Ramanand Sagar Ramayan; Mumbai Umargam Swastik Bhoomi Studio | TV Serial Shooting | यहां एक्टर्स के रहने के लिए सोसाइटी रेंट पर: रामायण यहीं शूट हुई; सेट के आस-पास नदियां और पहाड़; मुंबई से दूर अनोखी ‘फिल्म सिटी’

उमरगांव12 घंटे पहलेलेखक: किरण जैन और अभिनव त्रिपाठी

  • कॉपी लिंक
इस हफ्ते के रील टु रियल के लिए हम मुंबई से 150 किलोमीटर दूर एक टाउन उमरगांव पहुंचे। वहां स्वास्तिक भूमि स्टूडियो के नाम से एक मिनी फिल्म सिटी है। - Dainik Bhaskar

इस हफ्ते के रील टु रियल के लिए हम मुंबई से 150 किलोमीटर दूर एक टाउन उमरगांव पहुंचे। वहां स्वास्तिक भूमि स्टूडियो के नाम से एक मिनी फिल्म सिटी है।

मुंबई से 150 किलोमीटर दूर महाराष्ट्र-गुजरात बॉर्डर पर एक जगह है, उमरगांव। यह जगह पिछले कुछ सालों से टीवी इंडस्ट्री के लिए काफी अहम हो गई है। यहां कई टीवी सीरियल्स की शूटिंग हुई है। अगर हम कहें कि यहां एक छोटी-मोटी फिल्म सिटी बन गई है तो गलत नहीं होगा।

धार्मिक और ऐतिहासिक टीवी शोज बनाने वाले प्रोड्यूसर्स के लिए उमरगांव पहली पसंद हो गया है। उमरगांव में इस अनोखी फिल्म सिटी को बसाने के पीछे मशहूर डायरेक्टर-प्रोड्यूसर सिद्धार्थ कुमार तिवारी का हाथ है।

उन्होंने यहां पर 27 एकड़ में फैले स्वास्तिक भूमि स्टूडियो का निर्माण किया है। यहां स्टूडियो बनाने से लोकल लोगों को रोजगार मिला है। स्टूडियो से कुछ ही दूरी पर एक सोसाइटी है। इस पूरी सोसाइटी को रेंट पर उठाया गया है। सीरियल में काम करने वाले एक्टर्स यहीं रहते हैं।

मुंबई की तुलना में यहां शूट करना आसान है। यह एरिया नेचुरली बहुत रिच है। यहां आपको नदियां, समुद्र और पहाड़ दिख जाएंगे। यहां शूट करने का फायदा यह है कि ऐतिहासिक टीवी शोज में नदियां, किले, समुद्र और पहाड़ों को दिखाने के लिए क्रोमा का यूज नहीं करना पड़ता। खास बात यह है कि 1987 में टेलिकास्ट हुई रामानंद सागर की ‘रामायण’ की शूटिंग यहीं उमरगांव में हुई थी।

सेट के आस-पास घने जंगल हैं। यहां टीवी सीरियल्स की आउटडोर शूटिंग होती है।

सेट के आस-पास घने जंगल हैं। यहां टीवी सीरियल्स की आउटडोर शूटिंग होती है।

स्टूडियो के आस-पास नदियां, तालाब और झीलें भी हैं।

स्टूडियो के आस-पास नदियां, तालाब और झीलें भी हैं।

इस हफ्ते के रील टु रियल के लिए हम इसी उमरगांव पहुंचे। वहां हमने स्वास्तिक भूमि स्टूडियो के ओनर सिद्धार्थ कुमार तिवारी और सीनियर क्रिएटिव डायरेक्टर सिद्धार्थ तेवतिया से बात की।

उमरगांव में जगह की कमी नहीं, यह जगह नेचुरली काफी रिच
उमरगांव में इतना बड़ा सेटअप बनाने की जरूरत क्यों आन पड़ी, जबकि मुंबई में काम हो ही रहा था? सिद्धार्थ तेवतिया ने इसका जवाब दिया। उन्होंने कहा, ‘स्वास्तिक प्रोडक्शन के ओनर सिद्धार्थ तिवारी का एक विजन था। वो ऐतिहासिक और पौराणिक शोज की मेकिंग के लिए एक अलग दुनिया बनाना चाहते थे। वो चाहते तो कहीं भी एक छोटा-मोटा सेट बनाकर शूट कर सकते थे, लेकिन फिर सीमाओं में बंध कर रह जाते। उमरगांव में उनके पास जगह की कमी नहीं है।

वो यहां जैसा चाहे वैसा सेट बना सकते हैं। इसके अलावा उमरगांव प्राकृतिक रूप से भी बहुत समृद्ध है। पौराणिक टीवी धारावाहिकों में पेड़-पौधों, नदियां और पहाड़ों को भी दिखाना होता है। उमरगांव में ये सारी चीजें सामने दिखती हैं। इसके लिए हमें क्रोमा नहीं लगाना पड़ता है।’

पहले ब्रेड तक मंगाने के लिए मुंबई भेजना पड़ता था, अब यहां बड़े-बड़े मेगा स्टोर खुले
उमरगांव में स्टूडियो बनाने से यहां के लोकल लोगों को रोजगार मिला है। यहां के लोगों को क्रू मेंबर बनाकर नौकरी पर भी रखा जा रहा है। आस-पास के गाड़ी मालिकों को भी पैसे कमाने का मौका मिल रहा है। सेट से सामान इधर से उधर ले जाने में इनकी गाड़ियों का यूज किया जाता है।

हालांकि, जब यहां नया-नया सेटअप हुआ था, तो हर चीज की कमी थी। सिद्धार्थ तेवतिया ने बताया कि एक ब्रेड भी मंगाने के लिए किसी को मुंबई भेजना पड़ता था। अब बड़े-बड़े मेगा स्टोर खुल गए हैं। स्वास्तिक भूमि स्टूडियो की वजह से इस शहर की पहचान भी अच्छी-खासी हो गई है।

यह स्वास्तिक स्टूडियो के आस-पास का एरियल व्यू है।

यह स्वास्तिक स्टूडियो के आस-पास का एरियल व्यू है।

एक्टर्स के रहने के लिए घर की व्यवस्था, प्रोडक्शन टीम ने पूरी सोसाइटी रेंट पर ले रखी है
यह जगह मुंबई से लगभग 150 किलोमीटर दूर है। जाहिर है कि एक्टर्स को रोज मुंबई से यहां आने में काफी दिक्कतें फेस करनी पड़ेंगी। इसी को देखते हुए उनके रहने के लिए यहां घर की भी व्यवस्था की गई है। सेट से तकरीबन 10-12 मिनट की दूरी पर एक सोसाइटी है। इस सोसाइटी में 1BHK और 2 BHK फ्लैट बने हैं। प्रोडक्शन ने पूरी सोसाइटी को रेंट पर लिया है।

सोसाइटी से सेट पर आने की व्यवस्था प्रोडक्शन टीम करती है। जिस भी दिन एक्टर्स का ऑफ रहता है, अगर वे घूमना चाहें तो गाड़ी भी मिलती है। इसके अलावा, सेट पर हर एक्टर्स के लिए मेकअप रूम बनाए गए हैं। मेकअप रूम में वे पूरे दिन आराम कर सकते हैं।

आर्टिस्ट्स के लिए पूरे लग्जरी इंतजाम किए गए हैं। किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए उन्हें अच्छे घर दिलाए गए हैं।

आर्टिस्ट्स के लिए पूरे लग्जरी इंतजाम किए गए हैं। किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए उन्हें अच्छे घर दिलाए गए हैं।

स्वास्तिक भूमि स्टूडियो में एक्टर्स के रहने के लिए लग्जरी रूम बनाए गए हैं।

स्वास्तिक भूमि स्टूडियो में एक्टर्स के रहने के लिए लग्जरी रूम बनाए गए हैं।

यहां सिंगल और शेयरिंग कमरे दोनों हैं। अगर एक्टर्स किसी के साथ कमरा शेयर करना चाहें तो कर सकते हैं।

यहां सिंगल और शेयरिंग कमरे दोनों हैं। अगर एक्टर्स किसी के साथ कमरा शेयर करना चाहें तो कर सकते हैं।

एक्टर्स के लिए जिम की भी व्यवस्था
सोसाइटी के बगल में एक जिम भी है। यह एक कॉमर्शियल जिम है, जहां एक्टर्स हर रोज एक्सरसाइज करते हैं। जिम ओनर को हर महीने प्रोडक्शन टीम से पैसे मिलते हैं।

दिन भर में 7 से 8 गाड़ियां उमरगांव से मुंबई जाती हैं, एक आदमी चिप लेकर ट्रेन से भी ट्रैवल करता है
सीरियल्स की शूटिंग उमरगांव में होती है, लेकिन पोस्ट प्रोडक्शन का सारा काम मुंबई में होता है। एपिसोड्स रिकॉर्ड करके चिप के जरिए मुंबई स्थित स्वास्तिक स्टू़डियो के ऑफिस भेजे जाते हैं। वहां इनकी एडिटिंग होती है, फिर वहां से इसे चैनल को टेलिकास्ट के लिए भेजा जाता है।

दिन भर में 7 से 8 गाड़ियां सिर्फ चिप लेकर मुंबई जाती हैं। एक आदमी को ट्रेन से भी भेजा जाता है, ऐसा इसलिए ताकि ट्रैफिक वाली समस्या न झेलनी पड़े और सही समय पर चिप पोस्ट प्रोडक्शन टीम को मिल जाए।

मुंबई से उमरगांव जाने में ढाई से तीन घंटे लगते हैं।

मुंबई से उमरगांव जाने में ढाई से तीन घंटे लगते हैं।

रामानंद सागर की रामायण यहीं शूट हुई थी, सिद्धार्थ तिवारी को इसी से मिली प्रेरणा
स्वास्तिक भूमि स्टूडियो के सर्वेसर्वा सिद्धार्थ कुमार तिवारी ने कहा, ‘2009 में मैं पहली बार उमरगांव आया था। किसी ने मुझे बताया कि रामानंद सागर वाली रामायण यहीं पर शूट हुई थी। यह सुनकर मैंने विचार किया कि अपने टीवी शोज यहीं आकर बनाऊंगा। 2015 में मैंने यहां स्वास्तिक भूमि स्टूडियो बनाया। इसके लिए मैंने यहां के लोकल्स से मदद ली। उन्हें यहां काम दिया। ड्राइवर्स से लेकर, खाना बनाने वाले सब यहीं के लोग हैं।’

दूरदर्शन पर प्रसारित हुए रामायण को लेकर प्रेम सागर (रामानंद सागर के बेटे) ने कहा, ‘अगर हम उमरगांव नहीं जाते तो रामायण शायद नहीं बन पाती। वहां की प्रकृति ने इस सीरियल और इसके किरदारों को जीवंत कर दिया। तकरीबन दो साल तक सारे एक्टर्स का बसेरा उमरगांव में ही था।’

रामायण का प्रसारण दूरदर्शन पर 25 जनवरी 1987 को शुरू हुआ और आखिरी एपिसोड 31 जुलाई 1988 को ब्रॉडकास्ट हुआ था।

रामायण का प्रसारण दूरदर्शन पर 25 जनवरी 1987 को शुरू हुआ और आखिरी एपिसोड 31 जुलाई 1988 को ब्रॉडकास्ट हुआ था।

500 करोड़ में बना टीवी शो पोरस यहीं शूट हुआ, 5 एकड़ में बनाया गया था सेट
अब तक के टेलीविजन इतिहास का सबसे महंगा शो पोरस उमरगांव में ही शूट हुआ था। इसके लिए 5 एकड़ में सेट लगाया गया था। सेट को पांच हिस्सों में बांटा गया था- पौरव राष्ट्र, तक्षशिला राष्ट्र, दसायु राज्य, पर्सिया और मैसिडोनिया। इस शो को बनाने में तकरीबन 500 करोड़ का खर्च आया था।

सेट बनाने में आर्टिफिशियल चीजों का कम से कम इस्तेमाल
यहां के सेट को बनाने में ज्यादातर लकड़ियों का ही यूज हुआ है। आर्टिफिशियल चीजों का कम से कम इस्तेमाल किया गया है। बाहर से पत्थर मंगवाकर सेट पर लगाए गए हैं। यहां प्राचीन अयोध्या, लंका, मिथिला, किष्किंधा और कैलाश पर्वत के सेट बनाए गए हैं। सोने की लंका को रियल लुक देने के लिए सेट की दीवारों पर गोल्डन कलर का इस्तेमाल किया गया है।

ग्राफिक्स- महेश वर्मा

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *