Rajnandgaon (Chhattisgarh) Lok Sabha Election Result 2024 Update; BJP Congress | Santosh Pandey – Bhupesh Baghel | बीजेपी के संतोष पांडे ने तोड़ा रिकॉर्ड: राजनांदगांव लोकसभा में फिर खिला कमल, जीत का जश्न मनाने निकाला गया विजय जुलूस – Rajnandgaon News

राजनांदगांव लोकसभा सीट में BJP के संतोष पांडेय ने कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल को 4 लाख 4411 वोटों से हरा दिया है। संतोष पांडेय को 7 लाख 12 हजार 57 वोट मिले, वहीं पूर्व सीएम भूपेश बघेल को 6 लाख 67 हजार 646 वोट मिले हैं। लोकसभा में अब तक यह सबसे बड़ी

.

जीत के बाद मानव मंदिर चौक पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर सांसद संतोष पांडे को बधाई दी और मिठाई खिलाई। भाजपा कार्यालय में संतोष पांडे ने कहा कि, यह जीत आम कार्यकर्ता देवतुल्य मतदाताओं के कारण मिली है। मैं अपने प्रयास से राजनांदगांव के विकास के लिए केंद्रीय योजनाओं का सुचारू रूप से संचालन करते हुए जन-जन तक पहुंचाने का काम करूंगा।

जीत का प्रमाण पत्र लेते हुए संतोष पांडेय।

जीत का प्रमाण पत्र लेते हुए संतोष पांडेय।

2004 लोकसभा चुनाव थी सबसे छोटी जीत

2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के अभिषेक सिंह ने कांग्रेस के कमलेश्वर वर्मा को 2 लाख 35 हजार 911 वोटों से हराया था। 2004 में कांग्रेस के तत्कालीन सांसद देवव्रत सिंह के खिलाफ भाजपा के प्रदीप गांधी की सिर्फ 14323 वोटों से हुई थी। यह अब तक की सबसे छोटी जीत है। पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का निर्वाचन क्षेत्र राजनांदगांव है।

2024 में राजनांदगांव लोकसभा सीट पर विधानसभावार वोट

विधानसभा सीट बीजेपी वोट कांग्रेस वोट
राजनांदगांव 108657 50991
मोहला-मानपुर 41800 81140
खैरागढ़ 85716 79757
डोंगरगांव 89119 72801
डोंगरगढ़ 85961 75003
पंडरिया 106908 110314
कवर्धा 125803 115398
खुज्जी 67475 82394
कुल 711439 667078

2019 में राजनांदगांव लोकसभा सीट पर विधानसभावार वोट

विधानसभा सीट बीजेपी वोट कांग्रेस वोट
राजनांदगांव 95280 51475
मोहला-मानपुर 39032 66219
खैरागढ़ 85010 64070
डोंगरगांव 81714 59596
डोंगरगढ़ 81119 61224
पंडरिया 105993 78304
कवर्धा 109126 102636
खुज्जी 63682 65886
कुल 662387 550421

(नोट- कुल वोट की संख्या पोस्ट बैलट को मिलाकर है। )

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *