कोयंबटूर9 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

भारतीय ऑलराउंडर रिंकू सिंह ने बुधवार को रणजी ट्रॉफी में अपने फर्स्ट क्लास करियर की बेस्ट 176 रन की पारी खेली। इस पारी के दम पर उत्तर प्रदेश ने ग्रुप ए मैच में तमिलनाडु के खिलाफ पहली पारी के आधार पर बढ़त हासिल करके तीन अंक हासिल कर लिए हैं। जबकि तमिलनाडु को एक अंक मिला।
इधर, नागपुर में पूर्व चैंपियन विदर्भ ने तेज गेंदबाज दर्शन नालकंडे के दम पर बड़ौदा को 144 रन से हराया। इस जीत से विदर्भ छह अंक मिले। इन अंकों के सहारे विदर्भ ने ग्रुप ए की पॉइंट्स टेबल टॉप पर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। अन्य मुकाबलों में झारखंड और ओडिशा ने अपने-अपने मुकाबले जीत लिए।

विदर्भ के यश राठौड़ प्लेयर ऑफ द मैच रहे। उन्होंने पहली पारी में नाबाद 40 और दूसरी में 91 रन बनाए।
रिंकू की पारी ने यूपी को 5 रन की बढ़त दिलाई कोयंबटूर में तमिलनाडु के पहली पारी के 455 रन के जवाब में उत्तर प्रदेश ने 460 रन बनाकर 5 रन की बढ़त ली। उत्तर प्रदेश को बढ़त दिलाने में रिंकू की अहम भूमिका रही। रिंकू ने 247 गेंद की अपनी पारी में 17 चौके और छह छक्के मारे। निचले क्रम में शिवम मावी ने भी 54 रन की उपयोगी पारी खेली। भारत की राष्ट्रीय टीम जब स्वदेश में टेस्ट मैच में स्पिनरों का सामना करने में जूझ रही है, तब रिंकू ने इस पारी से टीम में जगह बनाने की अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है।
नालकंडे ने 5 विकेट झटके, विदर्भ 144 रन से जीता नागपुर में पूर्व चैंपियन विदर्भ ने तेज गेंदबाज दर्शन नालकंडे (15 रन पर पांच विकेट) के करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी से बड़ौदा को 144 रन से हराया। विदर्भ के 276 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बड़ौदा ने मंगलवार को 73 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे। आखिरकार टीम 50.4 ओवर में 131 रन पर सिमट गई।
विदर्भ के पहली पारी के 169 रन के जवाब में बड़ौदा ने 166 रन बनाए थे। विदर्भ की जीत में नालकंडे की अहम भूमिका रही जिन्होंने अपने प्रथम श्रेणी पदार्पण के सात साल बाद पहली बार पारी में पांच विकेट चटकाए। बड़ौदा की ओर से दूसरी पारी में सुकीर्त पांडे 37 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे।

बड़ौदा के विष्णु सोलंकी का विकेट सेलिब्रेट करते दर्शन नालकंडे।
आंध्र प्रदेश ने झारखंड को पारी और 81 रन से हराया जमशेदपुर में आंध्र प्रदेश ने झारखंड को पारी और 81 रन से हराया। झारखंड के 328 रन के जवाब में आंध्र ने पहली पारी छह विकेट पर 567 रन बनाकर घोषित की। झारखंड की टीम दूसरी पारी में 158 रन पर सिमट गई। झारखंड को पारी के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। आंध्र की ओर से सौरभ कुमार ने 47 रन पर पांच, जबकि त्रिपुराना विजय ने 39 रन पर तीन विकेट चटकाए। आंध्र को इस जीत से बोनस अंक सहित सात अंक मिले।
भुवनेश्वर में ओडिशा ने नगालैंड को हराया भुवनेश्वर में ओडिशा ने नगालैंड को 299 रन से हराया। ओडिशा के 465 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नगालैंड की टीम गोविंदा पोद्दार (69 रन पर पांच विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 165 रन पर सिमट गई। नगालैंड की ओर से देगा निश्चल ने सर्वाधिक 52 रन बनाए। ओडिशा को जीत दर्ज करने के लिए छह अंक मिले।
——————————————–
