Ramlala’s birthday is being celebrated in Jharkhand | रामनवमी पर रांची के तपोवन मंदिर पहुंचे CM हेमंत: झारखंड के मंदिरों में भारी भीड़, शाम में निकलेगी शोभायात्रा; सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम – Ranchi News

झारखंड में मन रहा रामलला का जन्मोत्सव

झारखंड में राम नवमी हर्षोल्लास और भक्तिभाव से मनाई जा रही है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मंदिरों में विशेष पूजा-पाठ किया जा रहा है।

.

कई जगहों पर छोटे बड़े स्तर पर भंडारे का आयोजन किया गया है। राजधानी रांची में भी श्रीराम-सीता सहित हनुमान जी के मंदिरों में पूजा-अर्चना की जा रही है।

अपर बाजार स्थित महावीर मंदिर, मेन रोड बजरंग बली मंदिर, तपोवन राम मंदिर आदि मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की कतार रही।

इधर सीएम हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन के साथ तपोवन मंदिर पहुंचे। वहां पूजा-अर्चना की और प्रदेश के लोगों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी।

रांची के तपोवन मंदिर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, पत्नी कल्पना सोरेन भी साथ दिखीं।

रांची के तपोवन मंदिर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, पत्नी कल्पना सोरेन भी साथ दिखीं।

झारखंड के महावीर मंदिरों में सुबह से देर दोपहर तक भक्तों की भीड़ रही।

झारखंड के महावीर मंदिरों में सुबह से देर दोपहर तक भक्तों की भीड़ रही।

मंदिरों में गूंज रहे मंगल गीत

राजधानी रांची के 10 बड़े मंदिरों के अतिरिक्त शहर और आसपास के इलाके के 100 के करीब राम, सीता और हनुमान मंदिर में भक्तों की भीड़ दिख रही है। रांची के अपर बाजार स्थित महावीर मंदिर सौ साल का इतिहास समेटे हुए हैं। यहां भी भक्तों के आने-जाने और पूजा पाठ का क्रम जारी है। मंदिरों में राम और हनुमान से जुड़े मंगल गीत बजाए जा रहे हैं।

जिलों के मंदिरों में भी जुट रहे हैं श्रद्धालु

राजधानी रांची के अतिरिक्त हजारीबाग स्थित पंच मंदिर और महावीर मंदिर में भक्तों के सुबह से ही पूजा अर्चना के लिए आने का सिलसिला जारी है। यहां भक्त पूजा-अर्चना कर अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। साथ ही मंदिरों में मंगल गीत भी गूंज रहे हैं।

भक्तों की लंबी कतार मंदिरों में नजर आई।

भक्तों की लंबी कतार मंदिरों में नजर आई।

इसी तरह बोकारो, जमशेदपुर, धनबाद, गिरिडीह, पलामू जैसे जिलों में मंदिरों में पूजा अर्चना के साथ जुलूस निकालने को लेकर तैयारियां चल रही हैं। रांची में भी तीन बजे के बाद से मेन रोड होते हुए तपोवन मंदिर की ओर अखाड़ों के महावीरी पताके के साथ आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

रामनवमी पूर्व निकाली गई शोभायात्रा

आज रामनवमी की पूजा से पूर्व राजधानी रांची में झांकी तो राज्य के अलग-अलग जिलों में जुलूस निकाला गया है। हजारीबाग जिले के बरही में विश्व हिंदू परिषद दुर्गा‎वाहिनी मातृशक्ति और महावीर‎ मंडल की ओर से श्रीराम जन्मोत्सव‎ पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई।‎ यात्रा की शुरुआत गाजे बाजे के‎ साथ धनबाद रोड से हुई। यह ‎हजारीबाग रोड, गया रोड, तिलैया ‎रोड होते हुए धनबाद रोड स्थित‎ भगवती मंदिर के पास संपन्न हुई।‎

बरही में विश्व हिंदू परिषद दुर्गा‎वाहिनी मातृ शक्ति और महावीर‎ मंडल की ओर से श्रीराम जन्मोत्सव‎ पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

बरही में विश्व हिंदू परिषद दुर्गा‎वाहिनी मातृ शक्ति और महावीर‎ मंडल की ओर से श्रीराम जन्मोत्सव‎ पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

पूरे मार्ग में भारी संख्या में पुलिस‎बल तैनात रहा। शोभायात्रा में बरही‎विधायक मनोज कुमार यादव‎शामिल हुए। दुर्गा वाहिनी की‎ युवतियां भगवा साड़ी और सिर पर‎भगवा पगड़ी पहनकर हाथ में दंड ‎और तलवार लिए बुलेट पर सवार ‎थीं। वे शोभायात्रा का नेतृत्व कर ‎रही थीं।

जुलूस के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

झारखंड में रांची के अलावा गिरिडीह और हजारीबाग में बड़े पैमाने पर रामनवमी का जूलूस निकाला जाता है। इन जगहों को संवेदनशील भी माना जाता है। इन जिलों के साथ-साथ पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। राज्य भर में 20 हजार अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

इसे लेकर शनिवार को सीएम हेमंत सोरेन ने खुद पदाधिकारियों के साथ बैठक की और प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा में किसी भी तरह की कोताही नहीं बरतने का सख्त निर्देश दिया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *