Ranji Trophy 2025 Update; Rajat Patidar Double Century | Sanju Samson | रणजी में रजत पाटीदार का दोहरा शतक: संजू सैमसन की रेड-बॉल क्रिकेट में एक साल बाद वापसी, 54 रन बनाए

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

रणजी ट्रॉफी के पहले राउंड में शुक्रवार को तीसरे दिन का खेल खेला गया। मध्यप्रदेश के कप्तान रजत पाटीदार ने अपने फर्स्ट क्लास करियर का पहला दोहरा शतक जड़ा। इससे पहले उनका सर्वोच्च स्कोर 196 रन था। 32 साल के इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 2015 में फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था और 10 साल के लंबे इंतजार के बाद यह उपलब्धि हासिल की। मध्यप्रदेश की टीम इंदौर में पंजाब के खिलाफ खेल रही है। पाटीदार ने अपने दोहरे शतक के लिए 328 गेंदों का सामना किया।

वहीं, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे टीम से बाहर किए गए विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने रेड-बॉल क्रिकेट (रणजी ट्रॉफी) में लगभग एक साल बाद वापसी की। उन्होंने केरल की ओर से महाराष्ट्र के खिलाफ खेलते हुए 54 रन की पारी खेली। सैमसन ने अपना पिछला रेड-बॉल मुकाबला अक्टूबर 2024 में खेला था।

संजू ने एक साल बाद रेड बॉल में वापसी करते हुए केरल के लिए पहली पारी में 54 रन बनाए।

संजू ने एक साल बाद रेड बॉल में वापसी करते हुए केरल के लिए पहली पारी में 54 रन बनाए।

मध्य प्रदेश की 287 रन की बढ़त रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-बी मुकाबले में मध्यप्रदेश और पंजाब के बीच इंदौर में खेल जारी है। मैच के तीसरे दिन मध्यप्रदेश के कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक पूरा किया। वह 332 गेंदों पर 205 रन बनाकर नाबाद हैं। मध्यप्रदेश ने 8 विकेट पर 519 रन बना लिए हैं और 287 रन की बढ़त हासिल कर ली है। इससे पहले पंजाब की टीम पहली पारी में 232 रन पर ऑल आउट हो गई थी।

रजत 332 गेंदों पर 205 रन बनाकर नाबाद हैं।

रजत 332 गेंदों पर 205 रन बनाकर नाबाद हैं।

कर्नाटक ने दूसरी पारी में 89 रन बना लिए हैं राजकोट में खेले जा रहे इसी ग्रुप के एक अन्य मुकाबले में कर्नाटक ने दूसरी पारी में एक विकेट खोकर 89 रन बना लिए हैं। मयंक अग्रवाल 31 और देवदत्त पडिक्कल 18 रन बनाकर क्रीज पर हैं। इससे पहले सौराष्ट्र ने पहली पारी में 376 रन बनाए थे, जबकि कर्नाटक ने अपनी पहली पारी में 372 रन बनाए थे।

उतराखंड ने 55 रन की बढ़त बनाई उतराखंड ने दूसरी पारी में 2 विकेट पर 165 रन बना लिए हैं और 55 रन की बढ़त हासिल कर ली है। तीसरे दिन बंगाल ने 6 विकेट पर 274 रन से आगे खेलते हुए 323 रन पर पारी घोषित की। इससे पहले उत्तराखंड की पहली पारी 213 रन पर सिमट गई थी।

रिंकू सिंह के 82 रन, यूपी अब भी 176 रन से पीछे* रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी मुकाबले में उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश के बीच रोमांच जारी है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक उत्तर प्रदेश ने 6 विकेट पर 294 रन बना लिए हैं। टीम अब भी 176 रन से पीछे है।रिंकू सिंह 82 रन पर नाबाद हैं। उन्होंने अब तक 129 गेंदों का सामना किया है। इससे पहले आंध्र प्रदेश ने अपनी पहली पारी में 470 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था।

प्लेट ग्रुप में बिहार ने अरुणाचल प्रदेश ने पारी और 165 रन से हराया पटना में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप मैच में बिहार ने अरुणाचल प्रदेश को पारी और 165 रन से हराया। यह मुकाबला तीसरे दिन ही समाप्त हो गया। अरुणाचल प्रदेश ने पहले बैटिंग करते हुए पहली पारी में 105 रन पर सिमट गई। वहीं, बिहार ने पहली पारी में 9 विकेट पर 542 रन बनाकर पारी घोषित की। अरुणाचल की टीम दूसरी पारी में भी 272 रन ही बना सकी, जिससे उसे पारी की हार झेलनी पड़ी।

विदर्भ ने नागालैंड को पारी और 179 रन से हराया एलीट ग्रुप-ए मुकाबले में विदर्भ ने नागालैंड को पारी और 179 रन से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की। यह मैच तीसरे दिन ही समाप्त हो गया। विदर्भ ने अपनी पहली पारी में 463 रन का बड़ा स्कोर बनाया। इसके जवाब में नागालैंड पहली पारी में 171 रन पर सिमट गया, जबकि दूसरी पारी में केवल 113 रन ही बना सका। ________________ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

एशिया कप से BCCI को करीब 100 करोड़ का फायदा:बोर्ड को इस साल 6700 करोड़ कमाई की उम्मीद, IPL की ब्रान्ड वैल्यू लगातार दूसरे साल गिरि

एशिया कप जीतने के बाद भारत को भले ही ट्रॉफी नहीं मिली हो, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को इससे करीब 100 करोड़ रुपए का फायदा हुआ है। यह दावा TOI ने एक रिपोर्ट में किया है।

भारत ने 28 सितंबर को खेले गए फाइनल में पाकिस्तान को हराकर एशिया कप का खिताब जीता था। भारतीय टीम ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। पूरी खबर

री

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *