इस खबर से रेणुकास्वामी काफी नाराज था। वह लगातार पवित्रा को मैसेज कर दर्शन से दूर रहने को कह रहा था। शुरुआत में पवित्रा ने उसके मैसेज इग्नोर किए, लेकिन बाद में रेणुकास्वामी आपत्तिजनक मैसेज करके धमकियां देने लगा।

फैन का मर्डर करने के लिए पवित्रा ने उकसाया
इसके बाद पवित्रा ने दर्शन को रेणुकास्वामी की हत्या करने के लिए उकसाया। उसे सजा देने के लिए भी कहा। दर्शन ने अपने साथियों की मदद से रेणुकास्वामी को किडनैप करवाया। सभी उसे एक गोडाउन में लेकर गए। जहां उसका मर्डर करने से पहले उसे टॉर्चर किया गया।

पुलिस के मुताबिक, गोडाउन में दर्शन और उनके साथियों ने रेणुकास्वामी को जमकर मारा-पीटा जिससे उसकी मौत हो गई। मर्डर के बाद दर्शन के जिन साथियों के कपड़े खून से सन गए थे। उन्होंने पास में स्थित रिलायंस स्टोर से जाकर नए कपड़े खरीदे और वहीं बदल लिए।

इस पूरे मामले में दर्शन और पवित्रा समेत 19 लोग आरोपी हैं।

इस पूरे मामले में दर्शन और पवित्रा समेत 19 लोग आरोपी हैं।

पुलिस को 9 जून को मिली रेणुकास्वामी की लाश
रेणुकास्वामी की लाश 9 जून को बेंगलुरु के कामाक्षीपाल्या इलाके के एक अपार्टमेंट के पास मिली थी। जब पुलिस ने क्राइम सीन के आसपास की जांच की तो उन्हें CCTV फुटेज में दर्शन और पवित्रा क्राइम सीन से निकलते दिखे। रात 11 बजे से 3 बजे तक दोनों के मोबाइल नंबर उसी एरिया में एक्टिव थे।

इसके बाद 11 जून को दर्शन और पवित्रा की गिरफ्तारी की गई। इस मामले में दर्शन और पवित्रा समेत 19 लोग सलाखों के पीछे हैं।

इस खबर से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

मर्डर के आरोपी एक्टर दर्शन जेल में सिगरेट पीते दिखे:7 अफसर सस्पेंड; कर्नाटक CM का दूसरी जेल में शिफ्ट करने का आदेश

फैन रेणुकास्वामी के मर्डर केस में बेंगलुरु की परप्पना अग्रहारा सेंट्रल जेल में बंद कन्नड़ एक्टर दर्शन थुगुदीपा एक बार फिर से चर्चा में हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

मां से मिलकर रो पड़े कन्नड़ स्टार दर्शन थुगुदीपा:पत्नी-बेटा भी मिलने पहुंचे, फैन रेणुकास्वामी की हत्या के आरोप में 22 दिन से जेल में बंद हैं एक्टर

कन्नड़ एक्टर दर्शन थुगुदीपा इन दिनों जेल में बंद हैं। उन पर फैन रेणुकास्वामी की हत्या का आरोप है। दर्शन 4 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में हैं। उन्हें बेंगलुरु की परापन्ना अग्रहारा जेल में रखा गया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *