अहमदाबाद28 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का प्लेन क्रैश हो गया था।
बीते 12 जून को अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान हादसा हुआ था जिसमें 270 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों के अवशेष उनके डीएनए से मिलान करने के बाद परिवारों को सौंप दिए गए थे। हालांकि, इसके बाद भी अवशेष मिलान का सिलसिला जारी रहा। अब 26 अवशेष मिले हैं, जिनका दोबारा अंतिम संस्कार किया गया।
7 परिवारों ने दोबारा किया अंतिम संस्कार इन 26 परिवारों में से 7 ऐसे हैं, जिन्होंने हॉस्पिटल से अपने प्रियजन के बाकी बचे अवशेष ले लिए थे। यानी कि इन परिवारों ने आज दोबारा अंतिम संस्कार किया। जबकि कुछ अवशेषों का अंतिम संस्कार ये पहले ही कर चुके हैं। हालांकि, 19 परिवार ऐसे थे, जिन्होंने इन अवशेषों का अंतिम संस्कार करने की परमिशन हॉस्पिटल को ही दे दी थी।

हिंदू मृतकों के अवशेषों का वडज श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
भावनात्मक पहलू को ध्यान में रख हॉस्पिटल ने लिया फैसला बाद में मिले अवशेषों का अंतिम संस्कार करने का फैसला खुद सिविल अस्पताल ने लिया था। क्योंकि, परिवारों को दोबारा उनके प्रियजनों के अवशेष सौंपना मानवीय दृष्टिकोष से सही नहीं था। इससे परिवारों को दोबारा अंतिम क्रिया के दुखद समय से गुजरना पड़ता।
एनजीओ और समाज सेवियों की मदद से किया संस्कार सिविल अस्पताल एनजीओ और समाज सेवियों की मदद से इन अवशेषों का अंतिम संस्कार करवाया। यानी कि जो जिस धर्म का है, उसका अंतिम संस्कार उसी के रीति-रिवाजों के अनुसार हुआ।

मुस्लिम युवक का शव कब्रिस्तान में दफनाया गया।
19 में 18 हिंदू और एक मुस्लिम का अवशेष था इन 19 मृतकों के पार्थिव शरीरों में से एक अवशेष मुस्लिम व्यक्ति का था। उसे धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ दफनाया गया। जबकि बाकी 18 हिंदुओं के अवशेष थे। इनका हिंदू रीति रिवाजों के अनुसार वडज श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इसके बाद अस्थियों को पूरे धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ ही साबरमती नदी में विसर्जित कर दिया गया।
अंतिम संस्कार में सिविल अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राकेश जोशी,आरएमओ संजय सोलंकी और कई वरिष्ठ डॉक्टर्स समेत पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।
एक परिवार ने दिव्य भास्कर के की बात सिविल हॉस्पिटल से मिली जानकारी के मुताबिक, 7 मृतकों के अवशेष उनके परिवारवाले गुरुवार को ले गए। दिव्य भास्कर ने उन परिवारों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन ज्यादातर ने कुछ भी कहने से मना कर दिया। हालांकि, इनमें से खेड़ा जिले में रहने वाले राकेश पटेल ने भास्कर से बात की। प्लेन हादसे में राकेश के ससुर प्रवीण पटेल और सास रंजनबेट पटेल की मौत हो गई थी।
राकेश ने बताया कि 17 जून को अस्पताल ने सास-ससुर के शव हमें सौंप दिए थे। हमने हिंदू रीति-रिवाज से उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया था। इसके बाद 2 जुलाई को हमें फिर से फोन आया कि आपके रिश्तेदारों के शवों के कुछ और अंग मिले हैं। इसलिए आप चाहें तो ले जा सकते हैं। परिवार ने तय किया कि इनका संस्कार भी हम ही करेंगे और इस तरह हमने उनका दोबारा अंतिम संस्कार किया।

अहमदाबाद से लंदन जा रहा था प्लेन 12 जून को दोपहर 1.38 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए उड़ान भरने वाला एयर इंडिया का विमान 171 (बोइंग 787 ड्रीमलाइनर) मेघाणीनगर में आईजीपी कंपाउंड में क्रैश हो गया था। विमान में 12 क्रू मेंबर समेत 242 लोग सवार थे। 230 यात्रियों में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल 230 यात्री सवार थे।
हादसे में रमेश विश्वास नाम का एक व्यक्ति चमत्कारिक रूप से बच गया। जबकि 241 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा, डॉक्टर्स हॉस्टल अतुलयम, जहां विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, के एक इंटर्न डॉक्टर, कर्मचारी और स्थानीय लोग मारे गए। इस तरह कुल मृतकों की संख्या 270 हो गई। हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हो गया है।

पहली बार क्रैश हुआ बोइंग 787 प्लेन बीबीसी के मुताबिक यह पहली बार है जब कोई बोइंग 787 विमान क्रैश हुआ है। इसे ड्रीमलाइनर के नाम से भी जाना जाता है। बोइंग ने इस मॉडल को 14 साल पहले लॉन्च किया गया था। बोइंग ने अप्रैल में ऐलान किया था कि ड्रीमलाइनर पर 100 करोड़ लोग यात्रा कर चुके हैं। इस दौरान बोइंग 787 ने 50 लाख उड़ानें भरी हैं।
2020 में एअर इंडिया एक्सप्रेस प्लेन क्रैश हुआ था, 21 की मौत केरल के कोझिकोड में 7 अगस्त 2020 को एअर इंडिया एक्सप्रेस का विमान रनवे से फिसलकर क्रैश हो गया था। इसमें 21 यात्रियों की मौत हुई थी, जबकि 110 लोग घायल हुए थे। इसमें कोरोना के दौरान वंदे भारत मिशन के तहत दुबई से भारतीयों को लाया जा रहा था।
———————————————
अहमदाबाद प्लेन हादसे से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…
1. देखिए अहमदाबाद प्लेन क्रैश PHOTOS में, सड़कों पर लाशें बिखरीं, शरीर जले-पहचानना मुश्किल
गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया प्लेन क्रैश में 100 से ज्यादा यात्री मारे गए हैं। अहमदाबाद से लंदन जा रहे विमान में 242 यात्री सवार थे। हादसे के बाद पूरे इलाके में धुएं का गुबार दिखाई दिया। (पूरा हादसा देखने के लिए क्लिक करें)
2. अहमदाबाद सिविल अस्पताल में स्ट्रेचर कम पड़े तो हाथ ठेले से लेकर पहुंचे शव, अस्पताल में ओ निगेटिव ब्लड की कमी
अहमदाबाद प्लेन क्रैश होने के बाद हादसे के शिकार लोगों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया जा रहा है। अस्पताल में स्ट्रेचर कम पड़े तो हाथ ठेले से शवों को ले जाया जा रहा है। अस्पताल में ओ निगेटिव ब्लड की कमी होने के बाद ब्लड डोनेशन की अपील की है। (पल-पल की जानकारी के लिए क्लिक करें)
3. अहमदाबाद में प्लेन डॉक्टर हॉस्टल की 4 बिल्डिंग से टकराया:लंच के समय अतुल्य हॉस्टल में 50-60 इंटर्न डॉक्टर मौजूद थे, अब तक 6 शव मिले
अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन सिविल हॉस्पिटल के हॉस्टल की 4 बिल्डिंग से टकराया था। जिनमें रेजिडेंट डॉक्टर रहते थे। घटना के दौरान हॉस्टल में 50 से 60 इंटर्न डॉक्टर्स मौजूद थे। ज्यादातर मेस में लंच कर रहे थे। धमाके का असर इतना था कि अंदर मौजूद डॉक्टरों के शव भी टुकड़ों में बिखर गए। (पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें)
4. भारत के 5 बड़े प्लेन हादसे: हरियाणा में दो प्लेन टकराए, 349 मौतें, कर्नाटक में खाई में गिरा
अहमदाबाद प्लेन हादसे में अब तक 100 शव बरामद हुए हैं। हम आपको देश के 5 बड़े हादसों के बारे में बता रहे हैं। (पढ़ने के लिए क्लिक करें)
5. विजय रूपाणी 3 दिन पहले लुधियाना से लौटे थे:उपचुनाव में प्रचार किया, तीन साल से पंजाब-चंडीगढ़ BJP के प्रभारी थे
अहमदाबाद में क्रैश हुए एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन में पंजाब BJP के प्रभारी एवं गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी का निधन हो गया। वह 3 साल से पंजाब और चंडीगढ़ BJP के प्रभारी थे। उन्होंने 3 दिन पहले लुधियाना में वेस्ट हलका के उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार जीवन गुप्ता के लिए प्रचार किया था। (पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें)